1
00:00:09,635 --> 00:00:12,638
अ टेस्ट ऑफ़ एथेन्स

2
00:00:29,655 --> 00:00:31,156
कृपया बिठाए जाने का इंतज़ार करें

3
00:00:31,240 --> 00:00:32,491
नमस्ते।

4
00:00:39,081 --> 00:00:42,084
माफ़ करना, मैं इंतज़ार में था कि आप पूछोगी...
मुझे क्या चाहिए।

5
00:00:43,377 --> 00:00:45,295
तो, यह मेरे मॉम और डैड का पसंदीदा रेस्टोरेंट है

6
00:00:45,379 --> 00:00:48,298
और शुक्रवार को
उनकी शादी की 35वीं सालगिरह है, जेड।

7
00:00:48,382 --> 00:00:50,259
आपको मेरा नाम कैसे पता?

8
00:00:51,176 --> 00:00:54,388
ओह, मुझे नहीं पता।
शादी की 35वीं सालगिरह को यही कहते हैं:

9
00:00:54,471 --> 00:00:55,472
जेड।

10
00:00:55,556 --> 00:00:58,976
अरे, यह अजीब है। तो, कितने बजे?

11
00:00:59,059 --> 00:01:02,437
अरे, 7:30, तीन लोग
और मुझे खिड़की के पास की टेबल चाहिए।

12
00:01:06,859 --> 00:01:08,402
सभी डिवीज़न आए हैं…

13
00:01:08,485 --> 00:01:09,862
मुझे डेरिक से बात करनी होगी।

14
00:01:09,945 --> 00:01:11,572
…इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी…

15
00:01:12,281 --> 00:01:13,532
क्रिस कमारा।

16
00:01:13,615 --> 00:01:15,659
वह अविश्वसनीय प्रदर्शन था।

17
00:01:15,742 --> 00:01:17,870
आवाज़ थोड़ी तेज़ करोगे? धन्यवाद।

18
00:01:17,953 --> 00:01:20,080
मुझे विश्वास ही नहीं हुआ!

19
00:01:20,163 --> 00:01:21,415
अब अगर चैंपियनशिप पर नज़र डालें,

20
00:01:21,498 --> 00:01:23,792
रॉय, तुम्हारी पूर्व टीम रिचमंड संघर्ष कर रही है।

21
00:01:23,876 --> 00:01:26,378
कई सिद्धांत उभरकर आ रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।

22
00:01:26,461 --> 00:01:29,423
और सबसे प्रचलित है
कप्तान के रूप में तुम्हारे उत्तराधिकारी,

23
00:01:29,506 --> 00:01:31,800
आइज़ैक मैकअडू में नेतृत्व की कमी।

24
00:01:31,884 --> 00:01:35,345
आइज़ैक अच्छा लड़का है। वह ज़रूर सफल होगा।

25
00:01:35,429 --> 00:01:38,974
टेड लास्सो के नेतृत्व में, रिचमंड तो, ख़ैर,

26
00:01:39,057 --> 00:01:42,311
वे गाड़ी चलाती महिला की तरह हैं: पूरी तरह गुम!

27
00:01:42,394 --> 00:01:45,689
जॉर्ज! शराब पीकर गाड़ी चलाने पर
तुम्हारा लाइसेंस रद्द हुआ था न?

28
00:01:46,273 --> 00:01:48,859
मुझे दवा लेने के बाद एलर्जी हुई थी।

29
00:01:48,942 --> 00:01:50,861
वही दवा जिसे लेने के बाद तुम्हारी पैंट गीली हुई थी?

30
00:01:52,404 --> 00:01:53,530
सॉकर सैटरडे

31
00:01:57,534 --> 00:01:58,952
तो, क्या... क्या...

32
00:02:01,872 --> 00:02:03,207
ए। हैलो।

33
00:02:03,707 --> 00:02:05,167
अच्छी ख़बर है।

34
00:02:05,250 --> 00:02:07,753
हम आपके लिए कोने की टेबल आरक्षित कर सकते हैं।

35
00:02:08,419 --> 00:02:09,963
बहुत ख़ूब। मुझे बस...

36
00:02:10,047 --> 00:02:13,091
मुझे सच में खिड़की के पास की टेबल चाहिए,
ताकि डैड को ख़ुश कर सकूँ।

37
00:02:13,175 --> 00:02:16,637
माफ़ कीजिए। मैं उस टेबल के
आरक्षण की गारंटी नहीं दे सकती।

38
00:02:18,555 --> 00:02:20,599
मैं रॉय केंट को जानता हूँ, अगर इससे...

39
00:02:21,767 --> 00:02:23,018
वे आपके डैड हैं?

40
00:02:23,101 --> 00:02:24,186
नहीं।

41
00:02:24,269 --> 00:02:27,439
ख़ैर, अगर कभी श्री. केंट को खिड़की के पास की
टेबल चाहिए तो हमें बता दीजिएगा।

42
00:02:32,110 --> 00:02:33,237
ठीक है। धन्यवाद।

43
00:03:02,891 --> 00:03:06,144
टेड लास्सो

44
00:03:29,293 --> 00:03:31,545
यान मास, तुम्हारा डिफेंस बकवास था।

45
00:03:31,962 --> 00:03:33,589
हाँ, वह गोल मेरी ग़लती के कारण हुई।

46
00:03:33,672 --> 00:03:36,633
चुप रहो। हमें बेहतर होना होगा!

47
00:03:38,510 --> 00:03:40,888
ए, इसे ज़रा रोकोगे? ए, दोस्तों।

48
00:03:41,471 --> 00:03:43,140
नहीं, मैंने तुम्हें इंडोर विस्सल दिया है।

49
00:03:43,223 --> 00:03:45,100
सुनो, मुझे हमारे रिकॉर्ड की परवाह नहीं है,

50
00:03:45,184 --> 00:03:48,020
पर मैं अफ़वाहें सुन रहा हूँ,
लोग कह रहे हैं कि हम में कुछ कमी है।

51
00:03:48,103 --> 00:03:49,688
पर मुझे ऐसा नहीं लगता है, समझे?

52
00:03:49,771 --> 00:03:50,814
और इसका कारण है:

53
00:03:50,898 --> 00:03:52,566
मैं कॉमेडी में विश्वास करता हूँ।

54
00:03:54,985 --> 00:03:56,653
रोमानी-कॉमेडी में।

55
00:03:58,071 --> 00:03:59,573
रोमानी-कॉमेडी क्या होता है?

56
00:03:59,656 --> 00:04:01,867
बंबरकैच, यह एक वैश्विक नज़रिया है जो हमें याद दिलाता है

57
00:04:01,950 --> 00:04:05,871
कि टॉम हैंक्स, मेग रायन या,
जूलिया रॉबर्ट्स और ह्यू ग्रैंट की

58
00:04:05,954 --> 00:04:08,540
रोमानी कॉमेडी... मैं किसका नाम भूल रहा हूँ, कोच?

59
00:04:09,708 --> 00:04:11,043
ड्रियू बैरीमोर?

60
00:04:11,126 --> 00:04:13,670
-बेशक़, मैथ्यू मैकॉनही।
-ठीक है। हाँ।

61
00:04:13,754 --> 00:04:16,048
-तीनों केट।
-हाँ, बैकिनसेल, हडसन, विंस्लेट।

62
00:04:16,964 --> 00:04:19,176
-ब्लैंचेट को भूल गए।
-उसकी स्पैलिंग अलग है।

63
00:04:19,259 --> 00:04:21,678
मुझे रेने ज़ेलवेगर और ब्रिजेट जोन्स की
सभी फ़िल्में पसंद हैं।

64
00:04:22,304 --> 00:04:23,639
उसका लहज़ा बिल्कुल उत्तम है

65
00:04:23,722 --> 00:04:25,891
और उसकी शारीरिक कॉमेडी के हुनर को कम आँका जाता है।

66
00:04:25,974 --> 00:04:27,935
-हाँ!
-सही कहा!

67
00:04:28,018 --> 00:04:29,269
-बिल्कुल!
-मैंने "जूडी" देखा था...

68
00:04:29,353 --> 00:04:31,104
हाँ, ज़ेलवेगर प्रशंसा का हक़दार है।

69
00:04:32,356 --> 00:04:34,816
देखो, दोस्तों, बात यह है कि अगर वे सारे आकर्षक लोग

70
00:04:34,900 --> 00:04:37,277
अपने शानदार अपार्टमेंट और रचनात्मक क्षेत्र में

71
00:04:37,361 --> 00:04:38,862
अपने दिलचस्प कामों के साथ,

72
00:04:38,946 --> 00:04:42,282
हल्के संघर्ष के बावजूद अंत में ख़ुश हो सकते हैं,

73
00:04:42,366 --> 00:04:43,367
तो हम भी ख़ुश हो सकते हैं।

74
00:04:44,451 --> 00:04:45,536
जेनिफर लोपेज़!

