1
00:00:09,426 --> 00:00:11,345
चलो! चलो यह करें!

2
00:00:11,428 --> 00:00:12,387
चलो!

3
00:00:12,471 --> 00:00:13,639
जाओ!

4
00:00:47,130 --> 00:00:49,383
रुपर्ट और मैंने हमारी पाँचवीं सालगिरह पर
यह खरीदी थी।

5
00:00:50,175 --> 00:00:52,344
वैसे, आपकी पसंद बहुत अच्छी है।

6
00:00:53,595 --> 00:00:54,596
तुम्हें यह चाहिए?

7
00:00:55,556 --> 00:00:59,142
पर यह एक हॉकनी है।
इसकी कीमत ज़रूर मिलियन पाउंड होगी।

8
00:00:59,977 --> 00:01:01,979
अच्छा विचार है। तुम्हें हाँ कहना चाहिए था।

9
00:01:02,062 --> 00:01:03,856
-कृपया, नीलामी पर डाल दो।
-ठीक है, मैडम।

10
00:01:08,318 --> 00:01:09,486
रेबेका वेल्टन तलाक़ के बाद
ए.एफ़.सी रिचमंड की नई मालकिन

11
00:01:09,570 --> 00:01:10,445
उसे लड़कियाँ मिलीं
उसे मूर्ख लड़के मिले

12
00:01:10,529 --> 00:01:11,864
तो, मिसेज़ मैनियन...

13
00:01:11,947 --> 00:01:14,199
माफ़ कीजिए, मिस वेल्टन।

14
00:01:15,534 --> 00:01:16,577
जॉर्ज आया है।

15
00:01:16,660 --> 00:01:18,245
अगर आया है, तो वह यहाँ क्यों नहीं है?

16
00:01:18,328 --> 00:01:20,956
हाँ। सही कहा।

17
00:01:21,540 --> 00:01:22,541
जॉर्ज।

18
00:01:23,125 --> 00:01:25,294
-हिगी बॉय।
-अच्छा मज़ाक था।

19
00:01:25,919 --> 00:01:28,046
ए। तुमने इस जगह को सुंदर बना दिया।

20
00:01:28,922 --> 00:01:30,924
तुमने यह ख़ुद किया
या किसी की मदद से करवाया?

21
00:01:31,008 --> 00:01:33,135
तुम्हारे बालों के बारे में भी
यही पूछ सकती हूँ। कृपया।

22
00:01:34,720 --> 00:01:36,221
वह मज़ाकिया है, है न?

23
00:01:36,847 --> 00:01:39,099
ठीक है। सुनो, मुझे अभ्यास के लिए जाना है।

24
00:01:39,183 --> 00:01:42,728
इसलिए तुम्हारे सुंदर दिल में जो भी बोझ है

25
00:01:42,811 --> 00:01:44,479
-उसे हल्का कर दो।
-बेशक़।

26
00:01:44,563 --> 00:01:45,564
तुम्हें निकाला जाता है।

27
00:01:45,647 --> 00:01:47,024
हाँ, सही कहा।

28
00:01:47,107 --> 00:01:49,651
और मैं तुम्हारे अनुबंध की
बाक़ी बची अवधी की भरपाई करुँगी। तो...

29
00:01:51,195 --> 00:01:52,821
तुम्हें मेरी शुभकामनाएँ।

30
00:01:54,573 --> 00:01:56,116
निकाल रही हो? कमबख़्त क्यों?

31
00:01:58,243 --> 00:02:00,954
मैं तुम्हें कई कारण दे सकती हूँ, सच में।

32
00:02:01,747 --> 00:02:03,332
पहला, तुम्हारा स्त्री-द्वेष।

33
00:02:03,415 --> 00:02:05,250
-क्या?
-जानती हूँ, यह बड़ा शब्द है।

34
00:02:05,334 --> 00:02:06,960
अपनी बेटियों में से एक से मतलब पूछ लेना।

35
00:02:07,044 --> 00:02:08,628
या शायद तुम्हारे प्रदर्शन की वजह से,

36
00:02:08,711 --> 00:02:12,633
क्योंकि यह इस दल का
एक और अपूर्व औसत सीज़न रहा।

37
00:02:12,716 --> 00:02:15,302
या शायद इसलिए कि
तुम यह छोटे शॉर्ट्स पहनने पर ज़ोर देते हो

38
00:02:15,385 --> 00:02:17,137
जिनसे तुम्हारा अंडकोष दिखता है।

39
00:02:18,430 --> 00:02:19,681
और वह रहा दूसरा वाला।

40
00:02:20,349 --> 00:02:21,433
लिअम और नोल।

41
00:02:22,059 --> 00:02:23,519
पर, वे मोहक नहीं हैं।

42
00:02:23,602 --> 00:02:26,188
फिर भी, अगर मैं पूरी तरह सच कहूँ तो,
जॉर्ज,

43
00:02:26,271 --> 00:02:29,525
तुम्हें निकाला जाता है क्योंकि अब मैं
मालकिन हूँ, और मैं तुम्हें पसंद नहीं करती।

44
00:02:31,109 --> 00:02:32,945
अब निकलो यहाँ से, घिनौने मोटे इंसान।

45
00:02:36,532 --> 00:02:37,991
ए, हिगी बॉय।

46
00:02:38,075 --> 00:02:39,493
कौन सा ज़्यादा बुरा है?

47
00:02:39,576 --> 00:02:43,747
पति द्वारा धोखा दिया जाना
या आख़िर में पता चलना?

48
00:02:46,708 --> 00:02:48,961
क्या कोई है जो मुझे सलाद लाकर दे सकता है?

49
00:02:50,629 --> 00:02:53,006
कृपया, किशमिश मत डालना।

50
00:02:53,090 --> 00:02:54,216
भाड़ में जाओ।

51
00:02:54,883 --> 00:02:58,262
तो, नए मैनेजर नियुक्त करने के लिए
क्या करें?

52
00:02:58,345 --> 00:03:00,889
क्या मैं उम्मीदवारों की सूची बनाऊँ?

53
00:03:00,973 --> 00:03:03,642
नहीं। कोई ज़रूरत नहीं है।

54
00:03:07,855 --> 00:03:08,689
स्पोर्ट्सेंटर

55
00:03:08,772 --> 00:03:11,733
अटलांटिक के उस पार से
यह थोड़ी आश्चर्यजनक ख़बर है।

56
00:03:11,817 --> 00:03:14,611
एएफ़सी रिचमंड ने अपने नए मैनेजर की
नियुक्ति की घोषणा की,

57
00:03:14,695 --> 00:03:16,947
थिओडोर "टेड" लैसो।

58
00:03:17,030 --> 00:03:21,410
हाल ही में, वह कोच लैसो ही थे
जिन्होंने डिवीज़न II विचिटा स्टेट शॉकर्स को

59
00:03:21,493 --> 00:03:24,329
अमरीकी फुटबॉल में
उनका पहला राष्ट्रीय ख़िताब जितवाया था।

60
00:03:24,413 --> 00:03:26,915
उन्होंने मुख्य कोच के रूप में
उनके पहले ही सीज़न में

61
00:03:26,999 --> 00:03:29,918
शॉकर्स को ज़मीन से उठाकर
बड़े ख़िताब तक पहुँचाया।

62
00:03:30,002 --> 00:03:34,006
पर हम में से कइयों के लिए, टेड लैसो ने
इस तरह हमारे दिलों में जगह नहीं बनाई,

63
00:03:34,089 --> 00:03:35,591
बेशक़ हमारे लिविंग रूम में नहीं बनाई।

64
00:03:35,674 --> 00:03:37,217
मेरे लिए, इस टेड ने दिल में जगह बनाई...

65
00:03:38,552 --> 00:03:40,470
जो अपने दल के साथ उस तरह जश्न मना रहे हैं

66
00:03:40,554 --> 00:03:42,764
जिसे समझने के लिए
आपको सच में यह देखना होगा।

67
00:03:42,848 --> 00:03:44,349
और फिर, भले ही आप इसे देखें...

