1
00:00:18,977 --> 00:00:19,978
हैलो, जानेमन।

2
00:00:21,021 --> 00:00:22,439
कोच! यहाँ।

3
00:00:27,152 --> 00:00:28,570
शुक्र है।

4
00:00:28,654 --> 00:00:30,239
ज़ी-मैन, डैनी।

5
00:00:33,951 --> 00:00:35,869
वह किसी परी की तरह दिख रहा है।

6
00:00:40,040 --> 00:00:41,250
सुप्रभात।

7
00:00:41,333 --> 00:00:42,668
तुम ठीक हो?

8
00:00:42,751 --> 00:00:45,128
मैं बस चूकना नहीं चाहता था,
इसलिए मैं यहीं सोया।

9
00:00:45,212 --> 00:00:46,630
माफ़ करना, मुझे उलटी करना है। माफ़ करना।

10
00:00:47,339 --> 00:00:48,340
हे, भगवान।

11
00:00:56,640 --> 00:00:58,684
रुको। मैं क्या कर रही हूँ?
यह मेरा कमरा है।

12
00:00:58,767 --> 00:01:00,352
ए! बाहर।

13
00:01:01,395 --> 00:01:03,480
हमें नेट मिल गया। हैंगओवर में है

14
00:01:04,772 --> 00:01:05,858
ए, तुम।

15
00:01:06,775 --> 00:01:08,694
ए। सुप्रभात।

16
00:01:08,777 --> 00:01:10,529
तुम्हारे लिए कॉफ़ी लेकर आया हूँ।

17
00:01:10,612 --> 00:01:12,155
-धन्यवाद।
-हाँ।

18
00:01:12,239 --> 00:01:13,323
काफ़ी पहले से जगे हो?

19
00:01:14,324 --> 00:01:15,325
एक या दो घंटे पहले।

20
00:01:15,826 --> 00:01:18,161
जानती हो? तीन घंटे पहले।

21
00:01:19,246 --> 00:01:20,539
कल रात मज़ेदार थी।

22
00:01:20,622 --> 00:01:23,876
अरे, हाँ। बहुत ही। सच में मज़ेदार।

23
00:01:25,252 --> 00:01:27,337
-तुम्हें जाना है?
-हाँ।

24
00:01:27,421 --> 00:01:29,923
पर, तुम्हें जल्दी करने की ज़रूरत नहीं है।

25
00:01:30,007 --> 00:01:31,758
मैंने देर से चेकआउट का इंतज़ाम कर दिया।

26
00:01:32,843 --> 00:01:34,595
तुम काफ़ी विचारशील हो।

27
00:01:35,095 --> 00:01:36,555
तो फिर जाओ। जाओ।

28
00:01:36,638 --> 00:01:37,931
मैं वापस सोऊँगी,

29
00:01:38,015 --> 00:01:41,894
और फिर तुम्हारे नाम पर
बड़ा नाश्ता मँगवाऊँगी।

30
00:01:41,977 --> 00:01:43,979
यह बहुत अच्छा निर्णय है। हाँ।

31
00:01:44,062 --> 00:01:46,440
ए, मेरे नाम पर कभी भी मँगवा सकती हो।

32
00:01:46,815 --> 00:01:49,943
ठीक है। ख़ैर... फिर मिलेंगे।

33
00:02:14,760 --> 00:02:18,013
टेड लास्सो

34
00:02:29,650 --> 00:02:30,651
कोच।

35
00:02:33,362 --> 00:02:34,363
ए, कोच।

36
00:02:35,489 --> 00:02:36,740
-कोच।
-हाँ?

37
00:02:36,823 --> 00:02:38,825
-क्या तुम परेशान हो, कोच?
-नहीं, क्यों?

38
00:02:38,909 --> 00:02:41,370
हमने पाँच-घंटों की सवारी की
और तुमने कुछ भी नहीं बोला,

39
00:02:41,453 --> 00:02:43,455
और यह पाँच घंटों का रिकॉर्ड है।

40
00:02:48,418 --> 00:02:50,170
ठीक है, देखो। मैं तुम्हें कुछ बताऊँगा

41
00:02:50,254 --> 00:02:52,297
पर दोबारा कभी इस बारे में
बात नहीं करना चाहता हूँ, ठीक है?

42
00:02:52,381 --> 00:02:53,966
-ठीक है।
-मैं गंभीर हूँ।

43
00:02:54,049 --> 00:02:55,467
मैं इस बारे में मज़ाक नहीं करना चाहता।

44
00:02:55,551 --> 00:02:57,970
मैं नहीं चाहता तुम मुझे घूरो।

45
00:02:58,053 --> 00:02:59,346
-मेरी बात समझ रहे हो? ठीक है।
-ठीक है।

46
00:03:01,932 --> 00:03:03,642
कल रात, मैं...

47
00:03:04,935 --> 00:03:07,187
मैं रेबेका की दोस्त सैसी के साथ सोया।

48
00:03:09,273 --> 00:03:11,942
-इस बारे में बात करना चाहते हो?
-बहुत ज़्यादा। हाँ। तुरंत।

49
00:03:14,903 --> 00:03:16,405
तुम यहाँ हो।

50
00:03:16,488 --> 00:03:18,156
मुझे लगा इस कमरे में भूत है।

51
00:03:18,740 --> 00:03:20,409
नहीं। हमने समस्या सुलझा लिया।

52
00:03:21,201 --> 00:03:22,786
यह सही समय है?

53
00:03:22,870 --> 00:03:25,080
हाँ। तुम अंदर आ सकती हो।
उसे कुछ सुनाई नहीं देगा।

54
00:03:25,163 --> 00:03:26,164
पक्का?

55
00:03:27,249 --> 00:03:29,626
गेल, तुम्हें लगता है
राजसी परिवार छिपकली है, है न?

56
00:03:32,087 --> 00:03:34,256
तेईस। इतना जवान।

57
00:03:34,339 --> 00:03:35,674
वह क्या सुन रही है?

58
00:03:35,757 --> 00:03:37,467
हमेशा हत्या के विवरण सुनती है।

59
00:03:40,220 --> 00:03:41,805
कल रात शानदार थी।

60
00:03:41,889 --> 00:03:44,975
हाँ। वह बहुत बेकार थी।

61
00:03:46,143 --> 00:03:50,022
मुझे इस हैंगओवर के लिए कॉफ़ी चाहिए।

62
00:03:52,816 --> 00:03:54,943
काम पूरा होने के बाद कॉफ़ी पीने चलोगे?

63
00:03:55,027 --> 00:03:57,696
आज नहीं। नहीं। मैं व्यस्त हूँ।

64
00:03:57,779 --> 00:03:58,989
वह झूठ बोल रहा है।

65
00:04:00,574 --> 00:04:02,534
हाँ। तुम्हें जाना चाहिए,

66
00:04:02,618 --> 00:04:05,579
क्योंकि वह मेरे हैमस्ट्रिंग पर काम
करने वाली है और मैं आवाज़ें निकालता हूँ,

67
00:04:05,662 --> 00:04:07,414
और मुझे पसंद नहीं कोई मेरी आवाज़ें सुने।

68
00:04:07,497 --> 00:04:09,708
ठीक है। बाद में मिलते हैं, हाँ?

69
00:04:10,375 --> 00:04:11,376
ठीक है।

70
00:04:13,587 --> 00:04:16,757
क्योंकि, देखो, यह ऐसा नहीं है
जो मैंने पहले किया हो, ठीक है?

71
00:04:16,839 --> 00:04:20,260
और देखो, मैं केवल एक रात संभोग करने
वालों की आलोचना नहीं करता हूँ, ठीक है?

72
00:04:20,344 --> 00:04:24,473
अगर तुम्हें संभोग करना पसंद है, तो करो।
मैं यही कहता हूँ।

73
00:04:24,556 --> 00:04:25,682
कोच, तुम्हें मज़ा आया?

74
00:04:25,766 --> 00:04:28,393
चलो भी, कोच।
मुझे बताना अच्छा नहीं लगता है।

75
00:04:28,477 --> 00:04:31,021
कोच, तुम्हें मज़ा आया?

76
00:04:34,191 --> 00:04:35,359
और क्या उसे मज़ा आया?

