1
00:00:05,506 --> 00:00:09,426
नहीं। नहीं।

2
00:00:09,801 --> 00:00:12,971
नहीं, ट्रेवर, नहीं।
बैग को पूरा अंदर डालना होगा, ठीक है?

3
00:00:13,055 --> 00:00:15,140
पूरे जगह का इस्तेमाल करो। हटो। धन्यवाद।

4
00:00:17,142 --> 00:00:19,061
यहाँ क्या रखा है? हाँ।

5
00:00:19,686 --> 00:00:24,483
इन्हें हटाना होगा,
क्योंकि वरना यह आवाज़ करेंगे।

6
00:00:24,566 --> 00:00:26,485
अब, क्या हम... हैलो?

7
00:00:26,568 --> 00:00:29,446
मैं अंदर हूँ। हे, भगवान।

8
00:00:29,530 --> 00:00:31,907
ए, लगभग भूल ही गया था। जानते हो
कल हम एवर्टन के विरुद्ध खेल रहे हैं?

9
00:00:31,990 --> 00:00:33,242
-हाँ।
-वैसे, वह कोई शहर नहीं है।

10
00:00:33,325 --> 00:00:37,412
-यह असल में लिवरपूल की एक टीम है!
-बीटल्स की तरह!

11
00:00:37,496 --> 00:00:41,708
कृपया, अगर आप जॉन, पॉल, जॉर्ज
या रिंगो से मिलें, तो तस्वीर लेंगे?

12
00:00:41,792 --> 00:00:42,835
ए, ठीक है, बेटे।

13
00:00:43,627 --> 00:00:45,587
ठीक है, ए,
बेहतर होगा मैं अब निकलूँ, ठीक है?

14
00:00:45,671 --> 00:00:48,131
ठीक है। और मॉम आपसे बात करना चाहती है।
रुकिए।

15
00:00:48,215 --> 00:00:49,716
-तुमसे प्यार है, बेटे।
-आपसे भी।

16
00:00:49,800 --> 00:00:51,426
उसे अब भी नहीं बताया
जॉन और जॉर्ज मर चुके हैं?

17
00:00:51,510 --> 00:00:52,594
क्या?

18
00:00:52,678 --> 00:00:54,221
वह कीथ रिचर्ड्स था।

19
00:00:54,930 --> 00:00:55,931
ए, टेड।

20
00:00:56,014 --> 00:00:57,140
-ए। कैसी हो?
-बढ़िया।

21
00:00:57,224 --> 00:00:58,809
काम कैसा चल रहा है? सब ठीक है?

22
00:00:58,892 --> 00:01:02,938
हाँ। माफ़ करना। यह आसान नहीं है,
पर वकील ने जो कागज़ात भेजे थे?

23
00:01:03,021 --> 00:01:04,647
पता है। अरे, ए।

24
00:01:05,524 --> 00:01:06,525
मेरे पास ही हैं।

25
00:01:06,608 --> 00:01:10,112
मैं इन्हें पढ़कर, हस्ताक्षर करके
तुरंत भेज दूँगा। वादा रहा।

26
00:01:10,195 --> 00:01:12,948
ठीक है, धन्यवाद। ए, कल के लिए शुभकामनाएँ।
हम मैच देखेंगे।

27
00:01:13,031 --> 00:01:14,032
ठीक है।

28
00:01:19,705 --> 00:01:21,456
ब्लूमिन्ग ब्रिलियंट फ्लावर्स
सालगिरह मुबारक हो रेबेका!

29
00:01:21,540 --> 00:01:22,708
नीचे क्लिक करें
और फूलों पर 20 प्रतिशत की छूट पाएँ

30
00:01:26,044 --> 00:01:29,381
-लड़कियों की यात्रा!
-लिवरपूल, हम आ रहे हैं।

31
00:01:29,464 --> 00:01:30,507
मैं बस कहना चाहती हूँ

32
00:01:30,591 --> 00:01:32,718
कि मुझे ख़ुशी है आपने मुझे
इस सप्ताहांत साथ चलने को कहा।

33
00:01:32,801 --> 00:01:34,553
चलो भी।

34
00:01:34,636 --> 00:01:38,015
पर, ए, हम दोनों अकेली हैं।
आप बहुत ही आकर्षक हो।

35
00:01:38,098 --> 00:01:39,892
अगर मुझे किसी लड़की के साथ संभोग करना है,

36
00:01:39,975 --> 00:01:42,728
तो आपसे आकर्षक शरीर मुझे कहाँ मिलेगा।

37
00:01:42,811 --> 00:01:44,646
नहीं। कीली, शायद तुम ग़लत समझ रही हो।

38
00:01:44,730 --> 00:01:47,149
हाँ, शुरुआत में।
फिर मैंने सोचा, "चलो भी, कीली।

39
00:01:47,232 --> 00:01:50,444
मन शांत करो
और अपने नए दोस्त के साथ संभोग करो।"

40
00:01:52,446 --> 00:01:53,655
मैं मज़ाक कर रही हूँ।

41
00:01:54,281 --> 00:01:55,282
हे, भगवान।

42
00:01:55,908 --> 00:01:58,535
मुझे लगा तुम गंभीर हो।
मेरा मतलब, कल्पना कर सकती हो?

43
00:01:58,619 --> 00:01:59,745
अरे, मैंने की है।

44
00:02:02,873 --> 00:02:05,667
लगता है आज की उड़ान में
हमारे साथ एक नई यात्री होगी।

45
00:02:05,751 --> 00:02:07,961
असल में, कीली जेट में
तुम्हारी सीट में बैठेगी, हिगिंस।

46
00:02:09,545 --> 00:02:10,797
माफ़ करना।

47
00:02:10,881 --> 00:02:12,841
मैं निकलने से पहले हलकी हो लेती हूँ।

48
00:02:12,925 --> 00:02:14,176
नीचे मिलते हैं, रेबेका।

49
00:02:14,259 --> 00:02:17,179
कोई बात नहीं।
मुझे हमेशा टीम बस में मज़ा आता है।

50
00:02:17,262 --> 00:02:19,348
नहीं। मैं चाहती हूँ
तुम इस सप्ताहांत यहीं रुको।

51
00:02:19,973 --> 00:02:21,558
बेकार के काम करो।

52
00:02:27,523 --> 00:02:30,984
ठीक है, सज्जनों। कौन एवर्टन को
हमारा जलवा दिखाने को तैयार है?

53
00:02:33,946 --> 00:02:35,072
धन्यवाद, डैनी।

54
00:02:35,531 --> 00:02:39,743
अरे, नहीं। सब इतने निराश क्यों हैं?

55
00:02:39,826 --> 00:02:42,162
क्या हुआ?
क्या बियॉन्से ने जे-ज़ी को छोड़ दिया?

56
00:02:42,246 --> 00:02:43,288
नहीं, ऐसा नहीं है।

57
00:02:43,372 --> 00:02:47,334
शुक्र है। बस कहते ही मैं निराश हो गया था।

58
00:02:47,417 --> 00:02:48,710
चले देखते हैं क्या चल रहा है।

59
00:02:48,794 --> 00:02:52,256
ए, दोस्तों। सच में, चलो।
मुझसे बात करो। क्या हुआ?

60
00:02:52,923 --> 00:02:54,341
वैसे, हम ठीक हैं।

61
00:02:55,509 --> 00:02:57,886
-हाँ, मैं ठीक हूँ।
-ठीक है।

62
00:02:57,970 --> 00:03:00,931
हम निराश हैं
क्योंकि एवर्टन से कभी नहीं जीतते हैं

63
00:03:01,014 --> 00:03:02,850
और यह बहुत ही निराशाजनक है!

64
00:03:02,933 --> 00:03:04,768
चलो भी, दोस्तों।

65
00:03:04,852 --> 00:03:06,895
हम आख़िरी बार एवर्टन से कब जीते थे?