68
00:03:45,601 --> 00:03:48,353
मुझे नहीं लगता
हम कुछ समझने की कोशिश कर रहे हैं।

69
00:03:50,606 --> 00:03:52,107
बहुत ख़ूब, टेड। अपने जलवे दिखाओ।

70
00:03:52,191 --> 00:03:54,526
और सबसे सुंदर खेल के लिए शुभकामनाएँ।

71
00:03:55,027 --> 00:03:56,236
हमें गर्वित करो।

72
00:03:56,320 --> 00:03:57,321
अमरीका, ज़िंदाबाद।

73
00:03:58,280 --> 00:03:59,823
शौचालय

74
00:04:04,536 --> 00:04:05,746
जैक कीरूआक
द धर्मा बम्स

75
00:04:11,502 --> 00:04:12,503
ए, दोस्त। यह तुम हो?

76
00:04:12,586 --> 00:04:15,214
-हाँ, मुझे विश्वास है।
-अरे, दोस्त! दिग्गज।

77
00:04:15,297 --> 00:04:16,548
एक ऑसी ले सकता हूँ?

78
00:04:17,966 --> 00:04:19,218
यह बढ़िया है।

79
00:04:19,301 --> 00:04:21,303
जहाँ से मैं आया हूँ,
वहाँ हम इसे सेल्फ़ी कहते हैं।

80
00:04:21,386 --> 00:04:22,638
इसमें मैं "अकेला" नहीं हूँ न?

81
00:04:22,721 --> 00:04:24,389
इसमें "हम" हैं, है न? "ऑसी।"

82
00:04:24,473 --> 00:04:25,891
हाँ। मुझे यह पसंद आया।

83
00:04:25,974 --> 00:04:26,892
कमाल है।

84
00:04:27,434 --> 00:04:28,810
तुम्हारा फुटबॉल प्रशिक्षण देना।

85
00:04:28,894 --> 00:04:31,355
दोस्त, तुम महान हो
जो इतना मूर्खता भरा काम कर रहे हो।

86
00:04:31,438 --> 00:04:34,107
यह पागलपन है। वे तुम्हें मार देंगे।

87
00:04:34,650 --> 00:04:36,985
वैसे, मैंने यह पहले भी सुना है।

88
00:04:37,069 --> 00:04:38,695
पर, मैं अब भी ज़िंदा हूँ।

89
00:04:38,779 --> 00:04:41,114
-महान हो।
-हाँ। मिलकर ख़ुशी हुई।

90
00:04:45,536 --> 00:04:47,204
क्या पढ़ रहे हो? एक और सॉकर संबंधित किताब।

91
00:04:47,287 --> 00:04:48,580
कोच, तुम्हें बहुत कुछ पता है।

92
00:04:49,206 --> 00:04:51,208
चलो। मुझे कुछ मज़ेदार बताओ।

93
00:04:51,291 --> 00:04:53,919
वे "आउट ऑफ़ बाउन्ड्स" नहीं,
"ईंटू टच" बोलते हैं।

94
00:04:54,002 --> 00:04:56,755
ठीक है, मुझे पाँच डॉलर दोगे अगर मैंने
इसे बाद में वाक्य में इस्तेमाल किया।

95
00:04:56,839 --> 00:04:58,340
-तय रहा।
-ठीक है।

96
00:04:59,883 --> 00:05:02,052
नमस्ते। हम जल्द ही
केबिन में रोशनी कम करने वाले हैं।

97
00:05:02,135 --> 00:05:04,346
हमें थोड़ा सो लेना चाहिए।
जेट लेग बहुत परेशान करेगा।

98
00:05:04,429 --> 00:05:06,682
हाँ।

99
00:05:09,101 --> 00:05:10,727
क्या यह करना पागलपन है?

100
00:05:11,353 --> 00:05:12,521
हाँ, यह पागलपन है।

101
00:05:12,604 --> 00:05:15,315
ए, पर चुनौती स्वीकारना
घुड़सवारी करने जैसा है, है न?

102
00:05:15,399 --> 00:05:16,984
अगर यह करते समय आरामदायक महसूस हो,

103
00:05:17,067 --> 00:05:18,068
तो शायद ग़लत कर रहे हो।

104
00:05:19,653 --> 00:05:21,697
-ठीक है, शुभरात्रि, कोच।
-शुभरात्रि, कोच।

105
00:05:25,033 --> 00:05:26,660
ए!

106
00:05:26,743 --> 00:05:30,122
अगर हमने एक दूसरे को सपने में देखा,
तो चलो थोड़ी मस्ती करें,

107
00:05:30,205 --> 00:05:32,541
-एक दूसरे को न जानने का नाटक करें।
-ठीक है, अजनबी।

108
00:05:32,624 --> 00:05:34,042
बढ़िया है।

109
00:06:04,656 --> 00:06:07,242
टेड लैसो

110
00:06:08,410 --> 00:06:10,495
-तुम बिलकुल नहीं सोए?
-बिलकुल नहीं।

111
00:06:10,579 --> 00:06:12,748
नहीं। मेरे दिमाग़ में बातें चलती रही।

112
00:06:12,831 --> 00:06:14,708
पहले, मैं न सोने के बारे में सोच रहा था।

113
00:06:14,791 --> 00:06:17,419
फिर मैं न सोने के बारे में
सोचने के बारे में सोच रहा था। और फिर...

114
00:06:17,503 --> 00:06:18,837
यह कभी अच्छा नहीं होता है।

115
00:06:18,921 --> 00:06:19,922
अगले ही पल,

116
00:06:20,005 --> 00:06:21,798
वे गर्म चॉकलेट चिप कुकी दे रहे होते हैं

117
00:06:21,882 --> 00:06:23,175
और प्लेन उतर रहा होता है।

118
00:06:23,258 --> 00:06:25,344
मुझे कुकी नहीं मिली। तुमने मेरा वाला खाया?

119
00:06:25,427 --> 00:06:27,221
यह कहानी का हिस्सा नहीं है।
वह हमें लेने आया है।

120
00:06:27,304 --> 00:06:28,472
ए, कैसे हो?

121
00:06:28,555 --> 00:06:29,973
-मेरा नाम टेड है। तुम्हारा नाम क्या है?
-ऑली।

122
00:06:30,057 --> 00:06:31,517
-ऑली। ठीक है।
-मैं आपके बैग लेता हूँ।

123
00:06:31,600 --> 00:06:33,977
नहीं, ऑली। यह हमारे हैं, हम ही उठाएँगे।

124
00:06:34,061 --> 00:06:35,979
पर हम रास्ते में रुकना ज़रूर चाहेंगे।

125
00:06:36,063 --> 00:06:37,064
ठीक है। मेरे पीछे आइए।

126
00:06:42,110 --> 00:06:43,779
हाँ। देखो।

127
00:06:45,489 --> 00:06:48,158
कोच, मुझे लगता है
अब हम केंसास में नहीं हैं, है न?

128
00:06:49,660 --> 00:06:51,703
मैंने पहले कभी केंसास में
न होने की बात नहीं कही।

129
00:06:51,787 --> 00:06:53,539
-यह अच्छा है।
-हाँ।

130
00:06:54,665 --> 00:06:56,458
हमें ख़ुश करने के लिए धन्यवाद, ऑली।

131
00:06:56,542 --> 00:06:57,918
हम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

132
00:06:58,001 --> 00:06:59,503
ठीक है। वह टावर ब्रिज है।

133
00:06:59,586 --> 00:07:02,422
हाँ। लंदन ब्रिज नहीं,
क्योंकि यह अब भी खड़ा है।

134
00:07:02,506 --> 00:07:05,300
ए.एफ़.सी रिचमंड

135
00:07:07,094 --> 00:07:08,929
पता है उन्होंने सॉकर का आविष्कार
कैसे किया?

136
00:07:09,012 --> 00:07:10,597
तो, यह विक्टोरियन युग के हेडमास्टर,

137
00:07:10,681 --> 00:07:13,433
वे बस लड़कों को हस्तमैथुन करने से
रोकना चाहते थे।

138
00:07:13,517 --> 00:07:17,187
तो उन्होंने इस खेल का आविष्कार किया जिसमें
लड़के हाथों का बिलकुल उपयोग नहीं करेंगे,

139
00:07:17,271 --> 00:07:19,064
और उन्हें लगा इससे काम बन जाएगा।

140
00:07:19,147 --> 00:07:20,816
पता नहीं इससे काम बना या नहीं, पर...