77
00:04:37,945 --> 00:04:41,156
हाँ, उस हलचल से मुझे चक्कर आ रहे हैं।

78
00:04:41,240 --> 00:04:42,950
ठीक है। तो फिर, क्या समस्या है?

79
00:04:43,033 --> 00:04:45,744
शायद मुझे समझ नहीं आ रहा है

80
00:04:45,827 --> 00:04:50,082
कि मैं बहुत ज़्यादा उदास था पर मैं
लिवरपूल के केरीओकी जॉइंट में कैसे गया

81
00:04:50,165 --> 00:04:52,543
और हाल ही में मिली महिला के साथ
संभोग कैसे किया।

82
00:04:52,626 --> 00:04:55,087
और फिर मेरा तलाक़ भी हो रहा है।

83
00:04:55,170 --> 00:04:57,798
-ख़ैर, मुझे तो यह समझ आ रहा है।
-मुझे कहना होगा यह बहुत शानदार है।

84
00:04:58,632 --> 00:04:59,633
बचपन से ही,

85
00:04:59,716 --> 00:05:01,844
मेरा सपना रहा है
कि मैं कुछ दोस्तों के साथ बैठकर

86
00:05:01,927 --> 00:05:04,012
पुरुष और महिला के
पेचीदे संबंधों के बारे में बातें करूँ।

87
00:05:06,557 --> 00:05:09,017
ठीक है, एक और सवाल है।
मुझे रेबेका को बताना चाहिए?

88
00:05:09,101 --> 00:05:11,186
-नहीं।
-अब चलो भी। क्यों नहीं?

89
00:05:11,270 --> 00:05:14,189
मुझे बहुत बुरा लगता अगर मुझे पता चलता
कि वह मुझसे कुछ छुपा रही है।

90
00:05:18,652 --> 00:05:21,363
-क्या हो रहा है? बैठक चल रही है?
-हाँ। मुझे महिला संबंधित समस्या है।

91
00:05:21,446 --> 00:05:23,282
-मुझे इस पर तुम्हारी राय चाहिए।
-नहीं।

92
00:05:24,825 --> 00:05:25,951
टेड, मैं तुमसे सच कहूँ?

93
00:05:26,034 --> 00:05:27,244
चलो भी, कहो।

94
00:05:27,327 --> 00:05:31,290
तुम ख़ुद को इतना कोस रहे हो। क्यों?

95
00:05:32,040 --> 00:05:33,250
तुमने क्या ग़लत किया?

96
00:05:34,084 --> 00:05:35,085
उसने सही कहा।

97
00:05:35,919 --> 00:05:37,254
तुम्हें यह देने का समय हो गया है।

98
00:05:37,671 --> 00:05:38,672
क्या, कैंची?

99
00:05:38,755 --> 00:05:40,507
हाँ। ताकि तुम ख़ुद को थोड़ी छूट दो।

100
00:05:42,509 --> 00:05:43,760
वाह।

101
00:05:44,553 --> 00:05:47,014
वह बहुत अच्छा चुटकुला था। कमाल का था।

102
00:05:47,097 --> 00:05:49,808
सुनो, मैं तुम सबके लिए
रेशम के जैकेट बनवाऊँगा

103
00:05:49,892 --> 00:05:53,478
और पीछे "टेड लास्सो का व्यक्तिगत कशमकश दल"
कढ़ाई किया हुआ होगा।

104
00:05:53,562 --> 00:05:55,564
यह बहुत भद्दा नाम है। कुछ और सोचना पड़ेगा।

105
00:05:55,647 --> 00:05:59,151
मुझे सोचने दो। समझ गया।
"इक्यू वारियर्स" कैसा होगा?

106
00:05:59,651 --> 00:06:01,278
"समर्थन करने वाले योद्धा"?

107
00:06:01,862 --> 00:06:04,239
नहीं। यह बेकार सुनाई पड़ता है।

108
00:06:05,324 --> 00:06:07,868
"गर्वित लड़के"?

109
00:06:10,370 --> 00:06:11,830
"डायमंड डॉग्स" कैसा रहेगा?

110
00:06:12,789 --> 00:06:15,501
शाबाश, नेट। डायमंड डॉग्स ही रखेंगे।

111
00:06:22,758 --> 00:06:24,259
अगर तुम्हारा काम जल्दी पूरा हो जाए
तो बता देना।

112
00:06:24,343 --> 00:06:25,761
चलो भी, रॉय।

113
00:06:25,844 --> 00:06:27,721
हम कुछ पीने चल सकते हैं

114
00:06:36,021 --> 00:06:37,898
मुझे लगा तुम मेनचेस्टर में हो।

115
00:06:37,981 --> 00:06:39,983
हमने वेस्ट हैम के विरुद्ध खेला,
तो मैं यहीं हूँ।

116
00:06:41,443 --> 00:06:43,654
हाँ। अंदर आओ। कैसे हो?

117
00:06:43,737 --> 00:06:44,863
हाँ, मैं ठीक हूँ।

118
00:06:45,447 --> 00:06:48,075
दस टच, दो पूर्ण ड्रिबल,

119
00:06:48,158 --> 00:06:49,993
और 89वें मिनट में
उन्होंने मुझे फ्री किक दी।

120
00:06:50,077 --> 00:06:51,870
मैंने गोल किया। थोड़ी ख़ुशी हुई।

121
00:06:51,954 --> 00:06:55,123
तो तुम्हें लगा
तुम ख़ुश होकर यहाँ आओगे, है न?

122
00:06:55,207 --> 00:06:57,793
नहीं। नहीं, मैं बस... बात करना चाहता था।

123
00:06:59,294 --> 00:07:01,797
सब कुछ इतनी तेज़ी से हुआ
जब लास्सो ने मेरा त्याग किया।

124
00:07:01,880 --> 00:07:05,676
ए। चलो भी। लास्सो से तुम्हें नहीं त्यागा।
मैन सिटी को तुम वापस चाहिए थे।

125
00:07:05,759 --> 00:07:08,470
नहीं। लास्सो उन्हें रोक सकता था,
पर उसने नहीं रोका। हाँ।

126
00:07:08,554 --> 00:07:11,181
बस मुझे बात पूरी कहने दो, हाँ?

127
00:07:13,433 --> 00:07:14,852
मैं कई लड़कियों को डेट किया, है न?

128
00:07:14,935 --> 00:07:19,731
पर तुमने, पहले से महान जेमी में
और महानता देखा।

129
00:07:21,358 --> 00:07:23,527
तुमने मुझे सभ्य बनाया।
मुझे नाटक वगैरह में ले गई।

130
00:07:23,610 --> 00:07:24,945
तुम्हें उन सबसे नफ़रत थी।

131
00:07:25,028 --> 00:07:26,113
हाँ, क्योंकि यह उलझन भरा है।

132
00:07:26,196 --> 00:07:29,324
वे भावनात्मक चीज़ें करते हैं,
तुम्हें भावुक बनाते हैं।

133
00:07:29,408 --> 00:07:31,660
और फिर वे नाराज़ होते हैं
जब तुम प्रदर्शन के दौरान

134
00:07:31,743 --> 00:07:33,370
चिल्लाकर उनसे बात करना चाहते हो।

135
00:07:34,329 --> 00:07:35,539
यह अजीब है।

136
00:07:38,000 --> 00:07:40,669
तुमने मुझे यह भी सिखाया
कि मैं अपने प्रदर्शन में बाधा न बनूँ।

137
00:07:40,752 --> 00:07:44,256
इसलिए... धन्यवाद।

138
00:07:46,133 --> 00:07:47,509
तुम्हारा स्वागत है, जेमी।

139
00:07:52,097 --> 00:07:54,349
पहली बार तुम इस घर में आए हो

140
00:07:54,433 --> 00:07:56,435
और तुमने मुझे अजीब सेक्स इमोजी नहीं भेजा।

141
00:07:56,518 --> 00:08:01,064
-बैंगन या पानी छिड़कने वाले की तरह।
-या छोटी गिलहरी।

142
00:08:01,148 --> 00:08:03,192
छोटी गिलहरी।
मुझे कभी उसका मतलब समझ नहीं आया।

143
00:08:03,275 --> 00:08:05,235
वैसे, उसने अखरोट पकड़ रखा है, है न?