66
00:03:07,354 --> 00:03:09,356
-साठ साल पहले।
-हे भगवान।

67
00:03:10,023 --> 00:03:12,693
वाह। यह तो काफ़ी लंबा समय है। ठीक है।

68
00:03:12,776 --> 00:03:14,361
तो तुम इसलिए चिंतित हो।

69
00:03:14,444 --> 00:03:17,322
और हम बेशक़ निराश हैं
कि ओ'ब्रायन को पिछवाड़े में चोट लगी है।

70
00:03:17,406 --> 00:03:18,949
पैर के ऊपरी भाग में, कोच।

71
00:03:19,032 --> 00:03:22,494
तुम्हें पिछवाड़े में चोट लगी, बेटे। यह
शर्माने की बात नहीं है, हाँ? यह होता है।

72
00:03:22,578 --> 00:03:25,455
एथलेटिक्स में लोगों को पिछवाड़े में
चोट लगती रहती है। तुम अकेले नहीं हो।

73
00:03:26,498 --> 00:03:28,375
ए, कोच,
तुम्हें भी पिछवाड़े में चोट लगी थी, है न?

74
00:03:28,458 --> 00:03:29,793
-तीन बार।
-तीन बार।

75
00:03:30,252 --> 00:03:33,630
पिछवाड़ा कमाल की मांस-पेशी है। और सच
कहता हूँ, तुम्हारा पिछवाड़ा ठीक हो जाएगा।

76
00:03:34,131 --> 00:03:36,049
अच्छी बात यह है कि,
ओ'ब्रायन की चोट की वजह से,

77
00:03:36,133 --> 00:03:39,219
मोंट्रियल से आया यह खिलाड़ी गोली बनेगा।

78
00:03:39,303 --> 00:03:42,097
-ज़ोरो के लिए तालियाँ।
-"ज़ोहो" सही उच्चारण है।"

79
00:03:42,181 --> 00:03:44,892
-माफ़ करना। ज़ोरो।
-"ज़ोहो।"

80
00:03:45,893 --> 00:03:47,394
पता नहीं मैं क्या ग़लत कर रहा हूँ।

81
00:03:47,477 --> 00:03:49,605
बात यह है कि, सज्जनों,
हम भविष्य नहीं देख सकते हैं,

82
00:03:49,688 --> 00:03:51,273
हमें नहीं पता कल क्या होगा।

83
00:03:51,356 --> 00:03:52,733
इसलिए हम गेम खेलते हैं।

84
00:03:53,233 --> 00:03:55,903
तो मेरे पीछे कहो!
तीन पर रिचमंड! एक, दो, तीन!

85
00:03:55,986 --> 00:03:57,905
-रिचमंड!
-हाँ, चलो। चलो चलें।

86
00:04:00,991 --> 00:04:02,993
-ए, कोच।
-हैलो, दोस्तों। मैं कैसे मदद करूँ?

87
00:04:03,076 --> 00:04:05,954
तो, जब से जेमी टार्ट
मैन सिटी वापस लौटा है,

88
00:04:06,038 --> 00:04:08,832
आपने एक हारा, एक ड्रॉ किया,
आपने कोई गोल नहीं किया है।

89
00:04:08,916 --> 00:04:09,917
-हाँ।
-तो मैं सोच रहा था,

90
00:04:10,000 --> 00:04:12,252
आप निर्वासन के ख़तरे को लेकर
कितने चिंतित हैं?

91
00:04:13,045 --> 00:04:16,548
ल्यॉड, अभी मैं निर्वासन की
परिभाषा को लेकर चिंतित हूँ।

92
00:04:17,925 --> 00:04:19,259
क्या पूछोगे, मार्कस?

93
00:04:19,343 --> 00:04:22,053
बस जानना चाहता था कि जेमी टार्ट के
जाने को लेकर कैसा महसूस कर रहे हो।

94
00:04:22,137 --> 00:04:23,722
हाँ।

95
00:04:23,805 --> 00:04:26,517
वैसे, अगर सच कहूँ तो,
मेरा दिल थोड़ा टूटा है।

96
00:04:26,600 --> 00:04:28,769
मुझे लगता है कोच बनने की सबसे अच्छी बात

97
00:04:28,852 --> 00:04:30,854
वह संबंध है
जो तुम खिलाड़ियों के साथ बना सकते हो।

98
00:04:30,938 --> 00:04:34,066
वह नुकसान मुझे ज़्यादा ठेस पहुँचाती है
और मैदान में खेल के समय क्या होता है

99
00:04:34,149 --> 00:04:36,652
उसके मुक़ाबले
यह मुझे ज़्यादा परेशान करता है।

100
00:04:37,486 --> 00:04:39,029
ठीक है। लिवरपूल में मिलेंगे, ठीक है?

101
00:04:39,112 --> 00:04:40,239
हाँ।

102
00:04:42,282 --> 00:04:44,826
ए! देखते हैं कौन पहले पहुँचेगा!

103
00:04:46,495 --> 00:04:47,496
क्या?

104
00:05:00,968 --> 00:05:02,344
ए, वह यहाँ है।

105
00:05:09,268 --> 00:05:11,270
-तुम्हें देखकर ख़ुशी हुई, दोस्त।
-ठीक है, चलो चलें।

106
00:05:34,793 --> 00:05:37,129
टेड लास्सो

107
00:05:38,505 --> 00:05:41,592
यह लीजिए। यह अध्यक्षीय सुइट है।
उम्मीद है आपको पसंद है।

108
00:05:41,675 --> 00:05:44,136
क्या मैं आपको विभिन्न सुविधाएँ दिखाऊँ?

109
00:05:44,219 --> 00:05:45,762
नहीं, धन्यवाद।

110
00:05:45,846 --> 00:05:47,848
मेरी मोहतरमा और मैं
आज रात शहर घूमने से पहले

111
00:05:47,931 --> 00:05:49,266
तुरंत संभोग करके नहाना चाहेंगे।

112
00:05:50,017 --> 00:05:51,101
लिवरपूल में स्वागत है।

113
00:05:54,062 --> 00:05:56,315
क्या हुआ? वह तुरंत टिप खर्च कर देता।

114
00:05:56,398 --> 00:05:59,109
चलो भी। जो तस्वीर मैंने उसे दी
वह ज़िंदगी भर उसके साथ रहेगी।

115
00:05:59,193 --> 00:06:02,237
नहीं, बात तुम्हारी नहीं है। यह... धत्।

116
00:06:02,321 --> 00:06:05,741
यह रुपर्ट और मेरी
सालगिरह की सप्ताहांत है। और...

117
00:06:07,075 --> 00:06:09,286
-यह पहली है जिसमें मैं अकेली हूँ...
-ए, कोई बात नहीं।

118
00:06:14,082 --> 00:06:15,083
धन्यवाद।

119
00:06:17,836 --> 00:06:19,171
यह काफ़ी लंबा है।

120
00:06:20,881 --> 00:06:24,593
तो, याद रहे,
होटल का फर्नीचर कमरों में ही रहेगा,

121
00:06:24,676 --> 00:06:27,137
हॉल में या पूल में नहीं।

122
00:06:27,221 --> 00:06:32,601
या उन्हें अपने घर या दूसरे होटल में
भेजने की अनुमति नहीं है, ठीक है?

123
00:06:32,684 --> 00:06:34,645
ठीक है, दोस्तों,
पूरी टीम एक घंटे में साथ खाना खाएगी।

124
00:06:34,728 --> 00:06:37,272
उसके बाद,
फ़िल्म देखेंगे या तकियों से लड़ेंगे।

125
00:06:37,356 --> 00:06:38,607
इस बार कौन सा करेंगे?