75
00:04:46,495 --> 00:04:48,747
बहुत ख़ूब, डैनी, और तुमने देरी नहीं की।

76
00:04:49,873 --> 00:04:51,792
सज्जनों, रोमानी-कॉमेडी में विश्वास करने का

77
00:04:51,875 --> 00:04:54,545
मतलब यह मानना है कि अंत में सब ठीक हो जाएगा।

78
00:04:54,628 --> 00:04:56,713
अगले कुछ महीने थोड़े पेचीदा हो सकते हैं,

79
00:04:57,422 --> 00:04:59,424
क्योंकि हम अज्ञात संघर्षों से गुज़रेंगे।

80
00:04:59,508 --> 00:05:02,761
बिना संघर्षों के सफलता हासिल नहीं होगी।

81
00:05:02,845 --> 00:05:05,722
परेशानियाँ हमेशा खड़ी होती हैं।

82
00:05:06,139 --> 00:05:07,391
पर अंत में सब ठीक होगा।

83
00:05:07,474 --> 00:05:09,017
अब, शायद अंत ऐसा न हो

84
00:05:09,101 --> 00:05:12,312
जैसी तुमने कल्पना की थी या उम्मीद की थी,

85
00:05:12,396 --> 00:05:16,817
पर विश्वास करो, अंत में सब ठीक होगा।

86
00:05:17,442 --> 00:05:18,777
वही होगा जो होना है।

87
00:05:20,904 --> 00:05:25,325
हमें बस बिना उम्मीदें बाँधे आगे बढ़ना होगा।

88
00:05:28,620 --> 00:05:29,621
अब, सबने सुन लिया!

89
00:05:30,914 --> 00:05:32,833
हमें भद्दा खेलना बंद करना होगा!

90
00:05:32,916 --> 00:05:36,253
हाँ, मेरा वह मतलब नहीं था, पर धन्यवाद, आइज़ैक।

91
00:05:36,336 --> 00:05:38,922
ठीक है, चलो दूरी पारी देखें। चलो, कोच।

92
00:05:44,386 --> 00:05:47,598
-किसी को अंदाज़ा है आइज़ैक को क्या समस्या है?
-बिल्कुल नहीं। नहीं।

93
00:05:47,681 --> 00:05:49,600
शायद उसे बवासीर है।

94
00:05:49,683 --> 00:05:53,979
मैंने बैंगन और चूमाचाटी शब्दों से समझौता
कर लिया है, पर बवासीर शब्द से मुझे नफ़रत है।

95
00:05:54,563 --> 00:05:57,274
रुको, हम शेफ़ील्ड वेन्ज़्डे के विरुद्ध खेलेंगे?

96
00:05:57,357 --> 00:05:59,985
-शनिवार को।
-अरे, शेफ़ील्ड सैटर्डे के विरुद्ध?

97
00:06:00,068 --> 00:06:01,653
शेफ़ील्ड वेन्ज़्डे के विरुद्ध, शनिवार को।

98
00:06:01,737 --> 00:06:03,488
एक ही हफ़्ते में उनके विरुद्ध दो बार खेलेंगे?

99
00:06:05,490 --> 00:06:07,868
क्लब का नाम शेफ़ील्ड वेन्ज़्डे है।
हम उनके विरुद्ध शनिवार को खेलेंगे।

100
00:06:07,951 --> 00:06:10,829
उनका नाम शेफ़ील्ड वेन्ज़्डे पड़ा
क्योंकि वे केवल बुधवार को खेला करते थे।

101
00:06:10,913 --> 00:06:13,081
पर आजकल वे किसी भी दिन खेलते हैं,

102
00:06:13,165 --> 00:06:15,042
शनिवार को भी,

103
00:06:15,125 --> 00:06:17,252
और हम उनके विरुद्ध उसी दिन खेलेंगे।

104
00:06:17,336 --> 00:06:18,921
इस शनिवार को? नहीं। मेरी अन्य योजना है।

105
00:06:19,671 --> 00:06:20,964
-मैं जा रहा हूँ।
-अरे, चलो भी।

106
00:06:21,507 --> 00:06:23,091
ए।

107
00:06:23,759 --> 00:06:25,844
नमस्ते। कोच लास्सो, क्या आइज़ैक ठीक है?

108
00:06:25,928 --> 00:06:27,304
नहीं, मैडम, वह ठीक नहीं है।

109
00:06:28,096 --> 00:06:30,182
नहीं, वह थोड़ा परेशान लगता है।

110
00:06:30,682 --> 00:06:31,850
विस्तार में बताओगे?

111
00:06:31,934 --> 00:06:33,769
-वह ज़्यादा बेचैन हो रहा है।
-बूम!

112
00:06:34,811 --> 00:06:36,605
वह मेरी नानी से भी ज़्यादा गुस्से में है।

113
00:06:37,731 --> 00:06:39,316
यह तभी समझ आएगा अगर मेरी नानी से मिलोगे,

114
00:06:39,399 --> 00:06:42,444
पर उन्हें काफ़ी गुस्सा आता है।

115
00:06:44,613 --> 00:06:45,697
मैं पागल नहीं हूँ।

116
00:06:46,865 --> 00:06:49,701
-मैं आइज़ैक से बात करूँ?
-नहीं। ज़रूरत नहीं है। हम संभाल लेंगे।

117
00:06:49,785 --> 00:06:51,662
मुझे पता है आइज़ैक को क्या चाहिए। पर, धन्यवाद।

118
00:06:52,538 --> 00:06:53,539
ठीक है।

119
00:06:56,542 --> 00:06:58,585
-आइज़ैक को क्या चाहिए?
-अरे, मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

120
00:06:59,336 --> 00:07:00,504
नहीं, आमतौर पर ऐसी स्थिति में

121
00:07:00,587 --> 00:07:03,257
दख़ल देने से पहले मैं टीम के कप्तान के साथ
खिलाड़ी की बात करवाता हूँ।

122
00:07:03,340 --> 00:07:04,967
-पर आइज़ैक ही हमारा कप्तान है।
-बिल्कुल।

123
00:07:05,050 --> 00:07:07,302
और मैं आइज़ैक से ही आइज़ैक की बात नहीं करवा सकता।

124
00:07:07,386 --> 00:07:09,972
क्योंकि इसका मतलब होगा छेड़खानी करना, किसके साथ?

125
00:07:10,055 --> 00:07:11,723
-काला जादू?
-नहीं।

126
00:07:11,807 --> 00:07:13,016
स्पेस टाइम कॉन्टिन्युअम?

127
00:07:13,100 --> 00:07:14,393
सही कहा, हाँ।

128
00:07:14,935 --> 00:07:17,187
-अरे।
-दरअसल, आइज़ैक विशिष्ट इंसान है, समझे?

129
00:07:17,271 --> 00:07:19,398
तो वह किसी विशिष्ट इंसान से ही खुलकर बात करेगा।

130
00:07:22,484 --> 00:07:23,485
मैं उससे बात करूँगा।

131
00:07:27,155 --> 00:07:28,240
अरे, तुम गंभीर हो?

132
00:07:29,324 --> 00:07:30,409
तुम हँसे नहीं।

133
00:07:30,492 --> 00:07:31,994
-तुम्हें पता था वह गंभीर है?
-हाँ।

134
00:07:32,077 --> 00:07:33,453
धत् तेरी की। ग़लती हो गई।

135
00:07:34,746 --> 00:07:38,041
मुझे माफ़ कर दो, नेट।
पर मैं तुम्हारी सराहना करता हूँ, समझे?

136
00:07:38,125 --> 00:07:39,793
हमें अत्यंत विशिष्ट इंसान से उसकी बात करवानी होगी।

137
00:07:39,877 --> 00:07:41,879
हाँ, अच्छा... मैं सहमत हूँ।

138
00:07:41,962 --> 00:07:43,797
-हाँ, बढ़िया है। हाँ। धन्यवाद।
-हाँ।

139
00:07:43,881 --> 00:07:46,258
ठीक है। चलो देखें।

140
00:07:47,926 --> 00:07:49,428
मुझे योनि शब्द से परेशानी नहीं है।

141
00:07:51,680 --> 00:07:54,183
एक, दो, तीन...

142
00:07:58,520 --> 00:07:59,730
क्या तुम अभी-अभी खिलखिलाईं?

143
00:08:00,564 --> 00:08:01,815
पता नहीं, सच में?