144
00:08:05,319 --> 00:08:06,528
-हाँ।
-हाँ।

145
00:08:10,240 --> 00:08:11,241
हाँ।

146
00:08:11,325 --> 00:08:12,868
मेरे साथ पीना चाहोगे?

147
00:08:13,911 --> 00:08:14,912
नहीं।

148
00:08:18,207 --> 00:08:20,959
पर अगर "पीने" से तुम्हारा मतलब है...

149
00:08:23,837 --> 00:08:25,714
तो तुम ऐसे सेक्स हासिल करती हो?

150
00:08:26,465 --> 00:08:28,300
हासिल करने की कोशिश न करके?

151
00:08:28,842 --> 00:08:33,679
कभी-कभी यह ऐसे ही काम करता है।

152
00:08:34,389 --> 00:08:35,557
मुझे यह कभी पता नहीं था।

153
00:08:40,520 --> 00:08:41,730
सुप्रभात, बॉस।

154
00:08:42,397 --> 00:08:45,734
अब, आज तुम्हें
केवल बिस्किट्स ही नहीं मिलेंगे।

155
00:08:45,817 --> 00:08:48,570
मैं चॉकलेट ट्रफल का
एक छोटा डब्बा भी लेकर आया हूँ।

156
00:08:48,654 --> 00:08:51,156
अरे, कमीने। मेरे साथ ऐसा मत करो।

157
00:08:51,990 --> 00:08:53,534
तुम्हें एक ट्रफल लेना चाहिए

158
00:08:53,617 --> 00:08:56,245
और दो बिस्किट्स के बीच रखकर
बढ़िया सैंडविच बनाना चाहिए...

159
00:08:56,328 --> 00:08:57,704
हाँ, खाओ। खाओ।

160
00:08:58,288 --> 00:08:59,289
हाँ।

161
00:09:00,082 --> 00:09:04,670
हाँ। और ए, लिवरपूल में
मुझे सहारा देने के लिए धन्यवाद।

162
00:09:05,796 --> 00:09:07,923
-कोई बात नहीं, टेड।
-नहीं। वह महत्वपूर्ण था।

163
00:09:08,006 --> 00:09:10,843
तुम्हें ज़िंदगी भर का समर्थन मिलेगा, युवती।
हाँ। मैं तुम्हारे साथ हूँ।

164
00:09:10,926 --> 00:09:14,221
मुझे अपना ख़ुद का
बामुहावरा सेंट बर्नार्ड समझ लो।

165
00:09:14,304 --> 00:09:16,890
मेरे गले से लटके
बामुहावरा बर्बन पीने के लिए

166
00:09:16,974 --> 00:09:20,227
तुम्हें बामुहावरा हिमस्खलन से
जूझने की ज़रूरत नहीं है।

167
00:09:20,310 --> 00:09:21,937
यह रूपक था। ठीक है?

168
00:09:22,020 --> 00:09:23,021
अब ठीक है।

169
00:09:23,105 --> 00:09:24,314
असल में, टेड।

170
00:09:24,940 --> 00:09:26,775
अगर तुम मेरा साथ देना चाहते हो,

171
00:09:26,859 --> 00:09:30,112
तो बाद में इस क्लब के
दो अल्पसंख्यक मालिकों के साथ मेरी बैठक है।

172
00:09:30,195 --> 00:09:31,196
द मिल्क सिस्टर्स।

173
00:09:31,280 --> 00:09:33,407
वे बोरियत का सबसे घटिया मिश्रण हैं

174
00:09:33,490 --> 00:09:36,994
और फिर भी, वे कभी चुप नहीं रहती हैं।

175
00:09:37,077 --> 00:09:38,078
कृपया मेरा साथ देना।

176
00:09:38,161 --> 00:09:39,329
ज़रूर।

177
00:09:40,122 --> 00:09:43,041
उत्तम। मैं तुम सबका परिचय करवा कर

178
00:09:43,125 --> 00:09:45,836
वहाँ से चुपचाप निकलकर कुछ और कर सकती हूँ।

179
00:09:45,919 --> 00:09:47,045
कितने प्रतिशत के मालिक हैं?

180
00:09:47,129 --> 00:09:48,297
2.9 प्रतिशत।

181
00:09:48,380 --> 00:09:52,301
मैं इसे दो समझूँगा। फिर मैं उन लड़कियों को
"2 प्रतिशत मिल्क्स" बुला सकूँगा।

182
00:09:52,384 --> 00:09:53,969
हे, भगवान। उन्हें तुम बहुत पसंद आओगे।

183
00:09:54,052 --> 00:09:56,805
यह मज़ेदार होगा। ठीक है।
मैं तुम्हारा समय नहीं लूँगा। मिलते हैं।

184
00:09:59,099 --> 00:10:01,518
मेरे अनुभव में, मुझे हमेशा लगा है
कि विज्ञापन तभी काम करते हैं

185
00:10:01,602 --> 00:10:03,020
अगर सच में उस उत्पाद पर भरोसा करो।

186
00:10:03,103 --> 00:10:05,731
तो, मैं तुम्हारे लिए
अच्छे मौके ढूँढ सकती हूँ

187
00:10:05,814 --> 00:10:07,524
अगर यह बताओ कि तुम्हें क्या पसंद हैं।

188
00:10:07,608 --> 00:10:08,817
मुझे एयर जॉर्डन्स पसंद हैं।

189
00:10:09,610 --> 00:10:11,069
बहुत ज़्यादा पसंद हैं।

190
00:10:11,737 --> 00:10:13,447
ठीक है। तो, एथलेटिक संबंधित पोशाक, हाँ?

191
00:10:13,530 --> 00:10:15,532
मुझे समस्या-संबंधित उत्पाद अच्छे लगते हैं।

192
00:10:15,616 --> 00:10:17,409
वातावरण संबंधित या प्रदुषण विरुद्ध।

193
00:10:17,492 --> 00:10:18,535
उस तरह की चीज़।

194
00:10:18,619 --> 00:10:20,412
अरे, और एयर जॉर्डन्स भी।

195
00:10:20,495 --> 00:10:22,206
पर मैं उनके साथ सोना नहीं चाहता।

196
00:10:22,289 --> 00:10:23,749
आइज़ैक, तुम्हारा क्या?

197
00:10:24,291 --> 00:10:25,501
रोलोस।

198
00:10:26,210 --> 00:10:29,546
तो फिर, मीठा और चॉकलेट?

199
00:10:29,630 --> 00:10:32,299
नहीं। बस रोलोस, हाँ?

200
00:10:32,883 --> 00:10:34,885
और वह सॉफ्ट कैंडी बकवास नहीं, हाँ?

201
00:10:35,469 --> 00:10:36,512
ठीक है।

202
00:10:36,595 --> 00:10:39,139
ख़ैर, अच्छी शुरुआत थी। धन्यवाद।

203
00:10:41,350 --> 00:10:42,351
ए, कैप्टेन।

204
00:10:45,229 --> 00:10:46,230
यह सब क्या है?

205
00:10:46,313 --> 00:10:48,148
रेबेका ने इस कमरे को अपना दफ़्तर बनाने दिया

206
00:10:48,232 --> 00:10:50,943
जब तक मेरा कार्यालय तैयार नहीं होता है।
इसलिए मेरे पास यह है।

207
00:10:51,026 --> 00:10:53,695
ताकि अगर इस कमरे की ज़रूरत हो,
तो मैं सब कुछ इसमें डाल सकूँ।

208
00:10:53,779 --> 00:10:55,822
बढ़िया है। तुम बाद में फ़िल्म देखने चलोगी?

209
00:10:56,448 --> 00:10:58,492
-तुम्हें क्या परेशानी है?
-क्या?

210
00:10:58,575 --> 00:11:00,702
मैंने कल तुम्हें
कॉफ़ी पीने चलने के लिए पूछा था

211
00:11:00,786 --> 00:11:02,538
-और तुमने कहा तुम व्यस्त हो।
-मैं व्यस्त था।

212
00:11:02,621 --> 00:11:05,040
-कल मुझे वापस संदेश भी नहीं भेजा।
-हाँ। मैं व्यस्त था।

213
00:11:05,123 --> 00:11:07,042
उस किस का क्या?
तुम ऐसे चले गए मानो वह बुरा किस था,

214
00:11:07,125 --> 00:11:09,002
और वह बुरा नहीं था। मैं बहुत उत्तेजित थी।

215
00:11:09,086 --> 00:11:11,880
-मैं सहमत हूँ।
-तो तुम्हारी समस्या क्या है, रॉय?