141
00:07:36,707 --> 00:07:38,584
अलग महसूस होता है, कोच।

142
00:07:38,667 --> 00:07:40,335
मेरा मतलब, वही, पर अलग।

143
00:07:40,419 --> 00:07:42,421
-रूपक।
-सही कहा, दोस्त।

144
00:07:42,504 --> 00:07:43,589
ए!

145
00:07:43,672 --> 00:07:45,716
ए! रुको!

146
00:07:45,799 --> 00:07:47,009
ए! हैलो!

147
00:07:47,092 --> 00:07:48,427
हटो!

148
00:07:48,510 --> 00:07:50,095
घास को छूना बंद करो!

149
00:07:50,179 --> 00:07:52,890
हटो! मैदान से दूर हटो!
घास को छूना बंद करो! कृपया!

150
00:07:52,973 --> 00:07:54,308
-हाँ।
-तुम कौन हो?

151
00:07:54,391 --> 00:07:56,310
मैं टेड लैसो हूँ। यह कोच बियर्ड हैं।

152
00:07:56,393 --> 00:07:58,645
-हे, भगवान। आप नए मैनेजर हैं।
-जी, सर।

153
00:07:58,729 --> 00:08:00,397
-जितना मर्ज़ी घास ले लीजिए।
-अरे, नहीं...

154
00:08:00,480 --> 00:08:01,732
हमने इसे अभी कटवाया।
कचरे में ढूँढ सकता हूँ।

155
00:08:01,815 --> 00:08:03,942
-मैं थोड़े और ला सकता हूँ।
-कोई बात नहीं। ज़रूरत नहीं है।

156
00:08:04,401 --> 00:08:06,528
-धन्यवाद।
-हाँ।

157
00:08:07,738 --> 00:08:08,989
हाँ।

158
00:08:10,282 --> 00:08:12,492
-फिर भी, हमें मैदान से हटना होगा।
-हाँ। बिलकुल।

159
00:08:12,576 --> 00:08:13,410
हम माफ़ी माँगें?

160
00:08:13,493 --> 00:08:15,120
-माफ़ करना, घास।
-माफ़ करना, घास।

161
00:08:16,163 --> 00:08:18,081
तो, हमें रेबेका वेल्टन से मिलना था।

162
00:08:18,165 --> 00:08:19,416
हाँ, वहीं ले जा रहा हूँ।

163
00:08:19,499 --> 00:08:20,918
इसे देखो। एक कदम आगे।

164
00:08:21,001 --> 00:08:22,920
ए, वैसे, तुम्हारा नाम क्या है?

165
00:08:23,003 --> 00:08:24,087
-मेरा?
-हाँ।

166
00:08:24,171 --> 00:08:25,547
मेरा नाम कभी कोई नहीं पूछता है।

167
00:08:31,970 --> 00:08:33,138
मेरा मतलब, जब भी तुम तैयार हो।

168
00:08:33,222 --> 00:08:34,681
अरे, यह नेथन है।

169
00:08:34,765 --> 00:08:36,225
नेथन! मुझे यह नाम पसंद है।

170
00:08:36,308 --> 00:08:37,392
ए, तुम्हारे हॉट डॉग्स पसंद हैं।

171
00:08:38,101 --> 00:08:39,102
हाँ। नहीं, जानता हूँ।

172
00:08:39,186 --> 00:08:41,605
बढ़िया है। यहाँ नेथन के हॉट डॉग मिलते हैं?

173
00:08:41,688 --> 00:08:42,688
नहीं।

174
00:08:42,773 --> 00:08:43,774
ठीक है।

175
00:08:44,983 --> 00:08:46,985
मुझे यह लड़का पसंद है। बहुत पसंद है।

176
00:08:47,736 --> 00:08:49,863
मैं तुम्हारा परिचय करवाऊँगा। बड़ी बॉस।

177
00:08:49,947 --> 00:08:50,948
पहुँच गए।

178
00:08:52,491 --> 00:08:53,492
हैलो।

179
00:09:03,836 --> 00:09:06,255
ए, सब कैसे हैं?
मैं टेड लैसो हूँ, आपका नया कोच।

180
00:09:06,338 --> 00:09:09,716
-आप ज़रूर मिस वेल्टन हैं।
-कृपया, मुझे रेबेका बुलाओ।

181
00:09:09,800 --> 00:09:11,009
मिस वेल्टन मेरे पिता थे।

182
00:09:12,052 --> 00:09:13,637
अगर यह मज़ाक था, तो मुझे पसंद आया।

183
00:09:13,720 --> 00:09:15,514
अगर नहीं,
तो इस बारे में जानने को बेसब्र हूँ।

184
00:09:16,056 --> 00:09:17,057
यह कोच बियर्ड हैं।

185
00:09:17,140 --> 00:09:20,269
आख़िरकार तुम दोनों से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई।

186
00:09:20,352 --> 00:09:21,186
हिगिंस?

187
00:09:21,270 --> 00:09:24,898
माफ़ करना। यह हिगिंस है,
हमारे वर्तमान संचार निदेशक।

188
00:09:24,982 --> 00:09:25,983
वर्तमान?

189
00:09:26,066 --> 00:09:29,653
क्या तुम कोच बियर्ड को ले जाकर
उन्हें आईडी, ठहरने की जानकारी दोगे...

190
00:09:29,736 --> 00:09:31,238
जो भी उन्हें चाहिए।

191
00:09:31,321 --> 00:09:34,116
-वाई-फाई पासवर्ड, वेट वाइप्स।
-ह्यूमिडिफायर। पहले ही सोच लिया, कोच।

192
00:09:34,199 --> 00:09:35,284
धन्यवाद।

193
00:09:37,703 --> 00:09:39,705
-कृपया, बैठो।
-ठीक है।

194
00:09:40,414 --> 00:09:42,291
-क्या तुम कुछ पीना चाहोगे?
-हाँ, कृपया।

195
00:09:42,374 --> 00:09:44,334
प्लेन में ज़्यादा सो नहीं पाया,
तो तुम्हारे पास जो भी हो,

196
00:09:44,418 --> 00:09:46,253
थोड़ी कैफ़ीन से काम बन जाएगा।

197
00:09:46,336 --> 00:09:48,172
जैसे, मोकाचीनो, फ्रैपेचीनो...

198
00:09:48,255 --> 00:09:51,008
कोई भी कॉफ़ी ठीक है,
जब तक कॉफ़ी का थोड़ा भी स्वाद न मिले।

199
00:09:51,091 --> 00:09:52,176
तुम कैसी चाय पसंद करते हो?

200
00:09:52,801 --> 00:09:54,761
वैसे, आम तौर पर
मैं उसे वापस काउंटर पर ले जाता हूँ

201
00:09:54,845 --> 00:09:56,805
क्योंकि कोई बड़ी ग़लती कर देता है। पर...

202
00:09:56,889 --> 00:09:57,764
जब रोम में हो, है न?

203
00:09:58,849 --> 00:10:01,435
हाँ। यह देखो। ठीक है।

204
00:10:05,230 --> 00:10:06,231
तो?

205
00:10:06,315 --> 00:10:09,276
मुझे हमेशा से लगता था कि
चाय का स्वाद बस गर्म भूरे पानी जैसा होगा।

206
00:10:09,359 --> 00:10:10,527
और पता है क्या?

207
00:10:10,611 --> 00:10:13,322
मैं सही था। हाँ, यह भयानक है।
नहीं, धन्यवाद।

208
00:10:13,405 --> 00:10:14,656
इंग्लैंड में स्वागत है।

209
00:10:14,740 --> 00:10:16,241
हाँ। "आदत डाल लो, मूर्ख।" है न?

210
00:10:16,325 --> 00:10:18,160
अब, क्या तुम टूर करना चाहोगे?