126
00:06:38,690 --> 00:06:40,150
फ़िल्म देखेंगे।

127
00:06:40,234 --> 00:06:43,403
ठीक है। पर मैं बता देता हूँ,
एक बार तकिए से लड़ाई की,

128
00:06:43,487 --> 00:06:45,030
तो दोबारा कभी साथ फ़िल्म नहीं देखेंगे।

129
00:06:45,113 --> 00:06:46,323
-यह आपके लिए है, कोच।
-धन्यवाद, सर।

130
00:06:46,406 --> 00:06:48,033
-और यह आपके लिए।
-धन्यवाद।

131
00:06:48,116 --> 00:06:50,953
रूम 5150। आख़िरकार।

132
00:06:51,036 --> 00:06:54,414
सैमी हैगर, वैन हेलेन इतिहास का
सबसे महान मुख्य गायक।

133
00:06:54,498 --> 00:06:57,125
-डेविड ली रॉथ के बाद।
-धन्यवाद।

134
00:06:57,209 --> 00:06:58,961
-कोच, तुम्हें कौन सा कमरा मिला?
-5148।

135
00:06:59,044 --> 00:07:01,421
-ए।
-हैलो, पड़ोसी।

136
00:07:01,505 --> 00:07:05,342
हाँ, हैलो। हमें अभी तक
शैम्पेन नहीं मिली है। धन्यवाद।

137
00:07:06,552 --> 00:07:08,262
अच्छा सवाल है। एक सेकंड।

138
00:07:08,345 --> 00:07:12,349
क्या आज रात के लिए कहीं रिजर्वेशन करवाएँ?

139
00:07:12,432 --> 00:07:15,185
शिपलीज़ स्टेक हाउस में
स्वादिष्ट खाना और वातावरण है।

140
00:07:15,727 --> 00:07:17,354
सच में? बढ़िया है, मैं स्टेक खा सकती हूँ।

141
00:07:17,437 --> 00:07:20,065
हाँ। कृपया, स्टेक हाउस में दो।

142
00:07:21,024 --> 00:07:22,943
रात आठ बजे चलें?

143
00:07:23,026 --> 00:07:26,238
व्यावसायिक केंद्र
दिन के 24 घंटे खुला रहता है।

144
00:07:26,321 --> 00:07:27,322
ठीक है।

145
00:07:28,657 --> 00:07:30,117
व्यावसायिक केंद्र के बारे में क्या कहा?

146
00:07:30,200 --> 00:07:32,703
अतिथि उन्नत जिम में आ सकते हैं,

147
00:07:32,786 --> 00:07:35,455
जो नवीनतम कसरत तकनीक से भरा है।

148
00:07:35,539 --> 00:07:36,540
जैसे केटलबेल्स!

149
00:07:36,623 --> 00:07:37,916
हे, भगवान।

150
00:07:38,000 --> 00:07:40,252
रात की ज़िंदगी के मामले में
लिवरपूल में बहुत कुछ है।

151
00:07:40,335 --> 00:07:45,424
पब्स और क्लब्स से लेकर,
केरीओकी की बढ़िया एशियाई खेल!

152
00:07:46,008 --> 00:07:47,885
मुझे यह करना याद भी नहीं है।

153
00:07:48,385 --> 00:07:50,345
-और अगर आप कलाकार जैसे हो...
-हाँ, बहुत हुआ।

154
00:07:50,888 --> 00:07:52,514
इस सप्ताहांत हम आगे बढ़ेंगे।

155
00:07:52,598 --> 00:07:55,976
जब वह शैम्पेन आएगी,
हम नशा करेंगे और अच्छा खाना खाएँगे,

156
00:07:56,059 --> 00:07:57,477
और अतीत को अतीत में छोड़ेंगे।

157
00:07:57,561 --> 00:07:59,730
-ठीक है?
-बढ़िया है।

158
00:07:59,813 --> 00:08:01,023
लो आ गया।

159
00:08:04,401 --> 00:08:06,236
हैलो, स्टिंकी।

160
00:08:08,405 --> 00:08:12,743
बिना रुपर्ट के भुगतान के
वे अब अभी तुम्हें बड़ा कमरा दे रहे हैं।

161
00:08:12,826 --> 00:08:14,870
अच्छा है। भाड़ में गया रुपर्ट!

162
00:08:16,538 --> 00:08:19,166
तो यह कौन है?
तुम्हारी रखैल है? क्या वह रूसी है?

163
00:08:19,249 --> 00:08:22,085
-क्या तुम रूसी हो?
-मुझे तुमसे प्यार है। तुम कौन हो?

164
00:08:22,628 --> 00:08:26,965
यह फ़्लो कॉलिंस है,
मेरी बचपन की सबसे अच्छी दोस्त।

165
00:08:27,049 --> 00:08:30,010
शानदार बाल मनोवैज्ञानिक
और मेरी धर्म-पुत्री,

166
00:08:30,093 --> 00:08:34,472
बारह साल की कमाल की नोरा की
गर्वित, नई अकेली माँ।

167
00:08:34,556 --> 00:08:35,474
वाह।

168
00:08:35,557 --> 00:08:38,477
जिनसे मैंने पिछले छह सालों से बात नहीं की।

169
00:08:38,936 --> 00:08:40,562
भगवान, स्टिंकी।

170
00:08:40,645 --> 00:08:43,565
मेरे अंतिम संस्कार में
तुम्हें बोलने का मौका नहीं मिलेगा।

171
00:08:44,149 --> 00:08:47,069
हैलो, मैं फ़्लो हूँ। या तुम मुझे "सैसी"
बुला सकती हो। मुझे फ़र्क नहीं पड़ता है।

172
00:08:47,861 --> 00:08:49,112
तो, तुमने तलाक़ के बारे में सुना?

173
00:08:49,196 --> 00:08:53,325
हाँ। मैं पार्टी में डैरेन से मिली थी।
मुझे पटाने की कोशिश करने के बाद ही बताया।

174
00:08:53,408 --> 00:08:56,995
ए, कोई नई बात है?
अब भी, अजीब क्रम में जानकारी देता है।

175
00:08:57,538 --> 00:08:59,206
हाँ, तो फिर, आज रात की क्या योजना है?

176
00:08:59,289 --> 00:09:00,999
मैं यहीं रुकूँ? एक लबादा ले लूँ?

177
00:09:02,793 --> 00:09:04,127
देखो मैं क्या लाई हूँ।

178
00:09:05,963 --> 00:09:07,506
बाहर रूम सर्विस की ट्रॉली से उड़ाया।

179
00:09:07,589 --> 00:09:08,799
तुम कमाल की हो!

180
00:09:09,883 --> 00:09:11,927
वैसे, मैंने कीली हूँ। हैलो!

181
00:09:12,010 --> 00:09:13,095
हाँ, मैं तुम्हें जानती हूँ, जान।

182
00:09:13,178 --> 00:09:15,430
मेरा पूर्व-पति
तुम्हें याद करके मज़े करता था, इसलिए...

183
00:09:29,862 --> 00:09:32,614
क्या यह अजीब है कि मुझे लगता है
हम कल उन्हें हरा सकते हैं?

184
00:09:32,698 --> 00:09:34,992
-नहीं, मुझे भी यही लगता है।
-बिलकुल।

185
00:09:35,075 --> 00:09:36,952
क्या लगता है, नेट? हम उन्हें हरा सकते हैं?

186
00:09:37,327 --> 00:09:38,745
मुझे लगता है यह टीम कुछ भी कर सकती है।

187
00:09:38,829 --> 00:09:40,539
देखा? सही कहा। मैं यही कह रहा हूँ।

188
00:09:40,622 --> 00:09:43,166
ठीक है, नेट। अगर तुम मेरी जगह होते,
तो इन लड़कों से क्या कहते?

189
00:09:43,250 --> 00:09:44,543
अरे, नहीं। मैं नहीं... नहीं, मैं नहीं...