216
00:11:11,964 --> 00:11:14,299
सुनो, मैं पेशेवर फुटबॉलर हूँ।

217
00:11:14,383 --> 00:11:16,510
मैं कई एक-रात वाले संबंध बनाए।

218
00:11:16,593 --> 00:11:17,594
-मैंने भी।
-बढ़िया है।

219
00:11:17,678 --> 00:11:19,513
-पता नहीं हम इस पर क्यों गर्व कर रहे हैं।
-मुझे भी नहीं।

220
00:11:19,596 --> 00:11:22,599
और वे हमेशा अधूरे लगे हैं।
ख़ैर, शुरुआत में नहीं।

221
00:11:22,683 --> 00:11:24,643
-नहीं, शुरुआत में मज़ा आता है।
-बहुत ज़्यादा।

222
00:11:24,726 --> 00:11:27,020
-पर जब काम पूरा होता है, मुझे बहुत...
-घटिया महसूस होता है।

223
00:11:27,104 --> 00:11:30,148
बिलकुल। और या तो मेरी घड़ी चोरी हो जाती है

224
00:11:30,232 --> 00:11:32,609
या प्रेस में कहानी छपती है
कि मेरा लिंग मुड़ा हुआ है।

225
00:11:32,693 --> 00:11:33,986
सच में है?

226
00:11:34,069 --> 00:11:35,904
नहीं, मैं बस अपने कूल्हों से ऐसा करता हूँ।

227
00:11:35,988 --> 00:11:38,782
जो भी हो, बात यह है कि, मैं इस बार
अलग तरीके से करने की कोशिश में हूँ।

228
00:11:39,533 --> 00:11:42,452
मुझे तुम्हें यह बताना चाहिए था। माफ़ करना।

229
00:11:42,536 --> 00:11:48,584
और मैं तुमसे सच कहने की कोशिश कर रहा हूँ।

230
00:11:49,293 --> 00:11:50,294
धन्यवाद।

231
00:11:51,044 --> 00:11:52,087
तो फिर, ठीक है।

232
00:11:54,923 --> 00:11:56,884
तुम्हें जानना चाहिए
कि मैं जेमी के साथ सोई।

233
00:11:56,967 --> 00:11:58,051
हाँ, मैं जानता हूँ।

234
00:11:58,135 --> 00:11:59,511
मेरा मतलब कल रात।

235
00:12:01,263 --> 00:12:02,890
मुझे लगा तुम्हें मुझमें दिलचस्पी नहीं है।

236
00:12:02,973 --> 00:12:05,392
मुझे पता नहीं था तुम्हें क्या चाहिए,
और पता था कि उसे क्या चाहिए।

237
00:12:05,475 --> 00:12:08,145
तो तुमने मेरी अनजान ग़लती का
बदला लेने के लिए उसके साथ सेक्स किया।

238
00:12:08,645 --> 00:12:10,898
नहीं। मैं... नहीं।

239
00:12:11,565 --> 00:12:12,649
नहीं।

240
00:12:12,733 --> 00:12:13,734
हाँ।

241
00:12:14,318 --> 00:12:16,236
हाँ। तुमने यही किया।

242
00:12:18,572 --> 00:12:20,991
मैंने ग़लती की, रॉय। माफ़ कर दो।

243
00:12:22,492 --> 00:12:24,077
पर मैं चाहती हूँ कि तुम मुझे माफ़ कर दो।

244
00:12:26,455 --> 00:12:28,916
वैसे, क्यों न तुम जब दोबारा बोल सको
तो बाद में वापस आओ

245
00:12:28,999 --> 00:12:30,542
और मुझे अपने विचार बताओ?

246
00:12:38,842 --> 00:12:40,594
सफलता की सीढ़ी

247
00:12:45,349 --> 00:12:46,350
हैलो, रॉय।

248
00:12:52,105 --> 00:12:53,106
कुछ सोच रहे हो?

249
00:12:54,608 --> 00:12:57,277
केवल तुम्हारी कराह से अनुमान लगाना होगा?

250
00:12:57,361 --> 00:12:59,947
ठीक है। मैं कोशिश करूँगा। चलो देखते हैं।

251
00:13:00,030 --> 00:13:02,950
तुम अपने पहले घर के बारे में सोच रहे हो।

252
00:13:03,867 --> 00:13:05,202
नहीं, वह नहीं है। ठीक है।

253
00:13:05,285 --> 00:13:08,497
तुम्हें बस अभी एहसास हुआ
कि तुम्हारे पिता थोड़े जातिवादी हैं।

254
00:13:08,580 --> 00:13:11,124
रुको। वे 60 के हैं
और वे दक्षिण लंदन से हैं।

255
00:13:11,208 --> 00:13:12,543
बेशक़ मेरे पिता थोड़े जातिवादी हैं।

256
00:13:12,626 --> 00:13:15,379
देखो, शायद मेरे और कीली के बीच
कुछ चल रहा है,

257
00:13:15,462 --> 00:13:18,882
पर जब भी मैं उसके बारे में सोचता हूँ,

258
00:13:18,966 --> 00:13:21,260
मुझे बस कमीना जेमी टार्ट याद आता है।

259
00:13:23,720 --> 00:13:27,599
लगता है कोई ज़िंदगी के
पेचीदा पहलू में फँस गया है।

260
00:13:27,683 --> 00:13:28,684
प्रेम त्रिकोण।

261
00:13:28,767 --> 00:13:31,937
बेशक़ दूसरी घटना तब होगी जब
"मैं कमरे में घुस गया

262
00:13:32,020 --> 00:13:34,106
जब मेरी सास कपड़े बदल रही थी"।

263
00:13:34,189 --> 00:13:36,900
मुझे देखकर लगता है
मैं मज़ाक के मूड में हूँ?

264
00:13:36,984 --> 00:13:38,318
नहीं, रॉय, नहीं लगता है।

265
00:13:38,986 --> 00:13:40,946
पर, सच कहूँ तो, कभी पता नहीं चलता है।

266
00:13:41,029 --> 00:13:43,073
पर, मुझे पता है क्या करना चाहिए।

267
00:13:44,032 --> 00:13:45,576
क्या कर रहे हो?

268
00:13:45,659 --> 00:13:47,661
चिंता मत करो, मेरे जंगली जानवर।

269
00:13:47,744 --> 00:13:51,707
कुछ ही मिनटों में,
तुम्हारी समस्या दूर हो जाएगी।

270
00:13:51,790 --> 00:13:54,168
क्योंकि मैं डायमंड डॉग्स को बुला रहा हूँ।

271
00:13:54,668 --> 00:13:56,295
यह डायमंड डॉग्स कौन हैं?

272
00:13:56,378 --> 00:13:58,672
कुछ लोग जिन्हें परवाह है, रॉय।

273
00:13:58,755 --> 00:14:01,884
हिप-हॉप कॉन्सर्ट में उन लोगों की तरह नहीं
जिनके हाथ ऊपर नहीं हैं।

274
00:14:01,967 --> 00:14:04,136
ठीक है, तो यह तुम्हारे
और कीली के बारे में है, है न?

275
00:14:04,678 --> 00:14:07,806
-मुझे पता था।
-शुरुआती प्रेमालाप मधुर होता है।

276
00:14:07,890 --> 00:14:09,600
ठीक है, यह भयानक दुःस्वप्न है।

277
00:14:09,683 --> 00:14:12,519
तुम और कीली कूकीज़ और क्रीम की तरह हो।

278
00:14:12,603 --> 00:14:15,898
और हम सभी सहमत होंगे, दो
बढ़िया स्वाद जिनका मिश्रण बढ़िया है, है न?