211
00:10:18,243 --> 00:10:20,621
-मैं एबी रोड देखना चाहूँगा।
-क्लब का।

212
00:10:20,704 --> 00:10:21,788
हाँ, चलो वहीं से शुरुआत करें।

213
00:10:21,872 --> 00:10:26,877
तो, यह हॉल क्लब का लंबा,
पर शालीन, इतिहास दर्शाता है।

214
00:10:26,960 --> 00:10:28,795
पहला मैच 1897 में खेला गया था।

215
00:10:28,879 --> 00:10:33,050
युद्ध के समय, स्टेडियम को असल में अस्थायी
अस्पताल के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

216
00:10:33,133 --> 00:10:34,593
हाँ, कुछ स्थानीय लोगों का दावा है

217
00:10:34,676 --> 00:10:37,679
कि वे अब भी मृत सैनिकों को
मैदान में घूमते देखते हैं।

218
00:10:37,763 --> 00:10:39,139
यह डरावना है।

219
00:10:39,223 --> 00:10:42,059
-तुम भूतों पर विश्वास करते हो, टेड?
-हाँ।

220
00:10:42,142 --> 00:10:45,354
पर ज़्यादा ज़रूरी है कि,
उन्हें ख़ुद पर विश्वास करना चाहिए। समझी?

221
00:10:46,438 --> 00:10:47,272
ठीक है।

222
00:10:47,356 --> 00:10:49,900
और यहाँ पिछले मालिकों की तस्वीरें हैं।

223
00:10:50,442 --> 00:10:52,778
ठीक है। और अब इस इंसान को देखो।

224
00:10:52,861 --> 00:10:53,695
रुपर्ट मैनियन
1987 से

225
00:10:53,779 --> 00:10:55,405
लड़कियाँ और शैम्पेन
और सब कुछ बढ़िया है न?

226
00:10:55,489 --> 00:10:56,949
लगता है वह बहुत मज़े करता है।

227
00:10:57,032 --> 00:10:58,242
वह मेरा पूर्व-पति है।

228
00:10:58,325 --> 00:11:01,745
वैसे, मैंने सीखा है कि,
मज़ेदार पल हमेशा मज़ेदार नहीं होते।

229
00:11:02,287 --> 00:11:03,664
मैंने उन सबके बारे में सुना।

230
00:11:03,747 --> 00:11:05,040
तुम कैसी हो?

231
00:11:07,209 --> 00:11:08,585
हाँ, यह आसान साल नहीं रहा है।

232
00:11:08,669 --> 00:11:09,711
हाँ।

233
00:11:10,838 --> 00:11:13,090
-तो, तुम्हें प्रेस से बात करनी होगी।
-हाँ।

234
00:11:13,173 --> 00:11:15,843
नहीं, कुछ रातों की अच्छी नींद के बाद,
मुझे बात करके ख़ुशी होगी।

235
00:11:15,926 --> 00:11:18,428
माफ़ करना। मुझे लगा तुम्हें पता था।
वे तुम्हारे लिए अभी तैयार हैं।

236
00:11:18,512 --> 00:11:19,346
वे क्या हैं?

237
00:11:21,807 --> 00:11:23,016
तो, बिना देरी के,

238
00:11:23,100 --> 00:11:26,979
एएफ़सी रिचमंड के नए मैनेजर, टेड लैसो!

239
00:11:33,527 --> 00:11:34,778
ठीक है।

240
00:11:34,862 --> 00:11:36,697
ठीक है। तुम सब कैसे हो?

241
00:11:40,284 --> 00:11:41,159
वह रहे कोच।

242
00:11:41,243 --> 00:11:43,787
महान टेड, यो।

243
00:11:43,871 --> 00:11:45,163
देखो, हमारा कोच।

244
00:11:47,207 --> 00:11:48,208
ए!

245
00:11:48,292 --> 00:11:51,003
अगर तुम शांत नहीं हुए,
तो मैं लिंग पर घूसे मारने लगूँगा।

246
00:11:52,004 --> 00:11:54,423
एक सेकंड। मुझे बस... गला थोड़ा सूखा है।

247
00:11:59,887 --> 00:12:01,805
सोडा पानी की उम्मीद नहीं की थी। माफ़ करना।

248
00:12:01,889 --> 00:12:03,807
इस मूर्ख को देखो!

249
00:12:03,891 --> 00:12:05,392
अमरीकी कहीं का!

250
00:12:05,475 --> 00:12:07,394
ठीक है। तो, ए।

251
00:12:07,477 --> 00:12:09,855
क्यों न हम सीधे शुरुआत करें?
किसी को सवाल पूछना है?

252
00:12:11,607 --> 00:12:13,734
अरे, हाँ, नहीं। मुझे सोच लेना चाहिए था।

253
00:12:13,817 --> 00:12:15,777
पता है क्या? अपने हाथ नीचे करो।

254
00:12:15,861 --> 00:12:16,987
बहुत तेज़...

255
00:12:17,070 --> 00:12:18,155
हाँ।

256
00:12:18,238 --> 00:12:19,531
मैं आगे बढ़कर कमरे में मौजूद

257
00:12:19,615 --> 00:12:21,909
सभी को संबोधित करता हूँ।

258
00:12:21,992 --> 00:12:27,122
नहीं, मैं कभी भी उस खेल का प्रशिक्षण
नहीं दिया जिसे तुम फुटबॉल कहते हो।

259
00:12:27,206 --> 00:12:28,207
हे भगवान।

260
00:12:28,832 --> 00:12:29,917
क्या?

261
00:12:30,000 --> 00:12:32,878
मुझे फुटबॉल की थोड़ी भी जानकारी नहीं है।

262
00:12:34,296 --> 00:12:35,547
पर मैं बताता हूँ मैं क्या जानता हूँ।

263
00:12:35,631 --> 00:12:38,675
मैं जानता हूँ कि एएफ़सी रिचमंड,
मेरे प्रत्येक प्रशिक्षित दल की तरह,

264
00:12:38,759 --> 00:12:41,094
मैदान में उतरकर सभी चार क्वार्टर के दौरान

265
00:12:41,178 --> 00:12:42,554
-पूरी कोशिश करेंगे।
-हाफ़।

266
00:12:43,347 --> 00:12:45,265
-क्या कहा?
-दो हाफ़।

267
00:12:45,349 --> 00:12:46,600
हाँ। माफ़ करना। हाफ़, हाँ।

268
00:12:46,683 --> 00:12:49,561
वे दोनों हाफ़ में अपनी पूरी कोशिश करेंगे,
चाहे जीत हो या हार।

269
00:12:49,645 --> 00:12:50,729
या टाइ हो।

270
00:12:50,812 --> 00:12:52,564
हाँ। तुम्हारे यहाँ टाइ होते हैं।

271
00:12:52,648 --> 00:12:54,775
माफ़ करना।
मुझे आदत डालने में थोड़ा समय लगेगा।

272
00:12:54,858 --> 00:12:57,694
क्योंकि मैं जहाँ से हूँ, अगर किसी खेल को
टाइ में ख़त्म करने की कोशिश करो,

273
00:12:57,778 --> 00:13:00,864
तो, शायद वह कयामत का पहला संकेत होगा।

274
00:13:03,700 --> 00:13:06,078
अब, देखो।
मैं पत्रकारिता का सम्मान करता हूँ।

275
00:13:06,161 --> 00:13:07,996
और मेरे दरवाज़े हमेशा खुले रहेंगे।

276
00:13:08,080 --> 00:13:11,500
ठीक है? तुम मुझसे कुछ भी पूछ सकते हो।
किसी भी विषय पर।

277
00:13:11,583 --> 00:13:13,919
ठीक है, एक आख़िरी सवाल।

278
00:13:14,545 --> 00:13:16,505
दूसरे पंक्ति से वह सज्जन।

279
00:13:16,588 --> 00:13:17,589
हाँ।

280
00:13:18,215 --> 00:13:19,716
मुझे तुम्हारे चश्में पसंद हैं।

281
00:13:20,634 --> 00:13:21,635
धन्यवाद।

282
00:13:22,344 --> 00:13:23,679
ट्रेंट क्रिम, "द इंडिपेंडेंट"।

283
00:13:24,221 --> 00:13:26,014
मैं बस सुनिश्चित होना चाहता हूँ।

284
00:13:26,098 --> 00:13:28,392
आप एक अमरीकी हो
जो पहले कभी इंग्लैंड नहीं आए,

285
00:13:28,475 --> 00:13:31,436
जिसे केवल शौकिए स्तर पर
ऐथ्लेटिक सफलता मिली...

286
00:13:31,520 --> 00:13:33,564
वह भी दूसरे दर्ज़े के...