190
00:09:44,626 --> 00:09:47,754
ए। मैं बस तुम्हारी राय पूछ रहा हूँ।
समझ रहे हो, है न?

191
00:09:48,088 --> 00:09:49,548
-हाँ।
-और कोई राय है, हाँ?

192
00:09:49,631 --> 00:09:51,592
-हाँ।
-लागू करने को तैयार है?

193
00:09:53,093 --> 00:09:54,136
-बताओ।
-नहीं।

194
00:09:54,219 --> 00:09:56,638
क्यों नहीं? मुझे बताने से क्यों डरते हो?

195
00:09:56,722 --> 00:09:58,557
कि आपको मेरा विचार पसंद नहीं आएगा
और मुझसे नफ़रत करेंगे।

196
00:09:58,640 --> 00:09:59,516
फिर नौकरी से निकालेंगे।

197
00:09:59,600 --> 00:10:01,852
फिर मुझे मेरे माता-पिता के साथ रहना होगा
और वे मुझसे शर्मिंदा होंगे।

198
00:10:01,935 --> 00:10:04,563
फिर घर पर सबको पता चलेगा
और सब मुझ पर हँसेंगे।

199
00:10:04,646 --> 00:10:05,522
माफ़ करना।

200
00:10:09,443 --> 00:10:11,153
वैसे, कम से कम वह हकलाया नहीं।

201
00:10:15,616 --> 00:10:16,450
मिशेल लास्सो

202
00:10:16,533 --> 00:10:18,410
परेशानी के लिए माफ़ी।
तुम्हें वह कागज़ात देखने का मौक़ा मिला? एक्स

203
00:10:18,493 --> 00:10:21,288
मुझे कुछ काम पूरा करना है।
मैं तुमसे सुबह मिलूँगा, ठीक है?

204
00:10:21,371 --> 00:10:23,373
ए, एक एहसान करना। इन पर नज़र रखना,

205
00:10:23,457 --> 00:10:27,503
क्योंकि 74 मिनट में,
यह कमरा रोते हुए पुरुषों से भरा होगा।

206
00:10:28,462 --> 00:10:29,463
मैं उनमें से एक हूँगा।

207
00:10:32,132 --> 00:10:34,259
हाँ, तो मैंने कोई तैयारी नहीं की थी।

208
00:10:34,343 --> 00:10:37,471
ख़ासकर खुली बार के साथ, यह दुल्हन की
सहेली के लिए अच्छा विचार नहीं था।

209
00:10:37,554 --> 00:10:39,097
हाँ, वह उस सप्ताहांत की सितारा थी।

210
00:10:39,181 --> 00:10:42,059
-हाँ, एल्टन जॉन को उत्सुक कर दिया था।
-क्या किया था?

211
00:10:42,142 --> 00:10:44,394
-नहीं, यह झूठ है।
-हाँ, सच में!

212
00:10:44,478 --> 00:10:46,355
उसने बार-बार यह मना किया है।

213
00:10:46,438 --> 00:10:48,273
वही "इसने कहा, उसने कहा," है न?

214
00:10:51,109 --> 00:10:54,238
आप लोगों को एक और बोतल चाहिए?
शायद थोड़ा डेजर्ट?

215
00:10:54,905 --> 00:10:58,075
मेरी सेक्सी और पूरी तरह अकेली दोस्त को

216
00:10:58,158 --> 00:11:01,245
असल में डेजर्ट से कुछ ज़्यादा ही चाहिए।

217
00:11:01,328 --> 00:11:04,081
अगर तुम यह मुमकिन कर सको तो।

218
00:11:05,874 --> 00:11:07,042
मैं कुछ समय बाद आऊँगा।

219
00:11:07,125 --> 00:11:08,210
धन्यवाद। माफ़ करना।

220
00:11:11,004 --> 00:11:12,548
विश्वास नहीं होता तुमने ऐसा कहा।

221
00:11:12,965 --> 00:11:14,132
चुप रहो। तुम्हें पसंद आया।

222
00:11:14,216 --> 00:11:16,260
हाँ। मैं सिगरेट पीने जा रही हूँ। स्टिंकी?

223
00:11:16,343 --> 00:11:17,636
नहीं। मैंने छोड़ दी है।

224
00:11:18,887 --> 00:11:21,306
और फिर भी, तुम में आग है।

225
00:11:27,312 --> 00:11:28,564
हाँ, पता नहीं। बस...

226
00:11:29,565 --> 00:11:33,527
मैं दोबारा फ़्लश करने का सुझाव दूँगा
पर ज़ोर से? ठीक है, अलविदा।

227
00:11:34,862 --> 00:11:35,946
हैलो, मैं क्या मदद करूँ?

228
00:11:36,029 --> 00:11:38,198
ए, कैसे हो? मैं सोच रहा था
क्या तुम्हारे पास फैक्स मशीन है।

229
00:11:38,866 --> 00:11:39,867
फैक्स मशीन?

230
00:11:41,535 --> 00:11:45,289
अरे, ठीक है। यह अच्छा सवाल है।
एक सेकंड रुकिए,

231
00:11:45,372 --> 00:11:47,875
मैं अपने सहकर्मी से पूछता पता करता हूँ।

232
00:11:47,958 --> 00:11:51,753
फैक्स मशीन, ए?
क्या तुम सन 1997 में कुछ भेज रहे हो?

233
00:11:51,837 --> 00:11:54,256
हाँ, बस ख़ुद के लिए नोट
कि एप्पल स्टॉक खरीद ले।

234
00:11:54,339 --> 00:11:55,799
अच्छा विचार है।

235
00:11:55,883 --> 00:11:59,011
तुम मुझे जे.के. रोलिंग का ख़ून करने और पहली
हैरी पॉटर किताब लिखने को कह सकते हो?

236
00:11:59,469 --> 00:12:02,014
ज़रूर। हाँ। शायद "ख़ून" के जगह
"संभाल" लिखूँगा,

237
00:12:02,097 --> 00:12:03,098
ताकि कोई सबूत न रहे।

238
00:12:04,266 --> 00:12:06,226
-हाँ, वैसे, मैं टेड हूँ।
-सैसी।

239
00:12:06,727 --> 00:12:08,395
सैसी, हह? स्मर्फ़ की तरह, हाँ?

240
00:12:09,479 --> 00:12:11,148
मुझे नहीं लगता कोई सैसी स्मर्फ़ थी,
थी क्या?

241
00:12:11,231 --> 00:12:12,232
बहुत बुरा हुआ।

242
00:12:12,316 --> 00:12:14,860
टशन वाली स्मर्फ़ देखने में मज़ा आता।

243
00:12:15,402 --> 00:12:18,363
ठीक है, हाँ, मैं उन्हें बता दूँगा। मुझे
मुक़दमे के बारे में बताना। ठीक है, अलविदा।

244
00:12:19,239 --> 00:12:21,658
हाँ, हमारे पास अब फैक्स मशीन नहीं है।

245
00:12:21,742 --> 00:12:23,911
पर आठ मील दूर क्रॉक्सटेथ के

246
00:12:23,994 --> 00:12:27,414
एक टैनिंग सैलून में एक फैक्स मशीन है।

247
00:12:27,497 --> 00:12:28,707
पता है क्या, कोई बात नहीं।

248
00:12:28,790 --> 00:12:31,793
मैं बस पास वाले मैनीक्यूरिस्ट से मिलूँगा
जिसके पास कबूतर हैं।

249
00:12:33,629 --> 00:12:35,255
-पर धन्यवाद। ठीक है।
-ठीक है।

250
00:12:35,839 --> 00:12:36,924
मिलकर ख़ुशी हुई।

251
00:12:37,674 --> 00:12:38,759
हाँ, मैं कैसे मदद करूँ?