144
00:08:02,983 --> 00:08:03,984
शायद।

145
00:08:04,526 --> 00:08:06,361
कोई शर्मीली रेबेका को रिझा रहा है,

146
00:08:06,445 --> 00:08:07,821
जो एक काल्पनिक किरदार है।

147
00:08:07,905 --> 00:08:09,907
यह आम बात नहीं है, तो कुछ तो गड़बड़ है।

148
00:08:12,201 --> 00:08:13,202
ए, लड़कों!

149
00:08:13,285 --> 00:08:15,662
आओ अपने मुफ़्त निस्प्रेस्सो कॉफ़ी मशीन ले जाओ

150
00:08:15,746 --> 00:08:17,456
क्योंकि मैं अपने काम में माहिर हूँ!

151
00:08:17,539 --> 00:08:20,834
काम में माहिर लोग ख़ुद की तारीफ़ नहीं करते हैं।

152
00:08:21,418 --> 00:08:25,088
दरअसल, अब ऐसा नहीं होता है।
अपने ब्रैंड को प्रचार ख़ुद करना ज़रूरी है।

153
00:08:26,507 --> 00:08:29,176
ए! कृपया कॉफ़ी बनाने के बाद पोस्ट डालना न भूलना।

154
00:08:29,259 --> 00:08:30,844
मैं तुरंत इंस्टाग्राम में कुछ डाल दूँगा।

155
00:08:30,928 --> 00:08:31,970
धन्यवाद, कॉलिन। अरे, रुको!

156
00:08:32,638 --> 00:08:35,390
क्या यह संभव है कि तुम इस पोस्ट में
वेल्श आज़ादी का ज़िक्र न करो?

157
00:08:36,225 --> 00:08:37,226
ठीक है।

158
00:08:38,434 --> 00:08:39,477
धन्यवाद।

159
00:08:40,102 --> 00:08:43,482
तो क्या तुम इसके बदले मुझे नकद दे सकती हो?

160
00:08:43,565 --> 00:08:45,150
-क्या यह संभव है, या...
-नहीं।

161
00:08:45,234 --> 00:08:47,027
अरे, हाँ। ठीक... ठीक है।

162
00:08:49,029 --> 00:08:50,489
ठीक है, क्या हुआ?

163
00:08:50,572 --> 00:08:53,825
माफ़ करना। जिस रहस्यमय आदमी से
मैं बैंटर पर बात कर रही हूँ

164
00:08:53,909 --> 00:08:56,203
उसने रिल्के का उद्धरण दिया है।

165
00:08:56,828 --> 00:08:59,873
"हमारे गहरे डर कीमती खज़ाने की
रखवाली करने वाले ड्रैगन की तरह हैं"।

166
00:08:59,957 --> 00:09:02,000
अरे, यह इतना कामुक है।

167
00:09:03,043 --> 00:09:06,672
शायद तुम किसी कामुक कवि से बात कर रही हो।

168
00:09:07,297 --> 00:09:08,924
क्या यह "सेक्स एंड द सिटी"का चुटकुला है?

169
00:09:09,007 --> 00:09:10,551
नहीं, पर धन्यवाद।

170
00:09:10,634 --> 00:09:12,094
मुझे ख़ुशी है कि तुम उत्साहित हो।

171
00:09:12,177 --> 00:09:15,639
बैंटर की यही ख़ासियत है,
ऐसी जगह जहाँ लोग दिलचस्प बातें कर सकें।

172
00:09:16,098 --> 00:09:17,683
यह पंक्ति सच में अच्छी है। मैं इसका इस्तेमाल करुँगी।

173
00:09:17,766 --> 00:09:18,809
ग़लत मत समझो,

174
00:09:18,892 --> 00:09:22,604
पर मैं टूमेसेंट नामक एक दूसरे ऐप में
अन्य मर्दों से भी बातें कर रही हूँ।

175
00:09:22,688 --> 00:09:24,273
हाँ, और वह कैसा ऐप है?

176
00:09:25,274 --> 00:09:27,401
बातें कम, तस्वीरें ज़्यादा।

177
00:09:28,235 --> 00:09:29,486
भगवान, बाकी का अंग कहाँ है?

178
00:09:31,029 --> 00:09:32,030
भगवान।

179
00:09:32,114 --> 00:09:34,575
क्या रोमांस में थोड़ा रहस्य नहीं होना चाहिए?

180
00:09:35,742 --> 00:09:37,077
ज़रूर, निर्भर करता है कि तुम्हें क्या पसंद है।

181
00:09:37,995 --> 00:09:41,039
देखा? अंत में सबके लिए ब्रैंडिंग चाहिए,
प्यार के लिए भी।

182
00:09:42,708 --> 00:09:43,709
हाँ।

183
00:09:46,920 --> 00:09:48,839
अरे, डैनी! मुफ़्त कॉफ़ी का आनंद लो।

184
00:09:48,922 --> 00:09:51,967
अरे, मैं कॉफ़ी नहीं पीता।
मेरी माँ कहती है मैं पैदाइशी ऊर्जावान हूँ।

185
00:09:52,050 --> 00:09:53,594
पर क्या मैं यह अपने पड़ोसी को दे सकता हूँ?

186
00:09:53,677 --> 00:09:55,596
वह भी कॉफ़ी नहीं पीती है पर उनका बेटा पीता है।

187
00:09:55,679 --> 00:09:57,681
और वह चाहती हैं कि उनका बेटा अक्सर उनसे मिलने आए।

188
00:09:57,764 --> 00:09:58,932
ज़रूर!

189
00:09:59,016 --> 00:10:00,726
-बहुत ख़ूब!
-अरे, हाँ!

190
00:10:00,809 --> 00:10:02,853
-अरे, वाह। यह देखो।
-माफ़ करना, नेट।

191
00:10:02,936 --> 00:10:04,605
वे बस खिलाड़ियों के लिए हैं।

192
00:10:04,688 --> 00:10:06,523
अरे, ठीक है।

193
00:10:06,607 --> 00:10:09,067
वैसे भी मुझे मुफ़्त की कॉफ़ी से नफ़रत है,
उसका स्वाद हमेशा...

194
00:10:11,904 --> 00:10:13,113
हाँ। ठीक है।

195
00:10:17,492 --> 00:10:18,493
बैंटर

196
00:10:18,577 --> 00:10:19,912
गुमनाम होने की सबसे अच्छी बात है:

197
00:10:19,995 --> 00:10:21,747
बेतुकी बातें करने की ज़रूरत नहीं है।
बस गंभीर बातें। सहमत हो?

198
00:10:23,790 --> 00:10:25,709
हाँ।

199
00:10:34,718 --> 00:10:35,719
हैलो, रेबेका।

200
00:10:36,637 --> 00:10:37,638
हैलो, हिगिंस।

201
00:10:38,305 --> 00:10:39,389
तुम्हें कोई मदद चाहिए?

202
00:10:39,473 --> 00:10:40,933
वेतन भुगतान।

203
00:10:42,267 --> 00:10:45,103
एएफ़सी रेक्सम हमसे कुछ जानना चाहते हैं।

204
00:10:45,187 --> 00:10:47,231
अभी उनके नए मालिकों का फ़ोन आया था,

205
00:10:47,314 --> 00:10:49,691
शोबिज़ उद्योगपति रॉब मैकेलहानी और रायन रेनॉल्ड्स।

206
00:10:50,442 --> 00:10:53,487
मुझे समझ नहीं आ रहा उनका क्लब खरीदना मज़ाक है या नहीं,

207
00:10:53,570 --> 00:10:55,072
इसलिए मैंने उन्हें अभी तक जवाब नहीं दिया है।

208
00:10:55,155 --> 00:10:58,408
ठीक है। क्या तुमने देखा मेरे स्क्रीन पर क्या था?

209
00:10:59,034 --> 00:11:00,577
अरे, नहीं।

210
00:11:00,661 --> 00:11:02,371
मेरे पाँच बेटे हैं।

211
00:11:02,454 --> 00:11:05,165
मैं अब किसी के पीठ पीछे
फ़ोन पर ताँक-झाँक नहीं करता हूँ।

212
00:11:07,084 --> 00:11:08,168
किया करता था।

213
00:11:09,253 --> 00:11:10,254
अरे, माफ़ करना!

214
00:11:10,337 --> 00:11:12,381
मेरी पत्नी का फ़ोन है।

215
00:11:12,464 --> 00:11:14,633
मैं उसे बाद में फ़ोन कर लूँगा।
इससे रिश्ते में ताज़गी रहती है।

216
00:11:15,801 --> 00:11:18,470
पर उसे संदेश भेजकर बता देता हूँ।

217
00:11:19,263 --> 00:11:22,975
तो तुमने अपनी पत्नी के लिए रोलिंग स्टोन्स की
"शी इज़ अ रेनबो" रिंगटोन सेट की है?