287
00:13:33,647 --> 00:13:35,607
और अब आपको
एक प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब के

288
00:13:35,691 --> 00:13:37,234
नेतृत्व का भार सौंपा गया है,

289
00:13:37,317 --> 00:13:40,612
इसके बावजूद कि
आपको इस खेल की कोई जानकारी नहीं है।

290
00:13:41,530 --> 00:13:43,073
कोई सवाल पूछना चाहते हो, ट्रेंट?

291
00:13:43,866 --> 00:13:44,950
हाँ।

292
00:13:45,534 --> 00:13:47,202
क्या यह मज़ाक है?

293
00:13:48,537 --> 00:13:50,873
-धन्यवाद, ट्रेंट!
-मुझे जर्नलिस्ट पसंद हैं।

294
00:13:52,040 --> 00:13:54,042
आप किसी फुटबॉल खिलाड़ी का नाम जानते भी हैं?

295
00:13:54,126 --> 00:13:57,296
वैसे, हाँ, रोनाल्डो है
और वह जो बॉल को मोड़ता है।

296
00:13:57,379 --> 00:13:59,506
-बेकहम! उस पर फ़िल्म बनी थी!
-तुम मूर्ख हो।

297
00:13:59,590 --> 00:14:00,757
तुम हो कौन?

298
00:14:00,841 --> 00:14:02,968
आपको पता है
प्रीमियरशिप सीज़न में कितने मैच होते हैं?

299
00:14:03,051 --> 00:14:04,219
मुझे याद नहीं है, नहीं।

300
00:14:06,763 --> 00:14:08,015
कोई तुम्हें नहीं समझता है।

301
00:14:08,098 --> 00:14:09,516
पिछले साल किसने लीग जीता था?

302
00:14:09,600 --> 00:14:11,560
मुझे सच में इसका जवाब नहीं पता। माफ़ करना।

303
00:14:12,269 --> 00:14:13,478
गोली क्या होता है?

304
00:14:13,562 --> 00:14:16,023
वह जो दस्ताने पहनकर...
नेट के पास खड़ा होता है।

305
00:14:16,106 --> 00:14:17,566
यह बहुत बुरा है।

306
00:14:17,649 --> 00:14:19,151
तुम्हें वापस अमरीका लौटना चाहिए।

307
00:14:28,869 --> 00:14:30,662
हाँ। नहीं, हाँ। नहीं, मैं...

308
00:14:33,707 --> 00:14:35,083
बुलबुले!

309
00:14:35,167 --> 00:14:37,085
नहीं!

310
00:14:37,961 --> 00:14:39,505
कोच लैसो।

311
00:14:39,588 --> 00:14:42,216
हे भगवान। मेरे देशवासियों को माफ़ कर दीजिए।

312
00:14:42,299 --> 00:14:44,092
पिछले कुछ सालों में,

313
00:14:44,176 --> 00:14:47,387
लगता है हम शिष्टाचार और आतिथ्य
पूरी तरह भूल गए हैं।

314
00:14:47,471 --> 00:14:49,973
अरे, आप लोग इतने नाराज़ हैं?

315
00:14:50,057 --> 00:14:53,018
पर मुझे याद नहीं आख़िरी बार
यह प्रेस रूम कब इतना भरा हुआ था।

316
00:14:53,560 --> 00:14:55,521
फिर भी आप सब यहाँ हैं।

317
00:14:55,604 --> 00:14:57,314
शायद आपको नियुक्त करना
इतनी भी बड़ी ग़लती नहीं है।

318
00:14:57,397 --> 00:15:00,192
और आपकी इतनी संख्या के बावजूद,

319
00:15:00,275 --> 00:15:02,194
यहाँ इस कमरे में एक भी इंसान नहीं है

320
00:15:02,277 --> 00:15:04,446
जिसने मुझसे ज़्यादा
रिचमंड को खेलते देखा है।

321
00:15:04,530 --> 00:15:08,367
और उन सभी सालों में
पिछले मालिक की देखरेख में,

322
00:15:08,450 --> 00:15:10,702
मैंने गहन मध्यस्थता के अलावा
कुछ भी नहीं देखा।

323
00:15:13,121 --> 00:15:14,289
क्या मैं ग़लत हूँ?

324
00:15:14,373 --> 00:15:15,582
वैसे, यह थोड़ी कड़वी है।

325
00:15:18,460 --> 00:15:19,503
क्या मैं ग़लत हूँ?

326
00:15:20,754 --> 00:15:21,755
नहीं।

327
00:15:22,840 --> 00:15:26,635
अब, शायद कोच लैसो का बायोडाटा
वैसा नहीं जैसा आप चाहते हो,

328
00:15:26,718 --> 00:15:28,929
पर उनके पास वह एकलौती चीज़ है
जो इस क्लब के पास नहीं है:

329
00:15:29,012 --> 00:15:30,430
इस सहस्राब्दी की एक ट्रॉफी।

330
00:15:31,265 --> 00:15:34,893
तो, चाहो या न चाहो,
रिचमंड अपने काम करने का तरीका बदल रहा है।

331
00:15:34,977 --> 00:15:38,063
और अब से, वह तरीका "लैसो का तरीका" है।

332
00:15:40,399 --> 00:15:43,777
हम आप सभी से क्रिस्टल पैलेस के साथ
हमारे अगले मैच में मिलेंगे।

333
00:15:43,861 --> 00:15:45,237
बहुत-बहुत धन्यवाद।

334
00:15:47,114 --> 00:15:48,365
आपसे मिलकर अच्छा लगा।

335
00:15:48,448 --> 00:15:50,742
और आपके सामान पर थूकने के लिए माफ़ करना।

336
00:15:51,493 --> 00:15:52,494
धन्यवाद।

337
00:15:54,621 --> 00:15:55,789
वह तीन हफ़्तों में बाहर होगा।

338
00:15:56,415 --> 00:15:59,251
अरे। उस बारे में माफ़ करना।
पता नहीं क्या हुआ।

339
00:15:59,334 --> 00:16:01,587
टेड, उनके बारे में बिलकुल मत सोचो।

340
00:16:01,670 --> 00:16:02,671
तुम्हें काम करना है।

341
00:16:02,754 --> 00:16:04,840
और उन्हें ग़लत साबित करना,
यह अभी-अभी सूची में जुड़ा है।

342
00:16:04,923 --> 00:16:06,675
मैं इसकी सराहना करता हूँ...
धन्यवाद, कोच।

343
00:16:06,758 --> 00:16:07,759
हाँ।

344
00:16:09,094 --> 00:16:12,097
देखा, बुलबुले न हों तो परेशानी नहीं है।
मैं यह पूरे दिन कर सकता हूँ।

345
00:16:13,891 --> 00:16:16,560
ठीक है। अगर अनुमति हो,
तो मैं अपने दल से मिलना चाहूँगा।

346
00:16:16,643 --> 00:16:18,645
मैनेजर को मैदान से दूर नहीं रख सकते।

347
00:16:20,063 --> 00:16:22,441
तुम यह दोबारा कह सकती हो। ठीक है।

348
00:16:22,524 --> 00:16:24,067
मैं उस वाक्य का जवाब नहीं दे सकता।

349
00:16:25,194 --> 00:16:27,279
मिस वेल्टन, मैं थोड़ी उलझन में था,

350
00:16:27,362 --> 00:16:31,575
पर वहाँ आपका भाषण सुनकर,
मैं आपके निर्णय को लेकर उत्तेजित हूँ।

351
00:16:31,658 --> 00:16:33,994
कोच लैसो वही हैं जिनकी हमें ज़रूरत है।

352
00:16:34,077 --> 00:16:35,370
वह बिलकुल मूर्ख है।

353
00:16:35,454 --> 00:16:36,288
पता है।

354
00:16:36,371 --> 00:16:37,664
क्या?

355
00:16:37,748 --> 00:16:39,208
उम्मीद है वह बुरी तरह असफल होगा।

356
00:16:40,542 --> 00:16:45,297
मेरे पूर्व-पति ने पूरी ज़िंदगी
बस एक ही चीज़ से सच्चा प्यार किया: यह क्लब।

357
00:16:45,964 --> 00:16:49,134
और टेड लैसो इसे तबाह करने में
मेरी मदद करेगा।

358
00:16:50,844 --> 00:16:52,304
क्योंकि मैं रुपर्ट को
यातना देना चाहती हूँ।

359
00:16:53,722 --> 00:16:57,351
मैं चाहती हूँ उसे ऐसा महसूस हो कि
उसके पिछवाड़े में टूटा हुआ बैट घुस गया हो।

360
00:16:57,434 --> 00:17:01,563
बस बार-बार, अंदर और बाहर, निरंतर लूप में।

361
00:17:01,647 --> 00:17:03,065
गिफ़ की तरह।

362
00:17:03,941 --> 00:17:05,943
गिफ़ ऐसा ही करते हैं, है न? वे बस...