252
00:12:38,842 --> 00:12:40,844
वैसे, मैं सिगरेट पीने बाहर जाने वाली थी

253
00:12:40,928 --> 00:12:43,096
और उम्मीद में थी कि मेरी दोस्त
मेरी गैर-मौजूदगी में बिल भरेगी।

254
00:12:43,805 --> 00:12:46,892
फिर मैंने उसे देखा,
और सोचा थोड़ी मस्ती भी कर लूँ।

255
00:12:46,975 --> 00:12:49,603
-देखूँ क्या होता है, समझे?
-ख़ैर, शुभकामनाएँ।

256
00:12:49,686 --> 00:12:52,022
हाँ, शायद मैंने बुरा किया।

257
00:12:53,982 --> 00:12:56,944
असल में 30 मिनटों में
मेरी छुट्टी होगी अगर तुम चाहो तो...

258
00:12:57,027 --> 00:12:58,195
बेशक़ नहीं, क्यों चाहोगी?

259
00:13:00,322 --> 00:13:02,032
तुम वही हो जो तुम बनना चाहते हो।

260
00:13:05,118 --> 00:13:07,454
सुपरमैन।

261
00:13:10,666 --> 00:13:13,794
ठीक है, तो मैं एक शानदार आदमी से मिली...

262
00:13:13,877 --> 00:13:16,713
-स्टिंकी कहाँ गई? उसने तुम्हें छोड़ दिया?
-नहीं, वह बस हलकी होने गई है।

263
00:13:17,130 --> 00:13:18,298
यह "स्टिंकी" नाम कैसे पड़ा?

264
00:13:19,091 --> 00:13:21,218
मुझे वह दिन याद है
जब वह हमारे शहर में आई थी।

265
00:13:21,301 --> 00:13:23,262
वह मुझे लंबी थी और उसके स्तन बड़े थे।

266
00:13:23,762 --> 00:13:26,390
परिवार धनी था।
तो, सांतवीं क्लास के पहले दिन,

267
00:13:26,473 --> 00:13:29,142
मैंने सबको बताया
कि उसका उपनाम "स्टिंकी" था।

268
00:13:29,643 --> 00:13:30,644
यह शानदार है।

269
00:13:31,895 --> 00:13:33,230
जो गांठ हमें जोड़े रखती हैं।

270
00:13:33,313 --> 00:13:34,523
रेबेका के नाम।

271
00:13:35,899 --> 00:13:37,818
हाँ, वह रेबेका नहीं है।

272
00:13:38,944 --> 00:13:39,945
तुम्हारा क्या मतलब है?

273
00:13:40,654 --> 00:13:42,281
नहीं, असली रेबेका बेवकूफ़ है।

274
00:13:42,990 --> 00:13:44,533
मज़बूत, हाँ, पर पत्थर दिल नहीं।

275
00:13:45,284 --> 00:13:47,494
-कभी उसे गाते सुना?
-नहीं।

276
00:13:47,578 --> 00:13:49,121
बहतु सुंदर आवाज़ है।

277
00:13:50,122 --> 00:13:52,207
वह और नोरा
घंटों तक दरवाज़े से गाना गाते थे।

278
00:13:52,291 --> 00:13:54,293
तुम स्नोमैन बनाना चाहती हो?

279
00:13:54,376 --> 00:13:56,211
-नोरा कौन है?
-मेरी बेटी।

280
00:13:56,295 --> 00:13:57,504
अरे, हाँ।

281
00:13:57,588 --> 00:14:00,132
हाँ, अगर वह महिला पसंद है,
तो तुम्हें रेबेका बहुत पसंद आएगी।

282
00:14:01,592 --> 00:14:03,302
-तैयार?
-बिल का क्या?

283
00:14:03,385 --> 00:14:05,888
-धन्यवाद, मिस वेल्टन।
-ठीक है।

284
00:14:08,765 --> 00:14:10,976
भुगतान करने का नाटक नहीं करोगी?

285
00:14:11,059 --> 00:14:12,936
हाँ। यह सच में मज़ेदार है। शामिल हो जाओ।

286
00:14:13,604 --> 00:14:16,148
कमीनी कहीं की! मैं भुगतान करने ही वाली थी!

287
00:14:16,231 --> 00:14:19,067
-मैं बस अपना कार्ड निकाल ही रही थी।
-विश्वास नहीं होता तुमने यह किया।

288
00:14:19,151 --> 00:14:22,112
-हम बाँटने वाले थे। तुम इतनी अच्छी हो।
-मैं छह साल इसका इंतज़ार किया...

289
00:14:32,497 --> 00:14:35,792
तलाक़ का मुकदमा

290
00:14:35,876 --> 00:14:37,961
मिशेल लास्सो
थियोडोर लास्सो

291
00:14:50,807 --> 00:14:52,309
मैं ब्रायन स्वानसन हूँ। मिशेल का वकील।
उसने तुमसे संपर्क करने को कहा।

292
00:14:52,392 --> 00:14:53,977
अच्छी ख़बर है! तुम बस हस्ताक्षरित
कागज़ात की फ़ोटो ईमेल कर सकते हो।

293
00:15:10,619 --> 00:15:13,038
-तुम क्या कर रहे हो?
-माफ़ करना। मैं बस...

294
00:15:13,121 --> 00:15:14,122
क्या?

295
00:15:14,831 --> 00:15:17,084
-यह क्या है?
-बस टीम के बारे में मेरे विचार।

296
00:15:17,167 --> 00:15:19,253
जाओ, नेथन। चलो, बहुत रात हो चुकी है।

297
00:15:19,336 --> 00:15:20,796
-जाओ! निकलो यहाँ से!
-माफ़ करना।

298
00:15:36,728 --> 00:15:39,773
रात की ज़िंदगी के मामले में
लिवरपूल में बहुत कुछ है।

299
00:15:39,857 --> 00:15:45,571
पब्स और क्लब्स से लेकर,
केरीओकी की बढ़िया एशियाई खेल!

300
00:15:45,654 --> 00:15:50,033
और अगर आप कलाकार जैसे हो,
या अपने डेट को प्रभावित करना चाहते हो,

301
00:15:50,117 --> 00:15:51,952
तो लिवरपूल में कई म्यूज़ियम और गैलरी हैं...

302
00:15:52,703 --> 00:15:56,164
गुडीसन पार्क में स्वागत है।
मैं क्रिस पॉवेल के साथ आर्लो वाइट हूँ।

303
00:15:56,248 --> 00:15:58,959
ठीक है, बच्चों! खाना आ गया!

304
00:15:59,042 --> 00:16:02,379
पहले हाफ़ में ही सारा खा मत जाना।
शाबाश, रिचमंड!

305
00:16:02,462 --> 00:16:05,048
आठवें स्थान वाला एवर्टन
एएफ़सी रिचमंड की मेज़बानी कर रहा है,

306
00:16:05,132 --> 00:16:08,010
जो 18वें स्थान पर है
और निर्वासन के ख़तरे में है।

307
00:16:08,093 --> 00:16:10,220
आख़िरी बार जब रिचमंड यहाँ जीता था,

308
00:16:10,304 --> 00:16:14,975
एल्विस प्रेस्ली का, "इट्स नाउ ओर नेवर"
यूएक का नंबर एक गाना था।

309
00:16:15,058 --> 00:16:18,478
और ज़ाहिर है टेड लास्सो के
लड़कों के साथ आज रात वही होगा।

310
00:16:19,354 --> 00:16:21,481
-नेट, कृपया, मैं बात कर सकता हूँ?
-हाँ।

311
00:16:25,944 --> 00:16:27,279
आप ठीक हो?