279
00:14:15,981 --> 00:14:17,191
-हाँ।
-परिपूर्ण उपमा।

280
00:14:17,274 --> 00:14:20,027
हाँ, मुझे वह पसंद है। पर हम जानते हैं
उसका पूर्व-बॉयफ्रेंड कौन था।

281
00:14:20,110 --> 00:14:22,154
सारे कमीनों का राजकुमार।

282
00:14:22,237 --> 00:14:24,364
और वह मेरे दिमाग़ में घुसा हुआ है।

283
00:14:24,448 --> 00:14:25,824
मुझे समस्या समझ नहीं आ रही है।

284
00:14:25,908 --> 00:14:27,576
मेरा मतलब, कीली इतनी उदार है।

285
00:14:27,659 --> 00:14:31,330
अपने जैसे किसी के द्वारा पसंद किया जाना...
बहुत शानदार होगा।

286
00:14:31,413 --> 00:14:33,290
गर्षविन भाइयों की जय हो।

287
00:14:33,373 --> 00:14:34,708
बिलकुल सही, गर्षविन।

288
00:14:34,791 --> 00:14:36,418
पर नहीं, दोस्तों,
तुम अब भी नहीं समझ रहे!

289
00:14:36,502 --> 00:14:37,461
धन्यवाद।

290
00:14:37,544 --> 00:14:41,423
ज़रूर, रॉय अतीत में
कई लड़कियों के साथ सोया है।

291
00:14:41,507 --> 00:14:45,552
पर कीली की अपना रूमानी
और कामुक इतिहास है जो रॉय से भी पुराना है।

292
00:14:45,636 --> 00:14:46,970
और यह ठीक नहीं है!

293
00:14:47,888 --> 00:14:49,223
उनका मतलब उल्टा है।

294
00:14:49,306 --> 00:14:51,183
मुझे कोच का कटुव्यंग्य पसंद है।

295
00:14:51,767 --> 00:14:53,227
मैं अपने भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर सकता।

296
00:14:53,310 --> 00:14:56,188
ख़ैर,
तो फिर उन्हें तुम पर नियंत्रण करने दो।

297
00:14:57,231 --> 00:14:58,315
वह फिर से कर रहा है।

298
00:14:58,899 --> 00:15:00,067
अच्छी नज़र है।

299
00:15:00,150 --> 00:15:02,986
देखो, रॉय, इन सब कटुव्यंग्यों को छोड़ो,
मुझ पर एक एहसान करो।

300
00:15:03,070 --> 00:15:05,364
उसके अतीत के अपने भविष्य पर
हावी मत होने दो, ठीक है?

301
00:15:05,447 --> 00:15:07,574
वह कल रात उसके साथ सोई।

302
00:15:10,244 --> 00:15:13,038
-तुम दोनों आधिकारिक तौर पर डेट कर रहे हो?
-नहीं।

303
00:15:13,121 --> 00:15:15,082
-तुम दोनों साथ सो चुके हो?
-नहीं।

304
00:15:15,165 --> 00:15:16,792
कोच, तुम समझाना चाहोगे?

305
00:15:18,168 --> 00:15:20,629
समझदारी दिखाओ और स्वीकार करो।

306
00:15:23,507 --> 00:15:25,467
डायमंड डॉग्स दोबारा सफल हुआ।

307
00:15:29,721 --> 00:15:30,722
तुम सब कमीने हो।

308
00:15:33,016 --> 00:15:34,560
फुलर स्मिथ एंड टर्नरज़
चिस्विक एल्स एंड स्टाउट्स

309
00:15:35,394 --> 00:15:37,855
ठीक है। मिल्क सिस्टर्स दिख रही हैं?

310
00:15:37,938 --> 00:15:39,565
तुम चाहती हो मैं पीछे का कमरा देखूँ?

311
00:15:40,232 --> 00:15:42,234
-मुझे निराश मत करो, टेड।
-चिंता मत करो।

312
00:15:42,317 --> 00:15:43,986
मैं सज्जन की तरह पेश आऊँगा, ठीक है?

313
00:15:44,069 --> 00:15:47,865
ए, पता नहीं उन्होंने
"ब्रिजेट जोंसज़ डेरी" देखी है या नहीं।

314
00:15:48,532 --> 00:15:50,450
माफ़ करना, यह अच्छा मज़ाक नहीं था।
मैं बेहतर कर सकता हूँ।

315
00:15:50,534 --> 00:15:53,036
हे, भगवान, यह बुरा विचार था।
सच में, कृपया घर जाओ।

316
00:15:53,120 --> 00:15:55,414
-चलो भी। यह मज़ेदार होगा।
-रुको।

317
00:15:57,416 --> 00:15:58,750
वह वहाँ है।

318
00:16:02,421 --> 00:16:03,547
रुपर्ट, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

319
00:16:03,630 --> 00:16:05,382
हम जश्न मनाने आए हैं।

320
00:16:05,966 --> 00:16:07,676
रेबेका। रेबेका।

321
00:16:07,759 --> 00:16:09,094
तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

322
00:16:09,636 --> 00:16:11,847
-और यह टेड है।
-हैलो।

323
00:16:11,930 --> 00:16:13,765
हाँ। हमारे साथ एक जाम लो।

324
00:16:13,849 --> 00:16:16,226
यह लो, रुपर्ट। और कुछ?

325
00:16:16,310 --> 00:16:19,354
हमारे दोस्तों के लिए कुछ और गिलासें।
धन्यवाद, मे।

326
00:16:19,438 --> 00:16:23,400
तुम हमेशा की तरह सुंदर हो।
वेस्ट एंड से मार्बल आर्क तक।

327
00:16:23,483 --> 00:16:24,985
अपना बिग बेन अपनी पैंट में रखो।

328
00:16:29,156 --> 00:16:30,240
निमंत्रण के लिए धन्यवाद,

329
00:16:30,324 --> 00:16:32,117
पर असल में हम मिल्क सिस्टर्स से
मिलने आए हैं।

330
00:16:32,201 --> 00:16:33,577
वे नहीं आएँगे।

331
00:16:33,660 --> 00:16:35,329
अरे, नहीं। वे चल बसे?

332
00:16:35,412 --> 00:16:36,413
क्या?

333
00:16:37,331 --> 00:16:38,832
तो, हाँ, मैं...

334
00:16:40,167 --> 00:16:44,588
मुझे पता है कि मुझे क्लब की
स्वामित्व हिस्सेदारी की अनुमति नहीं है,

335
00:16:44,671 --> 00:16:48,509
पर उन्होंने अपने अल्पसंख्यक शेयर
बेक्स को बेच दिए।

336
00:16:49,134 --> 00:16:51,720
मैंने हमेशा सोचा था कि
मैं अपने छात्र ऋण चुकाने के बाद

337
00:16:51,803 --> 00:16:54,097
फुटबॉल क्लब खरीदूँगी।

338
00:16:55,140 --> 00:16:58,894
ज़ाहिर है,
उसे मुझसे वित्तीय मदद की ज़रूरत थी।

339
00:16:58,977 --> 00:17:02,356
पर, ख़ैर, जब हम शादी करेंगे,
जो उसका था वह मेरा होगा

340
00:17:02,439 --> 00:17:07,027
और जो मेरा है... ख़ैर, वह मेरा ही रहेगा
क्योंकि मैंने तुमसे सीखा है।

341
00:17:07,653 --> 00:17:08,779
तुम्हारी मंगनी हो गई?

342
00:17:13,116 --> 00:17:14,826
ए। बधाई हो।

343
00:17:14,910 --> 00:17:16,203
तो बेहतर हो हमारे साथ जाम लो।

344
00:17:16,286 --> 00:17:19,830
सभी! हमारे साथ पीयो। मैं भुगतान करूँगा।

345
00:17:21,791 --> 00:17:25,503
कृपया, तीन लेगर, मे। वे मुफ़्त हैं।
हमें बूट्स चाहिए।

346
00:17:26,505 --> 00:17:27,464
रिचमंड के नाम!

347
00:17:30,425 --> 00:17:32,386
रिचमंड!

348
00:17:33,387 --> 00:17:37,182
हाँ। तुम्हें ख़ुशी से संबंधित उत्पाद
सबसे ज़्यादा पसंद है?