363
00:17:07,194 --> 00:17:08,403
अंतहीन हैं।

364
00:17:09,488 --> 00:17:11,448
यह सही है।

365
00:17:11,949 --> 00:17:16,078
पर कुछ लोग इसे "जिफ़" उच्चारण करते हैं।

366
00:17:18,288 --> 00:17:19,665
-धन्यवाद, हिगिंस।
-धन्यवाद।

367
00:17:23,961 --> 00:17:26,046
ठीक है, इसे वाक्य में इस्तेमाल करता हूँ,
ताकि इसका मतलब बने।

368
00:17:26,128 --> 00:17:27,297
"मैनेजर"... मैं...

369
00:17:27,381 --> 00:17:28,966
-"मैदान" में जा रहा हूँ...
-हाँ।

370
00:17:29,049 --> 00:17:30,509
...इस घास पर... अभ्यास देखने के लिए।

371
00:17:30,592 --> 00:17:32,427
"प्रशिक्षण।"
वे अभ्यास को "प्रशिक्षण" कहते हैं।

372
00:17:32,511 --> 00:17:34,513
इतनी शाब्दिक चीज़ें। बहुत कठिनाई होगी।

373
00:17:34,596 --> 00:17:37,140
पता है क्या? पर मैं आदत डाल लूँगा।
क्योंकि प्रशिक्षण परिपूर्ण बनाता है।

374
00:17:37,224 --> 00:17:38,141
सही कहा।

375
00:17:38,809 --> 00:17:39,810
वह रहा हमारा दोस्त।

376
00:17:44,857 --> 00:17:47,025
हे भगवान!

377
00:17:47,109 --> 00:17:49,653
अपने चुने खिलाड़ी पर नज़र रखो! चलो भी!

378
00:17:50,404 --> 00:17:52,030
-वह कौन है?
-रॉय केंट।

379
00:17:52,114 --> 00:17:55,033
दल का कप्तान। अच्छा सेंट्रल मिडफ़ील्डर है।

380
00:17:55,117 --> 00:17:58,412
-बेशक़ गति कम हो गई है।
-पर, वह प्रसिद्ध है।

381
00:17:58,495 --> 00:18:00,122
चेल्सी के विरुद्ध चैम्पियंस लीग जीता था,
इसलिए...

382
00:18:00,706 --> 00:18:02,666
-आठ साल पहले।
-हाँ।

383
00:18:04,376 --> 00:18:05,460
हे, भगवान, क्या?

384
00:18:06,253 --> 00:18:08,630
यह कमाल की स्पोर्ट्स पेय है, दोस्त।

385
00:18:08,714 --> 00:18:09,840
कोच, तुमने चखा?

386
00:18:17,306 --> 00:18:19,474
मैं बता रहा हूँ,
वह इतनी आसानी से प्रशंसा नहीं करता है।

387
00:18:19,558 --> 00:18:21,059
तुम मुझे प्रभावित कर रहे हो, नेथन।

388
00:18:22,311 --> 00:18:23,687
आपको मेरा नाम याद है।

389
00:18:25,606 --> 00:18:27,191
हे भगवान! तुमने वह देखा?

390
00:18:27,274 --> 00:18:30,277
वह लड़का ऐसे कूदा
जैसे बिल्ली खीरे से डरकर कूदती है।

391
00:18:30,360 --> 00:18:32,404
-वह कौन है?
-जेमी टार्ट।

392
00:18:32,487 --> 00:18:34,072
दल का सबसे उच्च स्कोर करने वाला।

393
00:18:34,156 --> 00:18:35,157
भाड़ में जाओ।

394
00:18:35,866 --> 00:18:37,993
-नेट, वह कैसा है?
-कौन, जेमी?

395
00:18:38,827 --> 00:18:39,870
वह अच्छा है।

396
00:18:41,205 --> 00:18:42,039
फुटबॉल में।

397
00:18:44,124 --> 00:18:45,459
हाँ, मैं ऐसे लड़कों को जानता हूँ।

398
00:18:46,502 --> 00:18:49,213
सैम ओबिसानया। वह नाइजीरियाई लीग से
आया हुआ राइट बैक डिफेंडर है।

399
00:18:49,296 --> 00:18:51,048
नाइजीरिया? यानि अफ़्रीका?

400
00:18:52,132 --> 00:18:53,926
तो यह लड़के दुनियाभर से आए हैं?

401
00:18:54,009 --> 00:18:55,093
मैं खाली हूँ, दोस्त।

402
00:18:55,177 --> 00:18:56,595
वह ज़रूर इंग्लैंड से होगा, हाँ?

403
00:18:56,678 --> 00:18:58,180
-वेल्स।
-क्या वह अलग देश है?

404
00:18:58,263 --> 00:19:01,099
-हाँ और नहीं।
-इस देश में कितने देश हैं?

405
00:19:01,183 --> 00:19:02,351
-चार।
-चार।

406
00:19:03,268 --> 00:19:05,229
यह इन दिनों अमरीका जैसा है।

407
00:19:05,854 --> 00:19:06,855
हाँ।

408
00:19:21,203 --> 00:19:22,829
मुझे लॉकर रूम ज़रूर पसंद है।

409
00:19:23,705 --> 00:19:25,332
क्षमता की खुशबू आती है।

410
00:19:26,583 --> 00:19:28,710
और क्या मुझे एक्स बॉडी स्प्रे की
महक आ रही है?

411
00:19:28,794 --> 00:19:30,337
बिलकुल सही, कोच।

412
00:19:30,420 --> 00:19:32,256
पर शायद वे उसे यहाँ कुछ और बुलाते हैं।

413
00:19:41,473 --> 00:19:42,474
देखो।

414
00:19:43,809 --> 00:19:44,852
लिंक्स।

415
00:19:45,644 --> 00:19:47,145
यह मेरी पसंदीदा जंगली बिल्ली है।

416
00:19:52,150 --> 00:19:54,319
इधर आओ। अपना चेहरा देखो।

417
00:19:54,403 --> 00:19:55,487
धन्यवाद।

418
00:20:05,372 --> 00:20:06,748
वाह।

419
00:20:06,832 --> 00:20:08,208
आख़िरी बार
जब मैंने इतनी पैनी नज़र देखी थी,

420
00:20:08,292 --> 00:20:10,294
तो वे रॉय शाइडर से लड़ रहे थे।

421
00:20:10,377 --> 00:20:12,337
-"जॉज़?"
-नहीं, "ऑल डैट जैज़।"

422
00:20:12,421 --> 00:20:14,298
मैं कुछ बोलता हूँ। हैलो, दोस्तों।

423
00:20:14,381 --> 00:20:16,175
अपना काम जारी रखो।

424
00:20:16,258 --> 00:20:18,635
मेरा नाम टेड लैसो है। यह कोच बियर्ड हैं।

425
00:20:18,719 --> 00:20:20,679
मुझे पता है हम अभी
आधिकारिक रूप से शुरू नहीं कर रहे हैं,

426
00:20:20,762 --> 00:20:23,098
पर, मैं बस तुमसे मिलकर,
हैलो कहना चाहता था,

427
00:20:23,182 --> 00:20:25,058
बताना चाहता था कि हम बहुत उत्साहित हैं...

428
00:20:25,142 --> 00:20:26,268
दस्तक।

429
00:20:26,351 --> 00:20:28,312
क्या अंदर सभी सभ्य हैं?

430
00:20:30,314 --> 00:20:32,649
लड़कों, यह निराशाजनक है।

431
00:20:33,984 --> 00:20:36,945
अरे, नहीं। क्या मैं बाधा डाल रही हूँ?

432
00:20:37,029 --> 00:20:39,573
नहीं, कोई बात नहीं।
मैं कैसे मदद कर सकता हूँ?