312
00:16:27,362 --> 00:16:31,575
मैं कल रात के लिए माफ़ी माँगना चाहता हूँ।
मैंने बिना कारण तुम पर गुस्सा किया,

313
00:16:31,658 --> 00:16:33,785
और मुझे इसका बहुत खेद है
और उम्मीद है तुम मुझे माफ़ करोगे।

314
00:16:34,536 --> 00:16:36,330
हाँ, बेशक़... हाँ, बेशक़।

315
00:16:36,413 --> 00:16:40,959
धन्यवाद। और, मैंने तुम्हारे विचार पढ़े।

316
00:16:41,043 --> 00:16:42,961
-हाँ।
-वे बढ़िया हैं।

317
00:16:44,463 --> 00:16:46,548
और मैं हर एक से सहमत हूँ।

318
00:16:46,632 --> 00:16:48,509
पर मैं उनसे यह नहीं कह सकता।

319
00:16:48,592 --> 00:16:50,594
-पर उन्हें सुनने की ज़रूरत है।
-मैं सहमत हूँ।

320
00:16:51,386 --> 00:16:52,513
इसलिए यह तुम करोगे।

321
00:16:53,555 --> 00:16:54,556
आप नशे में हो?

322
00:16:54,640 --> 00:16:57,267
तुम उन्हें भाषण दोगे, और तुम यह पढ़ोगे।

323
00:16:58,852 --> 00:17:01,522
-पता नहीं।
-यह मज़ेदार होगा।

324
00:17:03,524 --> 00:17:05,025
नहीं। नहीं।

325
00:17:06,276 --> 00:17:07,319
हे, भगवान।

326
00:17:07,986 --> 00:17:09,154
ठीक है, सुनो, दोस्तों।

327
00:17:09,238 --> 00:17:12,031
हाल ही में, मुझे लगता है
तुमने मेरी बकवास काफ़ी सुन ली।

328
00:17:12,115 --> 00:17:15,368
इसलिए मैंने नेट से कहा
कि वह तुम पर और आज के गेम पर

329
00:17:15,452 --> 00:17:17,162
अपने विचार प्रस्तुत करे।

330
00:17:17,246 --> 00:17:18,372
तो चलो ध्यान दें।

331
00:17:18,454 --> 00:17:20,082
-शुरू करो, नेट।
-ठीक है।

332
00:17:27,005 --> 00:17:29,967
-चलो, नेट।
-चलो भी। तुम कर सकते हो।

333
00:17:30,050 --> 00:17:33,053
-तुम यह कर सकते हो, नेट। कोई बात नहीं।
-ठीक है। धन्यवाद। चलो शुरू करें।

334
00:17:35,722 --> 00:17:36,723
आइज़ैक।

335
00:17:39,226 --> 00:17:41,520
हाँ। हाँ, तुम यह कर सकते हो, दोस्त,
ठीक है?

336
00:17:41,603 --> 00:17:42,646
हाँ।

337
00:17:42,729 --> 00:17:44,064
मैंने ध्यान दिया है...

338
00:17:49,236 --> 00:17:51,363
कि तुम बड़े बेवकूफ़ की तरह खेल रहे हो।

339
00:17:54,992 --> 00:17:55,993
वाह।

340
00:17:56,827 --> 00:17:58,328
तुमने मुझसे क्या कहा, दोस्त?

341
00:17:59,454 --> 00:18:02,457
तुम शक्तिशाली बनने से ज़्यादा
शक्तिशाली दिखने के बारे में चिंतित हो।

342
00:18:02,541 --> 00:18:04,668
बिना शारीरिक हुए भी डराया जा सकता है।

343
00:18:04,751 --> 00:18:06,336
उम्मीद है तुम बुरा नहीं मानोगे।

344
00:18:08,005 --> 00:18:09,840
-सैम।
-अरे, नहीं।

345
00:18:09,923 --> 00:18:11,800
तुम लगातार मैदान में पछाड़े जाते हो।

346
00:18:11,884 --> 00:18:13,010
क्योंकि तुम निर्णय नहीं ले पाते हो।

347
00:18:13,093 --> 00:18:14,845
तुम्हारा पूर्वानुमान बहुत ही बुरा है।

348
00:18:15,679 --> 00:18:17,931
अपने विचारों में कैद होने वाला
एकलौता अफ़्रीकी

349
00:18:18,015 --> 00:18:19,349
नेल्सन मंडेला था।

350
00:18:22,102 --> 00:18:23,103
तुमने सुना?

351
00:18:23,187 --> 00:18:26,064
तुम्हें यह मज़ाकिया लगता है, कॉलिन?
तुम्हारे पैंतरे बकवास हैं।

352
00:18:26,148 --> 00:18:27,608
मुझे एक बात बताओ।
अपने झांट वैक्स करते हो?

353
00:18:28,650 --> 00:18:29,568
क्या?

354
00:18:29,651 --> 00:18:31,862
क्या मैं हकलाया, मूर्ख?
अपने झांट वैक्स करते हो? हाँ या नहीं।

355
00:18:31,945 --> 00:18:32,988
नहीं।

356
00:18:33,071 --> 00:18:35,157
फिर हमेशा किसी ब्राज़ीलियाई की तरह
खेलने की कोशिश क्यों करते हो?

357
00:18:35,741 --> 00:18:36,742
हाँ।

358
00:18:38,243 --> 00:18:39,203
अभी-अभी क्या हुआ?

359
00:18:39,286 --> 00:18:41,538
-रोहास।
-कहो, दोस्त।

360
00:18:41,622 --> 00:18:43,665
ठीक है। तुम कहते हो फुटबॉल ज़िंदगी है, हाँ?

361
00:18:43,749 --> 00:18:45,250
फुटबॉल ज़िंदगी है।

362
00:18:45,334 --> 00:18:46,919
हाँ, तो फिर, तुम्हारा डिफेंस मौत है।

363
00:18:47,836 --> 00:18:50,839
मैंने केवल कैरी ब्रेडशॉ को
इतने बार पिछड़ते देखा है।

364
00:18:52,841 --> 00:18:54,635
"सेक्स एंड द सिटी।"

365
00:18:56,595 --> 00:18:58,263
-हाँ।
-कड़वा पर उचित कहा।

366
00:18:58,347 --> 00:18:59,640
हाँ। रॉय।

367
00:19:09,608 --> 00:19:12,236
कहो। कहो जो कहना है।

368
00:19:13,695 --> 00:19:14,780
ठीक है।

369
00:19:17,783 --> 00:19:19,284
पढ़ो मत।

370
00:19:20,577 --> 00:19:21,870
मेरे मुँह पर कहो।

371
00:19:23,580 --> 00:19:25,499
महान रॉय केंट।

372
00:19:26,875 --> 00:19:28,335
तुम अब बूढ़े हो।

373
00:19:29,795 --> 00:19:33,173
और धीमे भी। और तुम्हारा ध्यान भटकता है।

374
00:19:33,257 --> 00:19:35,884
पर तुम्हारी गति और होशियारी ने
तुम्हें इस मुकाम पर नहीं पहुँचाया था।

375
00:19:36,844 --> 00:19:39,763
गुस्से ने पहुँचाया। वही तुम्हारी शक्ति है।

376
00:19:39,847 --> 00:19:42,683
इसी ने तुम्हें इस लीग के इतिहास का
सबसे अच्छा मिडफील्डर बनाया।

377
00:19:43,100 --> 00:19:45,561
पर इस सीज़न में
मुझे वह मैदान में दिखा ही नहीं, रॉय।

378
00:19:45,644 --> 00:19:48,272
तुम ऐसे भागते थे मानों घास से नाराज़ थे।

379
00:19:48,355 --> 00:19:51,692
ऐसे बॉल को लात मरते थे
मानों उसे अपनी बीवी के साथ पकड़ा हो।

380
00:19:52,943 --> 00:19:55,654
पर अब जब खेलते हो
तो वह गुस्सा बाहर नहीं आता है।

381
00:19:55,737 --> 00:19:57,197
पर वह अंदर मौजूद है।

382
00:19:59,074 --> 00:20:02,160
और मुझे डर है कि उसे अंदर समेटे रखने से
तुम्हारा क्या हाल होगा।

383
00:20:28,896 --> 00:20:30,314
चलो उन कमीनों को हराएँ।

384
00:20:36,904 --> 00:20:38,572
देखा? कहा था यह मज़ेदार होगा।

385
00:20:48,290 --> 00:20:53,629
और नामुमकिन मुमकिन हो गया।
रिचमंड एवर्टन में 1-0 से जीत गए।

386
00:20:53,712 --> 00:20:57,007
-हाँ, टेड! हाँ!
-रॉय केंट की दुर्लभ गोल के बदौलत।

387
00:20:57,090 --> 00:20:59,885
केंट आज पूरी तरह कमाल का था।
वह पूरे जोश में था।

388
00:20:59,968 --> 00:21:03,222
हाँ!