349
00:17:37,266 --> 00:17:39,101
हाँ। ढेर, देर सारी ख़ुशियाँ।

350
00:17:39,560 --> 00:17:42,104
पर मुझे नहीं लगता मैं उसके लिए
तुम्हें पैसे दिलवा सकूँगी, डैनी।

351
00:17:42,187 --> 00:17:44,356
मैं मुफ़्त में ख़ुशियाँ बाँटना चाहता हूँ।

352
00:17:45,148 --> 00:17:47,025
-ठीक है, धन्यवाद, डैनी।
-तुम्हारा स्वागत है।

353
00:17:48,277 --> 00:17:50,988
ए। फुटबॉल ज़िंदगी है, कैप्टेन।

354
00:17:51,446 --> 00:17:52,447
हाँ।

355
00:17:57,244 --> 00:17:59,329
जेमी से नाराज़गी बहुत हुई।

356
00:17:59,413 --> 00:18:01,832
मैं वयस्क आदमी हूँ।
मैं कोई बच्चा नहीं हूँ।

357
00:18:03,333 --> 00:18:04,668
मैं भूल चुका हूँ।

358
00:18:04,751 --> 00:18:07,379
हाँ। क्या तुम यह बाकी के कमरे को बताओगे?

359
00:18:08,380 --> 00:18:10,007
प्रेस को जानने का हक़ है।

360
00:18:17,848 --> 00:18:18,891
श्री. केंट!

361
00:18:18,974 --> 00:18:21,727
-हाँ।
-हैलो। कीली जोंस, द इंडिपेंडेंट वुमन।

362
00:18:22,561 --> 00:18:24,354
जो आपने कहा उसे दोहराएँगे?

363
00:18:25,189 --> 00:18:26,899
मैं भूल चुका हूँ।

364
00:18:26,982 --> 00:18:29,276
तुम्हें आज रात डेट पर ले जा सकता हूँ?
कृपया?

365
00:18:34,907 --> 00:18:35,908
हाँ। तुम।

366
00:18:36,867 --> 00:18:39,328
कीली जोंस,
द इंडिपेंडेंट वुमन ऑनलाइन एडिशन।

367
00:18:39,411 --> 00:18:41,955
तो, मैं इस सोच के अचानक परिवर्तन पर
क्यों विश्वास करूँ?

368
00:18:43,332 --> 00:18:45,292
मैं उससे जितना नफ़रत करता हूँ
उससे ज़्यादा तुम्हें पसंद करता हूँ।

369
00:18:47,628 --> 00:18:49,880
मेरा मतलब, लगभग। यह बहुत करीब है।

370
00:18:51,965 --> 00:18:53,425
हाँ। बालों वाली महिला।

371
00:18:53,509 --> 00:18:55,469
कीली जोंस,
द इंडिपेंडेंट वुमन मैगज़ीन।

372
00:18:55,552 --> 00:18:58,263
अगर मैंने हाँ कहा तो मुझे कहाँ ले जाओगे?

373
00:18:58,347 --> 00:19:01,517
-पता नहीं। कॉफ़ी पीने?
-इससे बेहतर कर सकते हो?

374
00:19:01,600 --> 00:19:03,727
-डिनर।
-हाँ, यह बढ़िया है।

375
00:19:08,065 --> 00:19:11,151
हाँ, आँखों वाली महिला।

376
00:19:11,235 --> 00:19:14,029
कीली जोंस,
द इंडिपेंडेंट वुमन इन्सर्ट ऑन संडे।

377
00:19:14,112 --> 00:19:15,948
क्या तुम कूल्हे के हलचल का विवरण दोगे

378
00:19:16,031 --> 00:19:18,408
जिससे तुम्हारे लिंग के
मुड़ने का एहसास होता है?

379
00:19:18,492 --> 00:19:20,869
ठीक है, और सवाल नहीं।
हम तुमसे मैदान में मिलेंगे।

380
00:19:24,289 --> 00:19:25,832
रुपर्ट के नाम!

381
00:19:27,668 --> 00:19:30,629
दोस्तों, रिचमंड, देशवासियों।

382
00:19:30,712 --> 00:19:33,841
हमारे क्लब के बुरे दिन पूरे हुए।
मैं वापस आ गया हूँ।

383
00:19:33,924 --> 00:19:36,885
शुक्र है। क्योंकि टेड बेकार है।

384
00:19:36,969 --> 00:19:38,929
-बुरा मत मानना, टेड।
-कोई बात नहीं, बैज़।

385
00:19:39,012 --> 00:19:40,973
तुम, जेरेमी, और पॉल
अपनी भावनाएँ खुले दिल से

386
00:19:41,056 --> 00:19:42,307
बताते आ रहे हो।

387
00:19:42,391 --> 00:19:44,351
शानदार प्रीमियर लीग मैनेजर
हमारे नाम जानता है।

388
00:19:44,434 --> 00:19:46,103
-पता है, है न?
-चुप रहो, मूर्खों।

389
00:19:46,186 --> 00:19:48,438
मैं दोबारा कोशिश करुँगी। मदद मत करना।

390
00:19:48,522 --> 00:19:50,357
ठीक है।
तो, अगर उसने बोर्ड पर निशाना लगाया,

391
00:19:50,440 --> 00:19:52,484
तो ऐसे चिल्लाना मानो हमने एफ़ए कप जीता हो।

392
00:19:58,907 --> 00:19:59,908
तुम जाना चाहती हो?

393
00:20:00,993 --> 00:20:02,452
मैं उसे वह संतुष्टि नहीं देना चाहती हूँ।

394
00:20:03,287 --> 00:20:06,832
तो, रेबेका,
यह दोबारा दोस्त बनने का समय है।

395
00:20:06,915 --> 00:20:11,170
ख़ासकर इसलिए क्योंकि
बेक्स और मैं तुम्हारे साथ

396
00:20:11,253 --> 00:20:13,630
हर हफ़्ते मालिक बॉक्स में बैठेंगे।

397
00:20:13,714 --> 00:20:14,882
मैं हर हफ़्ते नहीं जाऊँगी।

398
00:20:14,965 --> 00:20:16,425
ख़ैर, मैं जाऊँगा।

399
00:20:16,508 --> 00:20:21,346
और हर हफ़्ते, जब वे मेरे सामने कैमरा रखेंगे

400
00:20:21,430 --> 00:20:25,309
और पूछेंगे कि तुम कैसी हो,
तो मैं उन्हें बताऊँगा।

401
00:20:26,143 --> 00:20:28,896
वह कठोर होगा।

402
00:20:32,107 --> 00:20:35,986
तो, रुपर्ट, तुम सब यहाँ
डार्ट को गंभीरता से लेते हो, हह?

403
00:20:36,069 --> 00:20:38,906
यह और...
तुम बिलियर्ड जैसा वह क्या खेलते हो

404
00:20:38,989 --> 00:20:40,866
जिसका नाम कूकीज़ की तरह है?

405
00:20:41,491 --> 00:20:43,285
-स्नूकर?
-हाँ। वही वाला, हाँ।

406
00:20:43,368 --> 00:20:46,788
वाह, मुझे भारी कंबल लेकर
सोफ़े में सोते हुए

407
00:20:46,872 --> 00:20:49,708
"यू गॉट मेल" देखते हुए
स्नूकर्स खाने में मज़ा आएगा।

408
00:20:51,835 --> 00:20:52,836
मैं निशाना लगाता हूँ।

409
00:20:53,837 --> 00:20:55,005
ए! क्या निशाना लगा।

410
00:20:55,631 --> 00:20:58,842
-तुम्हें डार्ट पसंद हैं, टेड?
-वे ठीक-ठाक हैं।

411
00:20:58,926 --> 00:21:02,179
मुझे कॉर्नहोल खेलना ज़्यादा पसंद है। हाँ।

412
00:21:04,264 --> 00:21:05,265
एक मैच हो जाए?

413
00:21:05,349 --> 00:21:09,561
शायद हम 10,000 पाउंड की
बाज़ी लगा सकते हैं?

414
00:21:11,313 --> 00:21:14,650
वैसे, जैसा कि मेरे डॉक्टर ने बताया था
जब मुझे फेटुचीनी अल्फ्रेडो की लत लगी थी,

415
00:21:14,733 --> 00:21:16,527
यह मेरे लिए कुछ ज़्यादा हैं।

416
00:21:17,236 --> 00:21:19,196
यह सुनो? अगर तुम जीते,

417
00:21:19,279 --> 00:21:21,823
मैं तुम्हें सीज़न के आख़िरी दो मैचों के
खिलाड़ी चुनने दूँगा।

418
00:21:22,366 --> 00:21:25,410
पर अगर मैं जीता,
तो तुम मालिक बॉक्स के आस-पास नहीं आओगे,

419
00:21:25,494 --> 00:21:27,037
कम से कम जब तक रेबेका प्रभारी है।

420
00:21:27,120 --> 00:21:28,330
टेड।

421
00:21:29,289 --> 00:21:30,415
तुम क्या कर रहे हो?