433
00:20:39,656 --> 00:20:41,366
नहीं, मैं यहाँ उसे लेने आई हूँ।

434
00:20:41,450 --> 00:20:42,868
हाँ। माफ़ करना, कोच।

435
00:20:42,951 --> 00:20:45,120
उसने मेरे लिए अपॉइंटमेंट लिया है।
मैं वैक्स करवा रहा हूँ।

436
00:20:46,371 --> 00:20:48,123
यह मेरे लिए नहीं पर प्रशंसकों के लिए है।

437
00:20:48,207 --> 00:20:50,834
गोल किया, तो शर्ट उतारना पड़ता है।

438
00:20:50,918 --> 00:20:52,503
जान।

439
00:20:53,879 --> 00:20:55,088
आप चाहो तो मैं रुक सकता हूँ।

440
00:20:56,381 --> 00:20:57,382
नहीं, कोई बात नहीं।

441
00:20:57,466 --> 00:20:58,884
ठीक है, चियर्स।

442
00:20:58,967 --> 00:21:00,302
-हाँ।
-बढ़िया है।

443
00:21:00,385 --> 00:21:01,345
ठीक है, तुम पहले।

444
00:21:01,428 --> 00:21:03,222
क्या अब तुम सज्जन बनोगे?

445
00:21:03,305 --> 00:21:05,057
नहीं, जान। बस तुम्हारा पिछवाड़ा देखूँगा।

446
00:21:06,391 --> 00:21:07,684
भाड़ में जाओ।

447
00:21:07,768 --> 00:21:10,354
देखो और रोओ।

448
00:21:16,652 --> 00:21:19,446
जो भी हो, समय देने के लिए धन्यवाद।

449
00:21:42,719 --> 00:21:44,179
शुभकामनाएँ
डैडी

450
00:21:53,397 --> 00:21:56,191
द पिरामिड ऑफ़ सक्सेस

451
00:22:03,448 --> 00:22:05,617
कोच। तुम्हें जगे रहना होगा।

452
00:22:06,994 --> 00:22:09,204
चलो भी। नींद मत तोड़ा करो।

453
00:22:12,291 --> 00:22:14,168
रॉय! ए, रॉय!

454
00:22:15,878 --> 00:22:17,629
हाँ? आपको क्या चाहिए?

455
00:22:17,713 --> 00:22:19,923
आज तुम्हें बाहर खेलते देख बहुत मज़ा आया।

456
00:22:20,007 --> 00:22:22,259
लड़के सच में तुम्हारी बात सुनते हैं।

457
00:22:22,342 --> 00:22:24,678
पर यह हैरानी की बात नहीं है।
तुम्हारा करियर बहुत अच्छा रहा है।

458
00:22:25,304 --> 00:22:26,346
धन्यवाद।

459
00:22:28,056 --> 00:22:31,435
कभी सोचा नहीं था इसका अंत रॉनाल्ड
मैकडॉनल्ड से प्रशिक्षण लेने से होगा।

460
00:22:38,358 --> 00:22:40,444
तुम उसे ख़ुद को वह बुलाने दोगे?

461
00:22:40,527 --> 00:22:41,945
वह मेरी बात नहीं कर रहा था।

462
00:22:42,905 --> 00:22:45,490
उसे लगता है वह अभी नाराज़ है,
रुको जब तक हम उसे मना न लें।

463
00:22:46,241 --> 00:22:48,744
वह बहुत नाराज़ होगा।

464
00:22:48,827 --> 00:22:50,078
तुम्हारे पास टेप है?

465
00:23:05,219 --> 00:23:06,803
विश्वास करो

466
00:23:10,682 --> 00:23:11,683
टार्ट

467
00:23:25,155 --> 00:23:26,114
तुम वहाँ क्या कर रहे हो?

468
00:23:27,407 --> 00:23:29,409
अरे, नहीं। माफ़ करना। आप ठीक हो?

469
00:23:29,493 --> 00:23:30,994
हाँ, नहीं, मैं ठीक हूँ।

470
00:23:31,078 --> 00:23:32,246
मुझे हँसना नहीं चाहिए।

471
00:23:32,329 --> 00:23:33,872
कोई बात नहीं।

472
00:23:33,956 --> 00:23:37,918
नहीं, मैं बस लॉकर रूम में
थोड़े बदलाव कर रहा था।

473
00:23:38,001 --> 00:23:39,503
अच्छा है, हाँ।

474
00:23:39,586 --> 00:23:43,048
पर, मुझे लगता है वह टेढ़ा है।

475
00:23:44,424 --> 00:23:46,677
अब मैं सोच रहा था कि
पूरे कमरे का ही हाल ख़राब है।

476
00:23:46,760 --> 00:23:48,095
पर पता है क्या? शायद तुम सही हो।

477
00:23:49,888 --> 00:23:51,682
तुम यहाँ क्या कर रही हो? जेमी कहाँ है?

478
00:23:51,765 --> 00:23:53,267
वह अपना फ़ोन अपने लॉकर में भूल गया।

479
00:23:53,350 --> 00:23:54,935
वह ख़ुद उसे लेने क्यों नहीं आया?

480
00:23:55,018 --> 00:23:57,437
वह अब भी वैक्स करवा रहा है।
उसके ढेरों बाल हैं।

481
00:23:57,521 --> 00:23:59,481
मानो, बाल दोबारा उग रहे थे
जब वह वैक्स कर रही थी।

482
00:24:00,107 --> 00:24:01,942
-चलो भी।
-मैं ले लूँ?

483
00:24:02,025 --> 00:24:03,777
-हाँ। ले लो।
-धन्यवाद।

484
00:24:11,702 --> 00:24:13,412
उस तरफ़ नीचे करो।

485
00:24:13,495 --> 00:24:14,496
बढ़िया है।

486
00:24:14,580 --> 00:24:15,747
जाते रहो। थोड़ा सा।

487
00:24:16,665 --> 00:24:17,666
और थोड़ा सा।

488
00:24:17,749 --> 00:24:19,334
रुको! बढ़िया है।

489
00:24:19,418 --> 00:24:21,920
ठीक है। क्या बात है? बढ़िया सहयोग।

490
00:24:22,963 --> 00:24:24,548
-पाव। हाँ।
-पुराने विचारों वाले।

491
00:24:24,631 --> 00:24:27,092
-वैसे, मैं कीली हूँ।
-हाँ। ए, मैं टेड लैसो हूँ।

492
00:24:27,176 --> 00:24:29,303
नहीं, जानती हूँ।
आप अभी ट्विटर पर काफ़ी प्रसिद्ध हो।

493
00:24:29,386 --> 00:24:30,554
क्या बात है।

494
00:24:31,221 --> 00:24:32,931
-आप ट्वीट भी करते हो?
-नहीं।

495
00:24:33,015 --> 00:24:34,433
पर मैं बीटबॉक्स कर लेता हूँ।

496
00:24:43,817 --> 00:24:46,820
मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं सूझती
जब कोई वयस्क आदमी मेरे सामने बीटबॉक्स करे।

497
00:24:46,904 --> 00:24:48,864
तो, उम्मीद है
तुम कभी बिज़ मार्की से न मिलो।

498
00:24:50,449 --> 00:24:51,742
ठीक है।

499
00:24:51,825 --> 00:24:54,703
वैसे, अगर आपको जिज्ञासा हो
और ट्विटर पर ढूँढने लगें,

500
00:24:54,786 --> 00:24:56,330
तो मैं ♪रिचमंड नज़रअंदाज़ करने को कहूँगी।

501
00:24:56,413 --> 00:24:59,458
-ठीक है।
-या बेवकूफ़। या मूर्ख।

502
00:25:00,083 --> 00:25:01,752
वैसे, मुझे तुम पर विश्वास है।

503
00:25:02,753 --> 00:25:04,838
इंग्लैंड में स्वागत है।

504
00:25:12,846 --> 00:25:14,806
धन्यवाद। ए, और सवारी देने के लिए धन्यवाद।

505
00:25:14,890 --> 00:25:15,849
कोई बात नहीं।

506
00:25:15,933 --> 00:25:17,559
ए, यह तुम्हारी है, नेट?