389
00:21:03,305 --> 00:21:06,808
हम जानते हैं हम कौन हैं।

390
00:21:06,892 --> 00:21:08,393
हम हमेशा के लिए रिचमंड हैं।
हम हमेशा के लिए...

391
00:21:08,477 --> 00:21:10,103
हे, भगवान!

392
00:21:10,187 --> 00:21:11,939
चलो भी, गले लगाओ, नेट। हाँ।

393
00:21:12,022 --> 00:21:13,565
-टेड!
-ए!

394
00:21:14,107 --> 00:21:16,443
-बधाई हो।
-धन्यवाद, बॉस।

395
00:21:16,527 --> 00:21:18,779
मैं तुम्हें मिलवाना चाहूँगी...

396
00:21:18,862 --> 00:21:21,990
-सैसी स्मर्फ़!
-मार्लबोरो मैन! हे, भगवान।

397
00:21:22,658 --> 00:21:24,493
हम जानते हैं हम कौन हैं...

398
00:21:25,911 --> 00:21:28,288
-मुझे पता नहीं था तुम यहाँ हो।
-सरप्राइज़!

399
00:21:28,372 --> 00:21:30,290
इस सप्ताहांत
मैंने तुम्हारे बारे में काफ़ी सोचा।

400
00:21:30,374 --> 00:21:31,834
अरे, हाँ? कैसे?

401
00:21:31,917 --> 00:21:35,504
क्योंकि तुम और तुम्हारे अजीब बाल
हर बार मेरी टीवी पैर दिखते हो।

402
00:21:39,633 --> 00:21:41,468
ए! सुनो!

403
00:21:42,219 --> 00:21:44,429
तुम में से कोई आज रात
वापस होटल नहीं जाएगा।

404
00:21:44,513 --> 00:21:48,058
क्योंकि हमने कुछ ऐसे किया
जो किसी ने नहीं सोचा था, हमने भी नहीं!

405
00:21:48,141 --> 00:21:50,060
तो, हम बाहर जाएँगे, जश्न मनाएँगे,

406
00:21:50,143 --> 00:21:52,479
और हम इस शहर को और जलाएँगे!

407
00:21:55,732 --> 00:21:58,110
रॉय! हम कहाँ जा रहे हैं?

408
00:21:59,069 --> 00:22:00,153
कीली?

409
00:22:03,240 --> 00:22:05,450
लिवरपूल में बहुत कुछ है।

410
00:22:05,534 --> 00:22:09,580
पब्स और क्लब्स से लेकर, केरीओकी की...

411
00:22:09,663 --> 00:22:14,042
-मैंने कहा शायद
-कहा शायद

412
00:22:14,126 --> 00:22:16,545
मुझे बचाने वाली तुम ही होगी

413
00:22:16,628 --> 00:22:19,339
बचाने वाली

414
00:22:19,423 --> 00:22:23,385
और आख़िरकार

415
00:22:24,553 --> 00:22:29,725
तुम मेरी शक्ति हो

416
00:22:30,976 --> 00:22:32,227
मैं सिगरेट पीने जा रही हूँ।

417
00:22:32,311 --> 00:22:33,937
-मैं साथ चलूँ?
-चलो।

418
00:22:34,771 --> 00:22:37,149
धन्यवाद, रिचमंड एफ़सी!

419
00:22:40,027 --> 00:22:42,237
तो फिर, मार्लबोरो मैन की कहानी क्या है?

420
00:22:42,321 --> 00:22:43,947
क्योंकि मैं उसके कान पकड़कर

421
00:22:44,031 --> 00:22:46,700
जेट स्की की तरह
उसके मूँछों की सवारी करना चाहती हूँ।

422
00:22:46,783 --> 00:22:50,120
-तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई, सैस।
-तुमसे भी, स्टिंकी।

423
00:22:52,289 --> 00:22:54,416
भगवान। जानती, आज मेरी...

424
00:22:54,499 --> 00:22:57,377
बेशक़ जानती हूँ।
क्या लगता है मैं यहाँ क्यों हूँ?

425
00:22:59,505 --> 00:23:00,881
दोस्त, मुझे बहुत खेद है।

426
00:23:01,757 --> 00:23:04,968
माफ़ करना
मैं तुमसे और नोरा से दूर चली गई थी।

427
00:23:06,803 --> 00:23:07,804
सच में।

428
00:23:07,888 --> 00:23:10,057
यह कहने के लिए धन्यवाद।

429
00:23:11,517 --> 00:23:13,602
भगवान, उस आदमी ने मुझसे इतना कुछ ले लिया।

430
00:23:14,102 --> 00:23:15,395
नहीं।

431
00:23:15,479 --> 00:23:20,609
रुपर्ट एक बुरा आदमी है जिसने एक महल बनवाया
और तुम्हें उसमें कैद करके रखा।

432
00:23:20,692 --> 00:23:25,113
पर तुमने ख़ुद उस महल की हर दीवार चढ़ी।

433
00:23:25,989 --> 00:23:28,534
वह तुम हो जिसने घर आना, फ़ोन करना छोड़ा था।

434
00:23:28,617 --> 00:23:31,870
जिसने छह-साल की बच्ची को सोचने पर
मजबूर किया कि उसने क्या ग़लत किया।

435
00:23:32,829 --> 00:23:34,706
मैं हमेशा तुम्हारी सबसे बड़ी समर्थक रहूँगी,

436
00:23:34,790 --> 00:23:37,793
पर तुम्हें अपनी ग़लती माननी होगी।

437
00:23:38,335 --> 00:23:39,461
तुम सही हो।

438
00:23:39,545 --> 00:23:41,046
बेशक़ सही हूँ। मैं हमेशा सही हूँ।

439
00:23:41,129 --> 00:23:43,090
तुम हमेशा सही नहीं हो।
ज़्यादातर समय तुम ग़लत होती हो।

440
00:23:43,173 --> 00:23:45,884
तुम यहाँ हो। धत् तेरी की।
मुझे लगा तुम लोग मुझे छोड़ कर चली गए।

441
00:23:45,968 --> 00:23:47,427
-नहीं!
-बिलकुल नहीं!

442
00:23:47,511 --> 00:23:51,390
भगवान, मुझे अभी तक पता नहीं था
मुझे साथ छूटने का डर था।

443
00:23:51,473 --> 00:23:53,100
चलो, रेबेका। तुम्हारा गाना आने वाला है।

444
00:23:53,183 --> 00:23:54,101
-क्या?
-हाँ।

445
00:23:54,184 --> 00:23:55,644
नहीं, मैंने गाने की मांग नहीं की।

446
00:23:55,727 --> 00:23:58,355
ख़ैर, तो फिर किसी और ने
तुम्हारे लिए की होगी।

447
00:23:59,439 --> 00:24:00,774
ऐसा कौन कर सकता है?

448
00:24:00,858 --> 00:24:03,110
देखा? तुम कमीनी हो।

449
00:24:03,193 --> 00:24:05,737
बुरे रोमांस में फँसा

450
00:24:11,910 --> 00:24:14,288
तुम्हारा बुरा रोमांस चाहिए

451
00:24:18,667 --> 00:24:19,668
ठीक है, अगला कौन है?