422
00:21:30,499 --> 00:21:32,167
कुछ लोग इसे महिला की रक्षा करना कहेंगे,

423
00:21:32,251 --> 00:21:33,460
पर मैं बस अपने दिल की सुन रहा हूँ।

424
00:21:33,544 --> 00:21:34,545
-कोई बात नहीं।
-नहीं। टेड।

425
00:21:35,587 --> 00:21:37,464
-क्या सोचते हो?
-मंज़ूर है।

426
00:21:37,548 --> 00:21:39,800
-ठीक है।
-दो की पारी।

427
00:21:39,883 --> 00:21:41,718
जैसी तुम्हारी मर्ज़ी, रुप-ए-डूप्स। हाँ।

428
00:21:41,802 --> 00:21:44,555
बस बता देना मैं जीत रहा हूँ
या हार रहा हूँ, ठीक है?

429
00:21:44,638 --> 00:21:46,557
मैं भूल गया था कि यह मेरे पास हैं।

430
00:21:48,851 --> 00:21:50,394
हाँ। एक सेकंड रुको।

431
00:21:51,395 --> 00:21:52,938
मैं तो बायाँ हाथ इस्तेमाल करता हूँ।

432
00:21:55,440 --> 00:21:56,984
यह मज़ेदार होगा।

433
00:21:59,361 --> 00:22:01,363
-तो हम डिनर के लिए कहाँ जा रहे हैं?
-यह सरप्राइज़ है।

434
00:22:02,030 --> 00:22:03,031
बढ़िया है।

435
00:22:06,201 --> 00:22:07,536
मुझे तुमसे कुछ पूछना है।

436
00:22:07,619 --> 00:22:11,290
तो, कल जब तुमने कहा था कि तुम व्यस्त थे
और संदेश नहीं भेज सके...

437
00:22:11,373 --> 00:22:12,833
हाँ, क्योंकि मैं व्यस्त था।

438
00:22:12,916 --> 00:22:14,877
पर तुमने बताया नहीं
कि तुम क्यों व्यस्त थे।

439
00:22:14,960 --> 00:22:16,420
हाँ, क्योंकि यह व्यक्तिगत है।

440
00:22:17,754 --> 00:22:19,506
तुम किसी और को डेट कर रहे हो?

441
00:22:20,340 --> 00:22:23,260
कर रहे हो तो भी ठीक है।
मैं जानना चाहती हूँ ताकि मैं मूर्ख न लगूँ।

442
00:22:23,343 --> 00:22:25,053
योग कर रहा था, ठीक है?

443
00:22:25,137 --> 00:22:27,264
मैं 60 की उम्र की
कुछ महिलाओं के साथ योग करता हूँ।

444
00:22:27,347 --> 00:22:28,640
उन्हें अंदाज़ा नहीं मैं कौन हूँ,

445
00:22:28,724 --> 00:22:30,726
हफ़्ते में दो दिन
और यह मेरी अंदरूनी शक्ति के लिए अच्छा है।

446
00:22:30,809 --> 00:22:33,312
आम तौर पर एक घंटा लगता है,
पर मॉरीन का तलाक़ हो रहा है

447
00:22:33,395 --> 00:22:35,314
और उसे बात करके
मन हल्का करने के लिए कोई चाहिए था।

448
00:22:35,397 --> 00:22:37,274
हम सब सुबह दो बजे तक जी-ए-वाई में रुके

449
00:22:37,357 --> 00:22:39,818
और फिर हमने बैलहैम में
कुछ ड्रैग क्वीन के साथ पैनकेक खाए।

450
00:22:41,403 --> 00:22:44,114
जैसा कि मैंने कहा, यह व्यक्तिगत है।

451
00:22:44,198 --> 00:22:45,532
मैं तुम्हें अभी चूमूँगी।

452
00:22:45,616 --> 00:22:47,951
अगर तुम फिर से भाग न जाओ तो।

453
00:22:48,035 --> 00:22:51,914
पता है तुम जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते
और मैं इसका सम्मान करती हूँ, पर...

454
00:22:52,581 --> 00:22:56,376
शायद तुम थोड़ा मेरा पिछवाड़ा छू सकते हो
और मैं तुम्हारा...

455
00:23:05,677 --> 00:23:07,721
तुम्हारा शिष्टाचार कहाँ है?

456
00:23:08,680 --> 00:23:10,599
तुम्हें कुछ लेने से पहले पूछना चाहिए।

457
00:23:11,517 --> 00:23:13,685
उदहारण के रूप में, मैं यह ले सकता हूँ?

458
00:23:13,769 --> 00:23:15,521
-नहीं।
-ख़ैर, मैं ले रहा हूँ।

459
00:23:16,271 --> 00:23:18,565
यह लो। हमारी पहली डेट की फ़ोटो।

460
00:23:19,358 --> 00:23:21,318
चलो भी। मैं तुम्हारे लिए पका रहा हूँ।

461
00:23:25,239 --> 00:23:27,407
एक सौ अस्सी!

462
00:23:27,491 --> 00:23:28,867
शाबाश, रुपर्ट। शाबाश!

463
00:23:28,951 --> 00:23:31,453
अपना बचकाना मुँह बंद रखो
वरना मैं बंद करवा दूँगी।

464
00:23:32,829 --> 00:23:35,332
तो मैं तुम्हें लाइनअप कार्ड
अभी दे दूँ, टेड?

465
00:23:35,415 --> 00:23:39,378
मैं ओबिसानया को वापस डिफेंस में डालूँगा
जहाँ उसे होना चाहिए।

466
00:23:39,461 --> 00:23:41,421
मैंने यही कहा था, है न?

467
00:23:41,505 --> 00:23:43,507
अब, यह पूरी तरह टेड की ग़लती नहीं है।

468
00:23:43,590 --> 00:23:47,469
मेरी पूर्व-पत्नी ने
इस अमरीकी को यहाँ लाया था।

469
00:23:47,553 --> 00:23:49,179
वह हमेशा से ही थोड़ी कामोत्तेजित थी,

470
00:23:49,263 --> 00:23:52,474
पर सोचा नहीं था
कि वह पूरी टीम को बर्बाद कर देगी।

471
00:23:53,225 --> 00:23:54,309
ए!

472
00:23:55,644 --> 00:23:57,688
शिष्टाचार दिखाओ जब मेरे हाथ में डार्ट हो।

473
00:23:57,771 --> 00:23:58,856
कृपया।

474
00:24:00,858 --> 00:24:02,693
रुपर्ट - मूर्ख

475
00:24:03,277 --> 00:24:05,279
मे। मुझे जीतने के लिए क्या चाहिए?

476
00:24:05,362 --> 00:24:07,447
दो ट्रिपल 20 और आँख में निशाना।

477
00:24:09,616 --> 00:24:10,617
शुभकामनाएँ।

478
00:24:13,787 --> 00:24:17,082
जानते हो, रुपर्ट,
लोगों ने ज़िंदगी भर मुझे कम आँका है।

479
00:24:18,000 --> 00:24:20,752
और सालों तक, मुझे समझ नहीं आया क्यों।
मुझे सच में परेशानी होती थी।

480
00:24:20,836 --> 00:24:23,505
पर फिर एक दिन,
मैं अपने बेटे को स्कूल ले जा रहा था

481
00:24:23,589 --> 00:24:27,092
और मैंने वाल्ट व्हिटमैन का यह उद्धहरण देखा
और वह दीवार पर लिखा था।

482
00:24:27,176 --> 00:24:30,220
उसने कहा था,
"जिज्ञासु बनो, आलोचनात्मक नहीं।"

483
00:24:31,180 --> 00:24:32,306
मुझे यह पसंद है।

484
00:24:36,268 --> 00:24:38,604
तो मैं कार में वापस बैठा और काम पर निकला,

485
00:24:38,687 --> 00:24:40,731
और अचानक मुझे समझ आया।

486
00:24:40,814 --> 00:24:45,652
वे सभी जो मेरा अपमान कर रहे थे,
उनमें से एक भी जिज्ञासु नहीं था।

487
00:24:46,737 --> 00:24:48,614
उन्हें लगता था उन्हें सब पता है।

488
00:24:48,697 --> 00:24:52,201
इसलिए सबकी आलोचना करते थे,
और सबको आँकते थे।

489
00:24:53,368 --> 00:24:55,913
और मुझे एहसास हुआ कि उनका मुझे कम आँकना...