507
00:25:17,643 --> 00:25:19,520
वह वाली? भगवान, नहीं।
नहीं, उसे संभाल नहीं पाऊँगा।

508
00:25:19,603 --> 00:25:21,104
यह मेरी है। यह हरी वाली।

509
00:25:21,188 --> 00:25:23,565
ठीक है। तो, अंदर बैठिए।

510
00:25:23,649 --> 00:25:24,650
चलिए।

511
00:25:24,733 --> 00:25:27,361
अभी से ही देर रात काम कर रहे हो, टेड।

512
00:25:27,444 --> 00:25:28,654
वैसे, किसी ने कहा था,

513
00:25:28,737 --> 00:25:31,323
"जितनी मेहनत करोगे,
उतने ही किस्मतवाले बनोगे", हह?

514
00:25:32,199 --> 00:25:33,200
सीधे।

515
00:25:33,283 --> 00:25:35,244
माफ़ करना, टेड।
हमें तुम्हारे लिए कार मँगवानी चाहिए थी।

516
00:25:35,327 --> 00:25:36,662
अरे, नहीं। कोई बात नहीं।

517
00:25:36,745 --> 00:25:37,829
दोनों को शुभरात्रि।

518
00:25:41,375 --> 00:25:42,376
तुम्हें क्या हुआ है?

519
00:25:42,459 --> 00:25:44,586
ऐसा लगता है आज मैंने जो भी खाया...

520
00:25:45,546 --> 00:25:47,464
वह यहाँ फँसा हुआ है।

521
00:25:49,508 --> 00:25:50,759
मैं संभाल लूँगा।

522
00:25:52,803 --> 00:25:53,804
उठा लिया।

523
00:25:53,887 --> 00:25:57,182
वह बहुत अच्छा इंसान प्रतीत होता है।
पता नहीं मैं यह कर पाऊँगा या नहीं।

524
00:25:59,142 --> 00:26:00,394
बेशक़, इसे कारगर करने के लिए,

525
00:26:00,477 --> 00:26:04,857
मुझे फुटबॉल संचालन के
मेरे नए निदेशक का पूरा समर्थन चाहिए।

526
00:26:05,858 --> 00:26:08,277
मेरा मानना है कि
यह पदोन्नति और पर्याप्त वेतन वृद्धि है

527
00:26:08,360 --> 00:26:10,863
जिसमें तुम्हें और तुम्हारे परिवार को
दिलचस्पी होगी।

528
00:26:13,407 --> 00:26:15,534
ए, देखो, इस कार में
अदृश्य स्टीयरिंग व्हील है!

529
00:26:17,703 --> 00:26:18,662
मैं बस मज़ाक कर रहा हूँ।

530
00:26:18,745 --> 00:26:20,455
मेरा दोस्त नेट हॉर्न बजा रहा है।

531
00:26:20,539 --> 00:26:23,166
तुम वरदान हो, टेड लैसो।

532
00:26:23,250 --> 00:26:25,085
और तुम भी।

533
00:26:29,756 --> 00:26:30,757
तो?

534
00:26:32,092 --> 00:26:33,302
स्वीकार है।

535
00:26:33,385 --> 00:26:34,511
बढ़िया।

536
00:26:40,475 --> 00:26:42,144
अरे, और हिगिंस,

537
00:26:42,227 --> 00:26:45,022
मुझे पता है इस छोटे से रोमांच में
ऐसे तत्व होंगे

538
00:26:45,105 --> 00:26:46,398
जो तुम्हें कठिन लगेंगे।

539
00:26:46,481 --> 00:26:48,734
पर मुझे यक़ीन है यह उतना कठिन नहीं होगा

540
00:26:48,817 --> 00:26:51,820
जितना इतने साल मुझसे छिपाकर
रुपर्ट के लिए लड़कियाँ लाना था।

541
00:27:07,169 --> 00:27:08,295
यह तुम्हारा है, कोच।

542
00:27:09,338 --> 00:27:11,548
ठीक है। तुम ठीक हो?

543
00:27:11,632 --> 00:27:13,217
-मैं ठीक हूँ। तुम?
-हाँ।

544
00:27:13,300 --> 00:27:14,468
-शुभरात्रि, कोच।
-शुभरात्रि, कोच।

545
00:27:14,551 --> 00:27:16,011
मैं भूल ही गया था।

546
00:27:17,304 --> 00:27:18,805
यह किसलिए?

547
00:27:18,889 --> 00:27:20,557
-"बाज़ी।"
-सो जाओ, कोच।

548
00:27:20,641 --> 00:27:21,850
हाँ, ज़रूर।

549
00:27:32,861 --> 00:27:35,822
स्वागत है
कोच टीम लैसो

550
00:28:09,106 --> 00:28:11,567
ए, बच्चे। कैसे हो? आज स्कूल कैसा था?

551
00:28:12,943 --> 00:28:13,861
हाँ।

552
00:28:13,944 --> 00:28:15,529
नहीं, मैं भूल गया।

553
00:28:15,612 --> 00:28:17,865
हाँ। हाँ, आज थोड़ा थक गया हूँ।

554
00:28:18,866 --> 00:28:20,784
हाँ। हाँ, तुम ऐसा कह सकते हो।

555
00:28:22,369 --> 00:28:24,788
नहीं, कोई बात नहीं। नहीं।
मैं बस तुम्हारी आवाज़ सुनना चाहता था।

556
00:28:24,872 --> 00:28:26,415
हाँ। हाँ, जाओ अपना काम करो। हाँ।

557
00:28:26,498 --> 00:28:28,083
ए, तुम्हारी माँ वहाँ है?

558
00:28:28,166 --> 00:28:30,252
ठीक है। धन्यवाद, बच्चे।

559
00:28:30,335 --> 00:28:31,420
ए, मुझे तुम्हारी याद आती है।

560
00:28:34,047 --> 00:28:35,549
हाँ, मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।

561
00:28:36,258 --> 00:28:37,259
ठीक है।

562
00:28:46,768 --> 00:28:48,103
ए, कैसी हो?

563
00:28:48,770 --> 00:28:51,440
हाँ। वैसे, अब तक सब ठीक है। समझी?

564
00:28:52,858 --> 00:28:55,194
हाँ, आदत पड़ने में थोड़ा समय लगेगा।

565
00:28:55,277 --> 00:28:57,946
पर एक बार हम शुरू करें,
तो सब ठीक हो जाएगा।

566
00:28:58,864 --> 00:29:01,408
हाँ। नहीं, यह सच है। हाँ।

567
00:29:02,326 --> 00:29:04,995
पता है क्या?
यह असल में काफ़ी अच्छा है। हाँ।

568
00:29:06,163 --> 00:29:08,832
हाँ, और सुनो, पड़ोस काफ़ी सुंदर है।

569
00:29:08,916 --> 00:29:09,917
हाँ।

570
00:29:10,000 --> 00:29:12,377
हाँ, तुम्हें और हमारे बेटे को
यहाँ आना चाहिए।

571
00:29:12,461 --> 00:29:13,629
आओ आकर देखो।

572
00:29:18,634 --> 00:29:19,927
क्या? नहीं, मैंने क्या कहा?

573
00:29:23,472 --> 00:29:26,141
पर मैं वही कर रहा हूँ।
मैं तुम्हें आज़ादी दे रहा हूँ।

574
00:29:27,768 --> 00:29:28,769
हाँ।

575
00:29:28,852 --> 00:29:30,354
हाँ, और ख़ुद को भी। हाँ।

576
00:29:32,648 --> 00:29:33,690
ठीक है।

577
00:29:34,441 --> 00:29:36,443
नहीं। कोई बात नहीं। हाँ।

578
00:29:36,527 --> 00:29:37,778
ए, मिशेल।

579
00:29:39,404 --> 00:29:40,405
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

580
00:29:44,409 --> 00:29:46,370
नहीं, कोई बात नहीं।
तुम्हें कहने की ज़रूरत नहीं है।

581
00:29:47,621 --> 00:29:49,623
सच में। हाँ।

582
00:29:52,501 --> 00:29:53,585
ठीक है।

583
00:29:55,963 --> 00:29:57,756
ठीक है। शुभरात्रि।

584
00:30:15,274 --> 00:30:17,943
धत्। अब मैं सो नहीं पा रहा।

585
00:30:46,847 --> 00:30:48,849
उप-शीर्षक अनुवादक: Moon Kalita