218
00:11:23,058 --> 00:11:25,352
-हाँ।
-यह बहुत प्यारा है।

219
00:11:25,435 --> 00:11:27,396
हाँ, वैसे, यह हमारा ख़ास गाना है।

220
00:11:27,938 --> 00:11:29,648
जब हम मिले थे यही गाना बज रहा था।

221
00:11:29,731 --> 00:11:33,485
और मैं डींगे नहीं हाँक रहा। वह सच में मेरी रेनबो है।

222
00:11:34,945 --> 00:11:37,573
युवा के रूप में तुम्हारी कल्पना करना कठिन है।

223
00:11:37,656 --> 00:11:39,283
हाँ, कई लोग यही कहते हैं।

224
00:11:39,366 --> 00:11:41,618
मैं प्राइमरी स्कूल में एकलौता लड़का था जिसे साइटिका था।

225
00:11:42,786 --> 00:11:45,038
मुझे रीढ़ की एल4 और एल5 में परिशानी थी।

226
00:11:46,582 --> 00:11:48,333
लेस्ली, एक बात बताओ,

227
00:11:48,417 --> 00:11:50,252
जब अपनी पत्नी से पहली बार मिले थे,

228
00:11:50,335 --> 00:11:53,088
तुमने अपनी कैसी छवि दर्शाई थी?

229
00:11:53,172 --> 00:11:55,632
यानी, तुम्हारा ब्रैंड क्या था?

230
00:11:55,716 --> 00:11:56,925
"ब्रैंड"?

231
00:11:57,551 --> 00:12:00,262
वैसे, जिस रात मैं अपनी पत्नी से मिला था,

232
00:12:00,345 --> 00:12:04,266
मैं यहाँ तक बाल खड़े करके
हीरो बनने की कोशिश कर रहा था।

233
00:12:04,349 --> 00:12:08,770
और फिर "शी इज़ अ रेनबो" बजने लगा
और मैंने हवा में गिटार बजाना शुरू किया

234
00:12:08,854 --> 00:12:12,191
पर मेरे हाथ में बियर थी
और मैंने अपने ही सिर में बियर डाल ली।

235
00:12:13,317 --> 00:12:15,068
बार में सब हँसने लगे,

236
00:12:15,152 --> 00:12:19,364
सिवाए एक इंसान के जिसने मुझे
बार का गीला, भद्दा तौलिया पकड़ाया।

237
00:12:20,949 --> 00:12:23,160
और मैं 29 सालों से उससे शादीशुदा हूँ।

238
00:12:25,162 --> 00:12:29,917
शायद... हम जैसे हैं वही व्यक्तित्व दर्शाना चाहिए।

239
00:12:40,010 --> 00:12:43,013
तो, तुम्हें इस ऐप से क्या चाहिए?

240
00:12:44,973 --> 00:12:47,643
शायद, प्यार।

241
00:12:52,397 --> 00:12:54,107
सब ठीक है।

242
00:13:08,580 --> 00:13:10,290
-नेट?
-हाँ?

243
00:13:10,374 --> 00:13:11,375
तुम्हें कुछ चाहिए?

244
00:13:11,458 --> 00:13:14,586
नहीं, मुझे? नहीं, धन्यवाद। नहीं, पर...

245
00:13:19,550 --> 00:13:22,344
दरअसल, मुझे एक मदद चाहिए थी।

246
00:13:22,427 --> 00:13:23,512
हाँ, आओ बैठ जाओ।

247
00:13:23,595 --> 00:13:24,847
अरे, धन्यवाद।

248
00:13:32,437 --> 00:13:33,522
क्या तुम मुझे प्रसिद्ध बना सकती हो?

249
00:13:34,523 --> 00:13:36,775
नहीं! नेट, तुम प्रसिद्ध होना नहीं चाहोगे।

250
00:13:36,859 --> 00:13:37,901
सच में?

251
00:13:37,985 --> 00:13:40,737
नहीं! फ़ोटोग्राफर तुम्हारे पीछे पड़े रहेंगे।

252
00:13:40,821 --> 00:13:41,989
अरे। नहीं।

253
00:13:42,072 --> 00:13:43,866
हाँ, और अख़बार वाले अनाप-शनाप लिखेंगे।

254
00:13:43,949 --> 00:13:44,908
मैं यह नहीं चाहता।

255
00:13:44,992 --> 00:13:47,286
-लोग तुम्हें छूना चाहेंगे?
-पर यह बुरा नहीं है।

256
00:13:47,369 --> 00:13:48,370
नेट।

257
00:13:48,453 --> 00:13:50,539
चलो भी, तुम जैसे हो वैसे ही ठीक हो।

258
00:13:51,665 --> 00:13:53,667
तुम्हारी बुद्धिमत्ता और प्रतिभा।

259
00:13:55,043 --> 00:13:56,712
तुम प्रसिद्धि के जाल में उलझना नहीं चाहोगे।

260
00:13:58,755 --> 00:14:01,175
पता नहीं, पर प्रसिद्ध होने के अपने फ़ायदे हैं, है न?

261
00:14:01,758 --> 00:14:03,886
प्रसिद्ध लोगों को मुफ़्त की कई चीज़ें मिलती हैं।

262
00:14:03,969 --> 00:14:05,888
अक्सर उन्हें समझ ही नहीं आता कि उन्हें क्या चाहिए।

263
00:14:05,971 --> 00:14:08,932
मुझे पता है मुझे क्या चाहिए।
एक रेस्टोरेंट में खिड़की के पास की टेबल।

264
00:14:09,016 --> 00:14:10,017
बस?

265
00:14:10,100 --> 00:14:11,977
बेशक़, उन छूने वालों को मना नहीं करूँगा

266
00:14:12,060 --> 00:14:13,228
जिनका तुमने ज़िक्र किया था, पर...

267
00:14:14,271 --> 00:14:16,273
नहीं, बेशक़ नहीं। यह... यह भद्दा है।

268
00:14:16,356 --> 00:14:17,733
मेरा वह मतलब नहीं था... माफ़ कर दो।

269
00:14:17,816 --> 00:14:18,942
मेरे साथ चलो।

270
00:14:22,404 --> 00:14:23,405
चलो!

271
00:14:30,495 --> 00:14:32,581
नेथन को एक रेस्टोरेंट में टेबल आरक्षित करनी है।

272
00:14:33,332 --> 00:14:34,333
बढ़िया है।

273
00:14:35,125 --> 00:14:36,668
द डॉरचेस्टर में एलन डुकासा?

274
00:14:36,752 --> 00:14:38,003
लटैलियर रॉबॉचॉ।

275
00:14:38,837 --> 00:14:40,214
चिलटर्न फायरहाउस!

276
00:14:40,297 --> 00:14:43,842
नहीं... ट-टूटिंग में अ टेस्ट ऑफ़ एथेन्स में।

277
00:14:44,801 --> 00:14:46,011
क्या उसने अभी "टूटिंग" कहा?

278
00:14:46,094 --> 00:14:48,931
टूटिंग। यह उसके माता-पिता की पसंदीदा जगह है।

279
00:14:49,515 --> 00:14:52,059
वैसे, मेरे पिताजी इसी जगह की
सबसे काम शिकायत करते हैं।

280
00:14:52,142 --> 00:14:55,145
रुको, तुम्हें टूटिंग में "अ टेस्ट ऑफ़ एथेन्स" नामक जगह में

281
00:14:55,229 --> 00:14:56,563
टेबल नहीं मिल रही है?

282
00:14:56,647 --> 00:14:57,940
नहीं, यह असंभव है।

283
00:14:58,023 --> 00:15:00,025
ठीक है। वैसे, इसका एक आसान उपाय है।

284
00:15:00,108 --> 00:15:01,235
मैं वह रेस्टोरेंट खरीद लेती हूँ।

285
00:15:02,694 --> 00:15:04,238
वैसे, तुम कहावत जानती हो?