452
00:24:19,751 --> 00:24:21,211
मैं।

453
00:24:22,087 --> 00:24:24,298
तुम्हारी बारी, रेबेका। यहाँ ऊपर आओ।

454
00:24:24,381 --> 00:24:27,134
धन्यवाद। अरे, भगवान।

455
00:24:27,217 --> 00:24:30,470
ठीक है। पता नहीं
मैं कौन सा गाना गाने वाली हूँ।

456
00:24:30,554 --> 00:24:34,224
पर मैं यह अपने
सबसे अच्छी दोस्त के नाम करना चाहूँगी।

457
00:24:34,308 --> 00:24:35,976
वह मैं हूँ! वह मेरी बात कर रही है!

458
00:24:43,025 --> 00:24:46,028
यह मेरी धर्म-पुत्री ने नाम भी है, नोरा।

459
00:24:46,653 --> 00:24:47,654
मुझे तुमसे प्यार है।

460
00:24:50,407 --> 00:24:53,744
आज रात पहाड़ में बर्फ़ पूरी सफ़ेद है

461
00:24:53,827 --> 00:24:56,622
पैरों का एक भी निशान नहीं है

462
00:24:57,497 --> 00:25:03,253
विलगता का एक साम्राज्य
और लगता है मैं रानी हूँ

463
00:25:05,130 --> 00:25:11,553
हवा तेज़ बह रही है
मानों उसके अंदर कोई तूफ़ान हो

464
00:25:12,095 --> 00:25:17,809
और समेट नहीं सकती
भगवान जानते हैं मैंने कोशिश की

465
00:25:19,269 --> 00:25:26,026
उन्हें जानने मत दो, देखने मत दो
वही अच्छी लड़की बनो जो तुम हमेशा से हो

466
00:25:26,109 --> 00:25:32,199
छुपाओ, महसूस न करो, उन्हें पता मत चलने दो

467
00:25:32,282 --> 00:25:35,577
ख़ैर, अब उन्हें पता है

468
00:25:35,661 --> 00:25:39,206
जाने दो, जाने दो

469
00:25:39,289 --> 00:25:42,501
अब और समेट नहीं सकती

470
00:25:42,584 --> 00:25:46,129
जाने दो, जाने दो

471
00:25:46,213 --> 00:25:50,217
पीछे मुड़ो और दरवाज़ा बंद कर दो

472
00:25:50,300 --> 00:25:56,723
मुझे परवाह नहीं वे क्या कहेंगे

473
00:25:56,807 --> 00:26:00,727
तूफ़ान को तेज़ होने दो

474
00:26:00,811 --> 00:26:04,731
वैसे भी मुझे ठंड से कभी परेशानी नहीं हुई

475
00:26:20,122 --> 00:26:22,165
-टेड।
-डैड?

476
00:26:22,666 --> 00:26:23,750
टेड?

477
00:26:25,085 --> 00:26:26,086
टेड।

478
00:26:29,631 --> 00:26:30,924
सब ठीक है।

479
00:26:31,550 --> 00:26:32,593
साँस लो।

480
00:26:32,676 --> 00:26:37,097
नहीं। पता नहीं क्या हो रहा है। माफ़ करना।

481
00:26:37,181 --> 00:26:40,559
सब ठीक है। तुम्हें बेचैनी हो रही है।
बस साँस लो।

482
00:26:42,644 --> 00:26:43,979
क्या मैं पागल हो रहा हूँ?

483
00:26:44,897 --> 00:26:46,398
तुम भी औरों जैसे ही हो।

484
00:26:49,276 --> 00:26:50,777
ठीक है। तुम ठीक हो।

485
00:26:52,613 --> 00:26:57,868
शांत हो जाओ। चलो।

486
00:26:58,744 --> 00:26:59,745
चलो।

487
00:27:05,876 --> 00:27:06,960
शांत हो जाओ।

488
00:27:07,711 --> 00:27:09,463
शायद मैं अब वापस लौटूँगा।

489
00:27:09,546 --> 00:27:13,008
वापस होटल जाऊँगा
और थोड़ा आराम करूँगा, ठीक है?

490
00:27:13,091 --> 00:27:15,010
तुम चाहते हो मैं तुम्हारे साथ चलूँ?

491
00:27:15,886 --> 00:27:16,887
मेरी कार ले जाना चाहोगे?

492
00:27:16,970 --> 00:27:19,848
नहीं। मैं ठीक हूँ। पर धन्यवाद।
मैं इसकी सराहना करता हूँ।

493
00:27:19,932 --> 00:27:21,683
-ठीक है।
-ठीक है।

494
00:27:26,313 --> 00:27:29,608
ए, बस एक एहसान करना। बस बियर्ड को
बता देना मैं वापस होटल चला गया।

495
00:27:29,691 --> 00:27:32,236
बेशक़। बस सुरक्षित होटल पहुँचना।

496
00:27:32,319 --> 00:27:33,654
-ठीक है, धन्यवाद।
-ठीक है।

497
00:27:34,446 --> 00:27:35,697
ठीक है।

498
00:28:52,524 --> 00:28:55,110
-माफ़ करना, वह बहुत नशे में है। पीछे हटो।
-हाँ।

499
00:28:55,194 --> 00:28:58,447
दोस्तों। दोस्तों।
शायद हमें लड़कों को पब ले जाना चाहिए।

500
00:28:58,822 --> 00:29:01,742
मैं थक गई हूँ, सैस। माफ़ करना।

501
00:29:01,825 --> 00:29:03,911
असल में, शायद मैं भी जा रही हूँ।

502
00:29:03,994 --> 00:29:08,081
तो मुझे 18 जवान, सुंदर लड़कों को
अकेले ले जाना होगा?

503
00:29:08,165 --> 00:29:09,958
अरे, नहीं।

504
00:29:10,042 --> 00:29:12,419
-ठीक है फिर। बाद में मिलेंगे।
-अलविदा। तुमसे प्यार है।

505
00:29:12,503 --> 00:29:15,422
दोस्तों, मुझे अपनी शर्ट नहीं मिल रही है।

506
00:29:15,506 --> 00:29:17,841
-वह इतने नशे में है।
-तुम्हें उसकी ज़रूरत नहीं है।

507
00:29:18,759 --> 00:29:20,427
हाँ, तुम्हें होटल तक सवारी चाहिए?

508
00:29:20,511 --> 00:29:24,765
नहीं। असल में, शायद मैं पैदल जाऊँगी।

509
00:29:29,061 --> 00:29:31,021
अगर तुम चाहो तो,
मैं तुम्हारे साथ आ सकती हूँ।

510
00:29:31,104 --> 00:29:33,357
-मैं ठीक हूँ। सच में।
-हाँ?

511
00:29:33,440 --> 00:29:35,526
वैसे भी, वह कल की बात है।

512
00:29:37,778 --> 00:29:40,280
-तुम कीमती समय बर्बाद कर रही हो।
-हाँ। मैं जा रही हूँ।

513
00:30:00,467 --> 00:30:01,635
यह मेरा कमरा है।

514
00:30:02,678 --> 00:30:06,348
मैं रेबेका के साथ सुइट साझा कर रही हूँ।
पर हमारे पास दो अलग बैडरूम हैं।

515
00:30:22,990 --> 00:30:24,074
शुभरात्रि।

516
00:30:47,848 --> 00:30:49,641
टेड लास्सो - धन्यवाद
इतनी दयालु होने के लिए। बस आज रात ही नहीं।

517
00:30:49,725 --> 00:30:51,727
पर इस पूरे यात्रा के दौरान।
यह बहुत ही अद्भुत रहा है।

518
00:31:58,919 --> 00:32:00,921
उप-शीर्षक अनुवादक: Moon Kalita