490
00:24:57,873 --> 00:24:59,750
उससे मेरा कोई संबंध नहीं था।

491
00:25:01,585 --> 00:25:04,588
क्योंकि अगर वे जिज्ञासु होते,
तो वे सवाल पूछते।

492
00:25:05,172 --> 00:25:06,381
जानते हो?

493
00:25:06,465 --> 00:25:09,885
सवाल जैसे,
"क्या तुमने काफ़ी डार्ट खेला है, टेड?"

494
00:25:14,306 --> 00:25:17,434
जिस पर मैं जवाब देता, "हाँ, सर।

495
00:25:18,227 --> 00:25:20,646
हम रविवार दोपहर को
मेरे पिता के साथ स्पोर्ट्स बार में,

496
00:25:20,729 --> 00:25:23,649
दस से 16 की उम्र तक, जब वे चल बसे।"

497
00:25:29,488 --> 00:25:30,906
बारबेक्यू सॉस।

498
00:25:37,788 --> 00:25:39,998
-बढ़िया गेम था, रुपर्ट।
-चलो भी, चलो चलें।

499
00:25:41,041 --> 00:25:44,253
तुम बहुत प्यारी सांत्वना पुरस्कार हो।

500
00:25:44,753 --> 00:25:47,589
रेबेका, टेड, शाम का आनंद लो।

501
00:25:47,673 --> 00:25:48,966
मे, हमेशा की तरह।

502
00:25:49,591 --> 00:25:52,261
वाह, मज़ा आ गया।

503
00:25:52,344 --> 00:25:54,137
वह मज़ेदार था। हाँ।

504
00:25:54,221 --> 00:25:56,515
-अब केवल एक काम करना है।
-क्या?

505
00:25:59,017 --> 00:26:00,185
मुझे करना होगा?

506
00:26:03,230 --> 00:26:05,023
मैं भुगतान करुँगी!

507
00:26:14,366 --> 00:26:17,327
ए.एफ़.सी रिचमंड

508
00:26:19,121 --> 00:26:21,832
लड़कों, मैं तुम्हें पूरा दिन
यह उत्तरी कोरियाई सैन्य प्रशिक्षण करते

509
00:26:21,915 --> 00:26:23,750
देख सकता हूँ, पर मुझ पर एक एहसान करो।

510
00:26:23,834 --> 00:26:25,127
हम अपनी जान दे देंगे, कोच!

511
00:26:25,210 --> 00:26:27,462
यह ज़्यादा नाटकीय है, सैम,
पर समझ गया कि सेना की बात

512
00:26:27,546 --> 00:26:28,922
करने के कारण तुमने ऐसा कहा।

513
00:26:29,006 --> 00:26:30,174
तुम हम ऐसा करेंगे।

514
00:26:30,257 --> 00:26:32,176
कितनों ने "सेसमे स्ट्रीट" देखी है?

515
00:26:37,514 --> 00:26:40,309
-सुप्रभात, हिगिंस।
-सुप्रभात। एक सेकंड।

516
00:26:40,392 --> 00:26:42,352
हाँ, यह बढ़िया है। सीधे। ठीक है।

517
00:26:43,270 --> 00:26:45,564
हाँ। एक सेकंड रुको। मुझे अपनी जगह लेने दो।

518
00:26:45,647 --> 00:26:47,524
ठीक है। शुरू हो गया। चलो चलें।

519
00:26:47,608 --> 00:26:51,987
हैलो बॉस!

520
00:26:53,030 --> 00:26:54,031
हैलो, टेड।

521
00:26:54,615 --> 00:26:55,657
सुनाई नहीं दे रहा है!

522
00:26:57,492 --> 00:26:59,203
हैलो!

523
00:26:59,286 --> 00:27:01,038
हाँ!

524
00:27:01,121 --> 00:27:02,706
हमने महसूस किया, उसने महसूस किया!

525
00:27:02,789 --> 00:27:05,292
मैं यही कह रहा था। हाँ!

526
00:27:06,502 --> 00:27:08,170
ज़्यादा तेज़ उठ गया।

527
00:27:09,213 --> 00:27:12,132
टेड ने कल रुपर्ट को शर्मिंदा कर दिया।

528
00:27:12,925 --> 00:27:13,926
यह अच्छा है।

529
00:27:14,927 --> 00:27:15,928
थोड़ी बुरी ख़बर है।

530
00:27:16,011 --> 00:27:21,016
सीज़न के फाइनल मैच के लिए
दस हज़ार सीटें बिकनी बाकी हैं।

531
00:27:21,099 --> 00:27:22,476
उन्हें मैन सिटी को दे दो।

532
00:27:23,644 --> 00:27:26,855
पर रेबेका,
मैन सिटी उन्हें तुरंत खरीद लेंगे।

533
00:27:26,939 --> 00:27:30,108
हमारा स्टेडियम नीले रंग से भर जाएगा।

534
00:27:30,943 --> 00:27:32,361
रुपर्ट को बहुत बुरा लगेगा।

535
00:27:32,444 --> 00:27:36,281
हमारी स्थिति को ठेस पहुँचेगी।
हम बहिष्कार के कग़ार पर हैं।

536
00:27:36,365 --> 00:27:37,783
बस कर दो, हिगिंस।

537
00:27:39,743 --> 00:27:41,954
अरे, भाड़ में जाओ!

538
00:27:42,037 --> 00:27:43,205
क्या कहा?

539
00:27:43,288 --> 00:27:44,540
मैं ऊब गया हूँ।

540
00:27:45,791 --> 00:27:49,920
रुपर्ट को लगातार सज़ा देकर
तुम्हारा दुख कम नहीं होगा।

541
00:27:50,003 --> 00:27:52,214
यह नैतिकता कहाँ गई थी
जब तुम मेरे साथ लंच किया करते थे

542
00:27:52,297 --> 00:27:53,841
ताकि रुपर्ट हमारे घर में सेक्स कर सके?

543
00:27:55,217 --> 00:27:56,677
मुझे लगा हम दोस्त थे।

544
00:27:57,636 --> 00:28:01,473
तुम्हें ग़लती सुधारने के लगातार मौके मिले
और तुमने कुछ नहीं किया।

545
00:28:01,557 --> 00:28:02,933
डरपोक कहीं के।

546
00:28:03,725 --> 00:28:07,938
तुम सही हो। मैं यह शर्म सहने का हक़दार हूँ।

547
00:28:08,021 --> 00:28:13,443
मुझे साहसी बनना चाहिए था,
और मुझे इसका खेद है। सच में।

548
00:28:13,527 --> 00:28:17,239
पर मैं अब कह रहा हूँ। बस करो।

549
00:28:17,322 --> 00:28:18,615
वरना क्या?

550
00:28:19,741 --> 00:28:20,742
मैं नौकरी छोड़ता हूँ।

551
00:28:22,119 --> 00:28:23,662
मुझे पता है क्या होगा।

552
00:28:24,204 --> 00:28:27,082
तुम वापस आओगे, नौकरी के लिए गिड़गिड़ाओगे,
और मैं वापस नौकरी दूँगी,

553
00:28:27,165 --> 00:28:30,085
पर मैं तुम्हारी ज़िंदगी
थोड़ा मुश्किल कर दूँगी।

554
00:28:40,179 --> 00:28:41,430
हैलो।

555
00:28:44,099 --> 00:28:45,893
तुमने फ़ोटोग्राफर को यह लेने को कहा था।

556
00:28:45,976 --> 00:28:48,520
रॉय और मुझे यह पापाराज़ी के
कैमरे के कार्ड में मिला।

557
00:28:48,604 --> 00:28:50,439
उसने कहा उसे तुमने कहा था।

558
00:28:50,522 --> 00:28:53,192
मना मत करना कि तुम्हें नहीं पता।

559
00:28:55,027 --> 00:28:57,404
या तो टेड को सच बताओ वरना मैं बता दूँगी।

560
00:29:34,399 --> 00:29:36,401
उप-शीर्षक अनुवादक: Moon Kalita