286
00:15:04,321 --> 00:15:06,240
"किसी के लिए टेबल खरीदोगी,
तो वह वहाँ केवल एक बार खाएगा।

287
00:15:06,323 --> 00:15:08,408
उसे टेबल आरक्षित करना सिखाओगी

288
00:15:08,492 --> 00:15:10,827
तो वह उस रेस्टोरेंट में आजीवन खा सकेगा।"

289
00:15:10,911 --> 00:15:14,623
अरे, यह बचकाना है! नेथन, बस निश्चयात्मक बनो।

290
00:15:14,706 --> 00:15:16,959
हाँ। हाँ।

291
00:15:17,042 --> 00:15:18,460
बहुत बढ़िया। शानदार।

292
00:15:19,086 --> 00:15:21,004
शानदार। यह शानदार है।

293
00:15:21,088 --> 00:15:22,464
उत्तम।

294
00:15:22,965 --> 00:15:24,842
माफ़ करना, हमें बस... नहीं।

295
00:15:26,552 --> 00:15:28,011
हे भगवान।

296
00:15:29,429 --> 00:15:30,556
हमें इसे बेहतर बनाना होगा।

297
00:15:36,728 --> 00:15:41,233
मैंने कहा न, मेरी फ़ोटो उतार दो
या मुझे कबाब मुफ़्त में देना शुरू करो।

298
00:15:41,859 --> 00:15:43,026
साढ़े सात, दोस्त।

299
00:15:43,110 --> 00:15:44,194
ठीक है।

300
00:15:46,071 --> 00:15:47,072
वाह!

301
00:15:47,155 --> 00:15:49,116
तुम्हें यहाँ देखकर हैरानी हुई,

302
00:15:49,199 --> 00:15:52,494
कीली से तुम्हारे बारे में पूछकर तुरंत यहाँ आने के बाद।

303
00:15:52,578 --> 00:15:53,662
उसने मुझे बताया

304
00:15:53,745 --> 00:15:56,540
कि मैं किसी मूँछ वाले को देखकर गुस्सा हो जाऊँगा।

305
00:15:59,209 --> 00:16:02,504
मुझे लगा वारिओ या मेरी चाची नैटली मिलने आ रही है।

306
00:16:02,588 --> 00:16:04,256
पता नहीं अपनी चाची को देखकर तुम्हें गुस्सा क्यों आता है,

307
00:16:04,339 --> 00:16:06,592
पर उनकी मूँछों के बावजूद
उनकी प्रति भावुक होना सराहनीय है।

308
00:16:08,719 --> 00:16:10,220
मुझे वही दो जो यह खा रहा है।

309
00:16:12,931 --> 00:16:15,517
मेरी कबाब की दुकान में मुझे क्यों परेशान कर रहे हो?

310
00:16:15,601 --> 00:16:17,311
यह मेरे लिए चर्च जैसी है।

311
00:16:17,394 --> 00:16:20,314
किसे पता था कि पीटा ब्रेड से भी
रूपांतरण संभव है?

312
00:16:22,399 --> 00:16:23,901
कोच बनने के बारे में क्या ख़्याल है?

313
00:16:23,984 --> 00:16:25,360
भाड़ में जाओ।

314
00:16:25,444 --> 00:16:27,529
समझौता करने का यह अच्छा तरीका है।

315
00:16:28,155 --> 00:16:29,364
मैं कोच नहीं करना चाहता।

316
00:16:29,448 --> 00:16:31,825
मुझे मेरा काम पसंद है और मैं उसमें अच्छा हूँ।

317
00:16:31,909 --> 00:16:35,871
लोग मेरे बारे में जिफ़ वगैरह ट्वीट करते हैं।

318
00:16:35,954 --> 00:16:38,332
कुछ लोग इसे "गिफ़" उच्चारण करते हैं,
पर कोई बात नहीं।

319
00:16:39,041 --> 00:16:40,876
देखो, अगर तुम्हें टीवी पर विशेषज्ञ बनना पसंद है,

320
00:16:40,959 --> 00:16:42,753
तो तुम्हें बाकी की ज़िंदगी वही करना चाहिए।

321
00:16:43,670 --> 00:16:45,255
तुम मुझे ख़ुश क्यों नहीं रहने देते?

322
00:16:46,215 --> 00:16:48,091
-यह लो, दोस्त।
-धन्यवाद।

323
00:16:49,134 --> 00:16:52,095
-तुम दोनों बाप-बेटे हो, है न?
-क्या? नहीं।

324
00:16:52,971 --> 00:16:53,972
मैं उसका कोच हुआ करता था।

325
00:16:54,056 --> 00:16:55,641
एक ही बात है।

326
00:16:55,724 --> 00:16:57,851
तुम दोनों को देखकर मुझे मेरे पिता
याद आते हैं जब मैंने उन्हें बताया था

327
00:16:57,935 --> 00:17:00,354
कि मैं ग्रेजुएशन के एक हफ़्ते पहले
मेडिकल स्कूल छोड़ रहा हूँ।

328
00:17:00,437 --> 00:17:01,522
पक्का यह दिलचस्प कहानी होगी।

329
00:17:02,231 --> 00:17:03,774
बेशक़ मैं बढ़िया डॉक्टर बनता।

330
00:17:03,857 --> 00:17:05,108
मैं उसमें काफ़ी अच्छा था।

331
00:17:05,192 --> 00:17:08,529
अच्छा बर्ताव, रिपोर्ट पढ़ना, चीर-फाड़ करना।

332
00:17:10,571 --> 00:17:12,574
पर मेरी क़िस्मत में कुछ और ही था।

333
00:17:14,492 --> 00:17:16,411
क्या हुआ? मुझे कबाब बनाना पसंद है।

334
00:17:17,788 --> 00:17:20,082
ख़ैर, कबाब कैसे हैं, मेरे दोस्त?

335
00:17:20,165 --> 00:17:22,542
वैसे, ड्रिज़ी के शब्दों में, यह सबसे बढ़िया हैं।

336
00:17:22,626 --> 00:17:24,586
यह स्वादिष्ट हैं, है न? बढ़िया है।

337
00:17:27,214 --> 00:17:29,424
देखो, रॉय, यह बातें छोड़ो,

338
00:17:30,008 --> 00:17:32,636
मैं यहाँ एक पुराने दोस्त के लिए मदद माँगने आया हूँ।

339
00:17:32,719 --> 00:17:34,304
श्री. आइज़ैक मैकअडू के लिए।

340
00:17:35,639 --> 00:17:37,015
वह पूरी तरह बेचैन है, है न?

341
00:17:37,099 --> 00:17:40,227
हाँ। और मैं चाहता हूँ कि वह शनिवार तक दिमाग़ ठंडा करे।

342
00:17:40,310 --> 00:17:41,311
कोई उपाय है?

343
00:17:43,605 --> 00:17:45,524
मुझे कबाब ख़त्म करके प्रार्थना करने दो।

344
00:17:50,946 --> 00:17:51,947
हो गया।

345
00:17:53,490 --> 00:17:54,867
मेरे कबाब के लिए।

346
00:17:54,950 --> 00:17:55,951
बाद में मिलेंगे।

347
00:18:01,206 --> 00:18:02,791
ख़ैर, अब यहाँ आना नहीं होगा।

348
00:18:06,003 --> 00:18:07,254
हैलो, सर। आपकी क्या सेवा करूँ?

349
00:18:07,880 --> 00:18:10,382
हाँ। नेथन शैली, तीन के लिए टेबल चाहिए।

350
00:18:10,465 --> 00:18:12,301
ज़रा रुकिए, श्री, शैल्बी।

351
00:18:12,384 --> 00:18:14,344
हाँ, शैल्बी बेहतर है। मुझे शैल्बी कहना चाहिए था।

352
00:18:15,012 --> 00:18:16,638
नहीं। वह तुम्हारा नाम नहीं है।

353
00:18:16,722 --> 00:18:17,973
-यह काफ़ी करीब है।
-नहीं!

354
00:18:18,056 --> 00:18:19,641
दोबारा शुरू करो, शुरुआत से।

355
00:18:21,476 --> 00:18:23,937
-आपकी क्या सेवा करूँ?
-हाँ, शैली, तीन के लिए टेबल चाहिए।

356
00:18:24,021 --> 00:18:25,522
हाँ! श्री, शैल्फ़ी।

357
00:18:25,606 --> 00:18:27,524
यह शैली है, और तुम्हें यह पता है, कमीनी कहीं की!

358
00:18:27,608 --> 00:18:29,443
-भगवान।
-नहीं।

359
00:18:29,526 --> 00:18:30,527
ज़्यादा हो गया।

360
00:18:31,528 --> 00:18:34,531
चिल्लाने की ज़रूरत नहीं है, नेथन। बस रौब जमाना है।

361
00:18:34,615 --> 00:18:37,075
सम्मान सहित, मैं थोड़ा अलग हूँ, मिस वेल्टन।

362
00:18:37,159 --> 00:18:38,785
आप हर जगह रौब जमाती हैं।

363
00:18:38,869 --> 00:18:40,579
अरे... ऐसा नहीं है।

364
00:18:40,662 --> 00:18:43,040
कभी फुटबॉल क्लब के अध्यक्षों से भरे कमरे में गए हो?

365
00:18:43,123 --> 00:18:44,124
नहीं।

366
00:18:44,208 --> 00:18:45,792
जब भी मैं उन बैठकों में जाती हूँ,

367
00:18:45,876 --> 00:18:48,212
वे मुझे ऐसे घूरते हैं
मानो मैं चोटी वाली स्कूल की लड़की हूँ।

368
00:18:48,295 --> 00:18:50,881
-अरे, तुम चोटी में सुंदर दिखोगी।
-हाँ।

369
00:18:50,964 --> 00:18:51,965
पर मेरा एक राज़ है:

370
00:18:53,050 --> 00:18:54,801
मैं ख़ुद को बड़ा बनाती हूँ।

371
00:18:54,885 --> 00:18:56,595
उस कमरे में जाने से पहले,

372
00:18:56,678 --> 00:18:59,306
मैं एकांत जगह ढूँढकर
पैर की उँगलियों के बल खड़ी होती हूँ,

373
00:18:59,389 --> 00:19:02,184
और ख़ुद की शक्ति महसूस करने के लिए
हाथ हवा में पसारकर

374
00:19:02,267 --> 00:19:03,352
ख़ुद को बड़ा बनाती हूँ।

375
00:19:05,604 --> 00:19:06,605
इस तरह।

376
00:19:22,246 --> 00:19:24,748
वाह, तुम कमाल की हो। चलो फ्रांस पर धावा बोलें।

377
00:19:26,333 --> 00:19:29,378
यह बचकाना है, पर मेरे लिए कारगर है।
तुम अपना तरीका ढूँढो।

378
00:19:29,461 --> 00:19:31,463
पर हार मत मानो, नेथन।

379
00:19:32,631 --> 00:19:34,508
तुम्हें अपनी इच्छा पूरी करने का हक़ है।

380
00:19:35,092 --> 00:19:36,468
हाँ।

381
00:19:40,472 --> 00:19:42,599
हम रॉय से मिलकर क्या करेंगे?

382
00:19:42,683 --> 00:19:45,185
वही जो हाथी और गैंडे के सामने आने पर करते हैं,

383
00:19:45,269 --> 00:19:46,270
मुझे कैसे पता होगा।

384
00:19:47,729 --> 00:19:50,440
देखो, रॉय ने मुझे तुम्हें खेलने के लिए तैयार करके
इस पते पर लाने को कहा।

385
00:19:50,524 --> 00:19:52,442
मैंने उससे कारण नहीं पूछा। तुम जानते हो वह कैसा है।

386
00:19:53,068 --> 00:19:54,987
-वह चिड़चिड़ा है न?
-हाँ।

387
00:19:55,070 --> 00:19:57,281
मैंने रॉय केंट जैसा गुस्सैल कहीं नहीं देखा।

388
00:19:57,364 --> 00:19:59,199
वह पूरे हफ़्ते गुस्से में रहता है।

389
00:19:59,867 --> 00:20:00,868
365 दिन।

390
00:20:00,951 --> 00:20:02,911
लीप वर्ष में 366 दिन।

391
00:20:03,537 --> 00:20:05,747
सच में, आपको पता भी है कहाँ जाना है?

392
00:20:05,831 --> 00:20:07,040
नहीं। हम पहुँच गए।

393
00:20:07,124 --> 00:20:09,293
रुको, मैं उसे संदेश भेजता हूँ। बता देता हूँ कि हम पहुँच गए।

394
00:20:14,464 --> 00:20:16,258
-हाँ, रॉय?
-मैकअडू।

395
00:20:16,341 --> 00:20:17,968
हम यहाँ क्या कर रहे हैं? क्या...

396
00:20:39,156 --> 00:20:40,282
वह फ्लैट देख रहे हो?

397
00:20:41,700 --> 00:20:44,077
-क्या? वह भद्दा वाला?
-मैं वहीं पला-बढ़ा।

398
00:20:46,205 --> 00:20:47,414
यहीं…

399
00:20:48,081 --> 00:20:49,416
मैं यहीं रहता था।

400
00:20:50,167 --> 00:20:51,210
यहीं मैंने फुटबॉल सीखा।

401
00:20:51,960 --> 00:20:53,337
हर दिन।

402
00:20:53,837 --> 00:20:56,882
और मेरे करियर के दौरान,
जब मैं बुरे दौर से गुज़र रहा था,

403
00:20:56,965 --> 00:20:59,092
मैं यहाँ आकर खेलता था।

404
00:21:02,346 --> 00:21:03,764
यह आइज़ैक है।

405
00:21:05,098 --> 00:21:07,809
यह बाकी खिलाड़ी हैं। तुम उनके साथ खेलोगे।

406
00:21:08,393 --> 00:21:10,395
क्या? तुम चाहते हो मैं उनके साथ खेलूँ?

407
00:21:11,563 --> 00:21:13,815
मैं पेशेवर हूँ, दोस्त। वे मेरे सामने टिक नहीं सकेंगे।

408
00:21:18,320 --> 00:21:19,321
देखते हैं।

409
00:21:20,364 --> 00:21:22,449
-मेरा क्या? मैं क्या करूँ?
-कुछ नहीं।

410
00:21:22,533 --> 00:21:23,909
चलो भी। मैं गोल गिनूँ?

411
00:21:24,451 --> 00:21:25,452
ठीक है।

412
00:21:25,536 --> 00:21:27,162
ठीक है, मैं उँगलियों का इस्तेमाल करूँगा।

413
00:21:27,246 --> 00:21:28,330
अभी शून्य-शून्य है!

414
00:21:28,413 --> 00:21:30,624
-निल-निल।
-अभी निल-निल है।

415
00:21:38,298 --> 00:21:41,051
हैलो। शैली, तीन के लिए टेबल चाहिए।

416
00:21:41,134 --> 00:21:43,095
देखती हूँ, शैली।

417
00:21:43,178 --> 00:21:44,304
नहीं! मेरा नाम...

418
00:21:44,388 --> 00:21:46,807
माफ़ करना, हाँ, सही कहा।

419
00:21:46,890 --> 00:21:50,185
दरअसल, हम सभी शैली हैं।
वह मेरे पिताजी हैं और वह मेरी माँ हैं।

420
00:21:50,269 --> 00:21:51,937
हाँ, हम सभी शैली हैं।

421
00:21:52,020 --> 00:21:54,189
-शैलियों का दल।
-उसे परेशान करना छोड़ो।

422
00:21:54,273 --> 00:21:56,024
-तुम्हारी माँ को भूख लगी है।
-बस करो, लॉयड।

423
00:21:56,108 --> 00:21:57,526
अपने पिताजी को माफ़ कर दो, बेटे।

424
00:21:57,609 --> 00:22:00,195
वे पूरे हफ़्ते सागानाकी खाने के इंतज़ार में थे।

425
00:22:00,737 --> 00:22:04,616
शायद तुम्हें याद होगा,
यह उनकी शादी की 35वीं सालगिरह है। जेड।

426
00:22:05,284 --> 00:22:06,493
बेशक़।

427
00:22:08,537 --> 00:22:09,538
इस तरफ़ आइए।

428
00:22:20,674 --> 00:22:23,760
माफ़ करना, अगर तुम्हें याद हो,
मुझे खिड़की के पास वाली टेबल चाहिए थी?

429
00:22:23,844 --> 00:22:26,555
माफ़ कीजिए, हम वह टेबल आरक्षित नहीं करते हैं।

430
00:22:31,852 --> 00:22:33,145
मैं अभी आया।

431
00:22:58,003 --> 00:23:00,839
तुम नेथन कमबख़्त शैली हो।

432
00:23:10,641 --> 00:23:11,642
मैं अभी आया।

433
00:23:11,725 --> 00:23:13,060
ज़रा इंतज़ार कीजिए।

434
00:23:20,275 --> 00:23:23,028
जेड, यह रात मेरे माता-पिता के लिए ख़ास है,

435
00:23:23,111 --> 00:23:24,404
और खिड़की के पास की टेबल खाली है।

436
00:23:24,488 --> 00:23:26,865
तो, सुनो मैं क्या चाहता हूँ।

437
00:23:28,033 --> 00:23:29,660
तुम हमें वह टेबल दोगी,

438
00:23:29,743 --> 00:23:31,912
और फिर मेरा परिवार और मैं स्टार्टर,

439
00:23:31,995 --> 00:23:34,456
मुख्य कोर्स, मिठाई, वाइन की एक बोतल मँगवाएँगे।

440
00:23:34,540 --> 00:23:38,043
और तुम्हें यह देखकर हैरानी होगी कि शैलियों का दल

441
00:23:38,126 --> 00:23:40,379
कितनी जल्दी खाना खाकर यहाँ से निकल सकते हैं।

442
00:23:40,462 --> 00:23:41,505
तो क्या कहती हो?

443
00:23:42,381 --> 00:23:43,382
ठीक है।

444
00:23:46,552 --> 00:23:48,011
माँ, पिताजी।

445
00:23:48,595 --> 00:23:50,472
शायद साथ ही तुम मुझे अपना नंबर भी दोगी?

446
00:23:50,556 --> 00:23:52,140
नहीं।

447
00:23:53,350 --> 00:23:54,434
माफ़ करना, मैं नकचढ़ी हूँ।

448
00:23:55,644 --> 00:23:56,645
मैं भी। मैं...

449
00:23:57,938 --> 00:23:59,106
मैं कोई कुत्ता नहीं हूँ।

450
00:24:08,198 --> 00:24:09,199
धन्यवाद।

451
00:24:20,752 --> 00:24:23,255
ए, रॉय! पक्का तुम खेलना नहीं चाहते?

452
00:24:23,338 --> 00:24:25,591
इस मूर्ख के मुक़ाबले तुम एक पैर से ही बेहतर खेलोगे।

453
00:24:37,644 --> 00:24:41,899
आराम से, दोस्त। तुमने उसे चोट पहुँचाई।
भावनात्मक रूप से।

454
00:24:43,066 --> 00:24:46,612
यह क्या है, रॉय?
तुमने मुझे पैर तुड़वाने के लिए यहाँ बुलाया?

455
00:24:46,695 --> 00:24:47,696
नहीं।

456
00:24:47,779 --> 00:24:52,201
यह याद दिलाने के लिए बुलाया कि फुटबॉल एक खेल है

457
00:24:52,284 --> 00:24:54,203
जो तुम बचपन में खेला करते थे।

458
00:24:54,286 --> 00:24:55,495
क्योंकि वह मज़ेदार था,

459
00:24:55,996 --> 00:24:58,123
तब भी जब पैर तुड़वा रहे होते थे

460
00:24:58,207 --> 00:24:59,625
या दिल को ठेस पहुँच रही होती थी।

461
00:25:00,209 --> 00:25:01,460
तो, भाड़ में गई तुम्हारी भावनाएँ,

462
00:25:01,543 --> 00:25:04,379
भाड़ में गई तुम्हारी चिंता, भाड़ में गई वह सारी बकवास,

463
00:25:04,463 --> 00:25:08,884
वापस मैदान में जाओ और थोड़े मज़े करो।

464
00:25:12,638 --> 00:25:14,264
ठीक है, अब खेल देखो।

465
00:25:19,978 --> 00:25:21,063
मैंने ठीक किया?

466
00:25:21,605 --> 00:25:22,606
बहुत बढ़िया।

467
00:25:23,607 --> 00:25:24,650
ज़्यादा गालियाँ दीं?

468
00:25:25,526 --> 00:25:26,777
पता नहीं।

469
00:25:26,860 --> 00:25:29,196
यह "शोगर्ल्स" फ़िल्म के निप्पल जैसा था।

470
00:25:29,279 --> 00:25:30,697
आधी फ़िल्म देखने के बाद, उन पर ध्यान ही नहीं जाता है।

471
00:25:30,781 --> 00:25:33,158
बस कहानी में डूब जाते हो।

472
00:25:34,368 --> 00:25:36,078
मैंने एक बार जीना गर्शन को डेट किया था।

473
00:25:37,579 --> 00:25:38,872
सुन कर ख़ुशी हुई।

474
00:25:40,040 --> 00:25:41,166
दूर हटो!

475
00:25:53,887 --> 00:25:55,138
आओ।

476
00:26:16,994 --> 00:26:18,745
विश्वास नहीं हो रहा है।

477
00:26:19,329 --> 00:26:20,372
चलो!

478
00:26:23,959 --> 00:26:26,086
मैकअडूडल-डू!

479
00:26:26,587 --> 00:26:28,213
मैकअडूडल-डू!

480
00:26:28,297 --> 00:26:29,464
चलो!

481
00:26:36,930 --> 00:26:38,432
बढ़िया काम किया, कोच।

482
00:26:38,515 --> 00:26:40,601
तुम्हें सच में लगता है मैं इस झाँसे में आ जाऊँगा?

483
00:26:40,684 --> 00:26:41,810
किस झाँसे में?

484
00:26:42,644 --> 00:26:45,606
तुम मुझे वापस क्लब में ले जाकर
कोचिंग करवाने की कोशिश में हो।

485
00:26:45,689 --> 00:26:46,732
यह कारगर नहीं होगा।

486
00:26:46,815 --> 00:26:48,400
रॉय, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं...

487
00:26:48,483 --> 00:26:52,070
माफ़ करना, मैं तुम्हारी इच्छा के विरुद्ध
तुमसे कुछ नहीं करवाना चाहता।

488
00:26:53,530 --> 00:26:55,199
तो, यह तुम्हारी चाल नहीं है?

489
00:26:55,282 --> 00:26:56,450
शायद है।

490
00:26:57,451 --> 00:26:58,452
माफ़ करना, रॉय,

491
00:26:59,369 --> 00:27:01,288
पर मैं आज रात इसलिए आया
क्योंकि जब तुम्हें एहसास होता है

492
00:27:01,371 --> 00:27:03,999
कि बाकी की ज़िंदगी किसी के साथ
कोचिंग करके बितानी है,

493
00:27:04,082 --> 00:27:06,043
तो तुम वह ज़िंदगी तुरंत शुरू करना चाहते हो।

494
00:27:06,710 --> 00:27:07,711
कृपया बस करो।

495
00:27:08,295 --> 00:27:09,796
तुमसे हमारी टीम पूरी होती है।

496
00:27:09,880 --> 00:27:11,131
तुम कमीने हो।

497
00:27:11,215 --> 00:27:14,760
मैं एक कोच भी हूँ, जो एक लड़के के सामने खड़े होकर

498
00:27:14,843 --> 00:27:16,136
-उससे पूछ रहा है...
-सुनो,

499
00:27:16,220 --> 00:27:18,347
मैं कभी रिचमंड नहीं लौटूँगा।

500
00:27:18,430 --> 00:27:20,182
कभी नहीं।

501
00:27:21,808 --> 00:27:22,976
अब जाओ यहाँ से।

502
00:27:27,231 --> 00:27:28,565
जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।

503
00:27:38,909 --> 00:27:40,786
ए, मुझे माफ़ कर दो, कोच।

504
00:27:40,869 --> 00:27:44,623
-ग़लती से शाम का अलार्म सेट किया?
-हाँ, सर। धन्यवाद।

505
00:27:44,706 --> 00:27:46,959
-फिर भी, जल्दी नीचे आ गए।
-हाँ, वैसे,

506
00:27:47,042 --> 00:27:49,670
सुबह इंसान को फ़िल कॉलिंस और फ़िलिप बेली का

507
00:27:49,753 --> 00:27:52,256
"इज़ी लवर" ख़त्म होने से पहले तैयार हो जाना चाहिए।

508
00:27:52,339 --> 00:27:53,799
-सही कहा।
-हाँ।

509
00:27:54,466 --> 00:27:58,637
आज सुंदर शनिवार है,
और हम शेफ़ील्ड वेन्ज़्डे के विरुद्ध खेलेंगे।

510
00:27:58,720 --> 00:28:00,848
-उर्फ़ "द आउल्स।"
-ए, क्या बात है?

511
00:28:00,931 --> 00:28:02,558
ए, तुमने अपना चुटकुला कभी पूरा ही नहीं किया।

512
00:28:03,183 --> 00:28:04,184
कौन सा चुटकुला?

513
00:28:04,268 --> 00:28:05,727
अंग्रेज़ उल्लू कैसे चीखेगा?

514
00:28:06,228 --> 00:28:07,271
अरे, हाँ।

515
00:28:08,021 --> 00:28:09,982
व्हूम। व्हूम।

516
00:28:12,192 --> 00:28:13,277
यह मज़ेदार था।

517
00:28:16,405 --> 00:28:18,115
नेल्सन रोड में स्वागत है
ए.एफ़.सी रिचमंड

518
00:28:30,210 --> 00:28:32,296
हमारे पास रिचमंड की सीज़न टिकटें थीं।

519
00:28:32,379 --> 00:28:33,839
मेरा परिवार रईस था।

520
00:28:33,922 --> 00:28:36,133
और मैं बदमाश था जो हर हफ़्ते चुपके से घुस आता था।

521
00:28:36,216 --> 00:28:38,719
मेरे पिता चाहते थे कि हम सबसे बढ़िया सीटों में बैठें।

522
00:28:38,802 --> 00:28:40,971
और मैं उसके लिए वहीं बैठ गया।

523
00:28:41,430 --> 00:28:43,765
मेरी माँ और मेरे बॉयफ्रेंड को गुस्सा आया था।

524
00:28:43,849 --> 00:28:46,018
वे सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर उसे निकाल फेंकना चाहते थे।

525
00:28:46,101 --> 00:28:47,936
पर उसने ज़ोर दिया कि मैं वहीं रहूँ।

526
00:28:48,478 --> 00:28:51,481
-और हमें प्यार हो गया।
-और हमें प्यार हो गया।

527
00:28:52,399 --> 00:28:55,110
सालों बाद, हमारे परिवार के करीबी दोस्त ने

528
00:28:55,194 --> 00:28:58,197
"टाइटैनिक" फ़िल्म में यही कहानी इस्तेमाल की।

529
00:28:58,280 --> 00:29:00,407
और तभी से हम मुक़दमा लड़ रहे हैं।

530
00:29:01,033 --> 00:29:03,327
-एक साथ।
-एक साथ।

531
00:29:05,579 --> 00:29:07,956
-शाबाश, रिचमंड!
-रिचमंड!

532
00:29:11,877 --> 00:29:12,878
क्या कर रही हो?

533
00:29:12,961 --> 00:29:13,962
एक फुटबॉल मैच में हूँ।

534
00:29:14,046 --> 00:29:15,672
अरे, फुटबॉल फैन! किस टीम का समर्थन करती हो?

535
00:29:22,846 --> 00:29:23,972
यह ज़्यादा व्यक्तिगत सवाल है।

536
00:29:24,056 --> 00:29:25,849
यह इश्कबाज़ी बंद करो।

537
00:29:25,933 --> 00:29:28,227
उसे बता दो कि तुम रिचमंड की मालकिन हो
और कि तुम आकर्षक हो।

538
00:29:42,491 --> 00:29:43,867
-कोच।
-डॉक्टर।

539
00:29:43,951 --> 00:29:45,744
फ़र्श। सीलिंग।

540
00:29:45,827 --> 00:29:46,954
कूड़ादान।

541
00:29:47,037 --> 00:29:48,121
अब तुम बोलो।

542
00:29:48,830 --> 00:29:50,958
मैं बस जानना चाहती थी कि तुम कैसा महसूस कर रहे हो।

543
00:29:51,041 --> 00:29:53,043
अरे, तुम काफ़ी भली हो।

544
00:29:53,126 --> 00:29:54,461
मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ?

545
00:29:54,545 --> 00:29:55,546
पता नहीं, समझी?

546
00:29:55,629 --> 00:29:58,715
मैं... मैं बस दुनिया की असलियत के
ख़ौफ़ से निपट रहा हूँ,

547
00:29:58,799 --> 00:30:00,008
समझीं?

548
00:30:00,092 --> 00:30:02,553
कुछ अच्छे दोस्तों को मदद के लिए चीखते देख रहा हूँ।

549
00:30:03,762 --> 00:30:05,305
तो, तुम घबराए हुए हो?

550
00:30:05,389 --> 00:30:06,974
बा बा बा बे डू

551
00:30:08,016 --> 00:30:09,852
वैसे, मेरे दरवाज़े तुम्हारे लिए हमेशा खुले हैं।

552
00:30:09,935 --> 00:30:10,978
तो दरवाज़े की ज़रूरत ही क्यों है?

553
00:30:11,061 --> 00:30:13,730
अरे, कोच बियर्ड जैक टॉरेन्स के अंदाज़ में आठ वारों में

554
00:30:13,814 --> 00:30:14,857
उसे तोड़ सकते हैं।

555
00:30:14,940 --> 00:30:16,191
पाँच वारों में।

556
00:30:16,275 --> 00:30:18,485
लम्बरजैक वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालीफ़ायर, दोस्त!

557
00:30:19,778 --> 00:30:22,030
उस आदमी ने कई ज़िंदगियाँ जी हैं, कई प्रतिभाएँ हैं।

558
00:30:22,114 --> 00:30:24,616
अरे, वाह! संभलकर। इस आदमी को देखो।

559
00:30:25,409 --> 00:30:26,952
हॉट-चा-चा।

560
00:30:27,035 --> 00:30:28,370
गेम डे सूट। मुझे यह पसंद आया।

561
00:30:28,453 --> 00:30:29,746
यह ज़्यादा नहीं है?

562
00:30:29,830 --> 00:30:31,665
क्या? ज़्यादा कुलीन? ऐसी कोई चीज़ नहीं होती।

563
00:30:35,085 --> 00:30:38,088
अगर सच का वर्णन करना चाहते हो,
तो सजीलापन दर्ज़ी पर छोड़ दो।

564
00:30:41,675 --> 00:30:45,345
ए, मेरी फ़िक्र करने के लिए धन्यवाद,डॉक्।
ठीक है। शाबाश, ग्रेहाउंड्स! व्हू!

565
00:30:46,346 --> 00:30:47,556
और हम लौट आए हैं।

566
00:30:47,639 --> 00:30:48,974
चलिए प्रीमियर लीग के आख़िरी विषय पर चर्चा करें

567
00:30:49,057 --> 00:30:51,476
जिसमें आर्सेनल न्यूकैसल जा रहा है,

568
00:30:51,560 --> 00:30:54,688
जहाँ 17-वर्षीय मैथ्यू कर अपना पहला मैच खेलेगा।

569
00:30:54,771 --> 00:30:58,192
वे उसे आयरिश रोनाल्डो बुला रहे हैं।
हमें आज क्या उम्मीदें हैं?

570
00:30:58,275 --> 00:31:01,278
वैसे, मुझे लगता है हम उस लड़के से
शानदार प्रदर्शन देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

571
00:31:01,361 --> 00:31:03,238
रॉय, क्या लगता है वह आज क्या करेगा?

572
00:31:03,322 --> 00:31:05,699
पता नहीं। वह 17 साल का है।

573
00:31:05,782 --> 00:31:08,160
शायद वह डिनर में चिप्स खाएगा
और सोने से पहले हस्तमैथुन करेगा।

574
00:31:08,243 --> 00:31:10,412
अरे, इस भाषा के लिए खेद है।

575
00:31:10,495 --> 00:31:12,998
रॉय, मैं पूछ रहा था

576
00:31:13,582 --> 00:31:15,042
कि वह कैसा खेलेगा।

577
00:31:15,125 --> 00:31:16,418
कहा न, मुझे नहीं पता।

578
00:31:17,794 --> 00:31:19,379
हम यहाँ बैठकर

579
00:31:19,463 --> 00:31:22,132
बस यही अंदाज़ा लगाते हैं
कि वे कमीने मैदान में जाकर क्या करेंगे,

580
00:31:22,216 --> 00:31:23,383
फिर इंटरवल के बाद वापस लौटकर

581
00:31:23,467 --> 00:31:26,720
शिकायत करते हैं क्योंकि उन्होंने
वह नहीं किया जो हमने कल्पना की थी।

582
00:31:27,930 --> 00:31:29,223
हमें नहीं पता।

583
00:31:30,891 --> 00:31:32,351
बेशक़ हमें नहीं पता।

584
00:31:34,311 --> 00:31:36,021
हम उनके साथ लॉकर रूम में नहीं हैं।

585
00:31:36,104 --> 00:31:37,439
हम उनके साथ मैदान में नहीं हैं।

586
00:31:37,523 --> 00:31:40,192
हम उनसे आँखें मिलाकर उनकी सोच से ज़्यादा बेहतर

587
00:31:40,275 --> 00:31:42,444
बनने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर सकते।

588
00:31:43,862 --> 00:31:44,863
हम बस...

589
00:31:46,031 --> 00:31:48,575
हम बस बाहर से देख रहे हैं।

590
00:31:50,327 --> 00:31:51,328
उन्हें आँक रहे हैं।

591
00:31:54,248 --> 00:31:55,499
ठीक है, रॉय।

592
00:31:55,582 --> 00:31:59,878
ख़ैर, तुम्हारी पुरानी टीम के
कसरत करने का नया दिलचस्प तरीका देखो।

593
00:31:59,962 --> 00:32:01,463
ए!

594
00:32:02,256 --> 00:32:04,550
मैकअडू

595
00:32:04,633 --> 00:32:06,009
बैंटर

596
00:32:13,892 --> 00:32:15,978
देखो, वे कुछ ज़्यादा ही बेफ़िक्र नहीं हैं?

597
00:32:16,061 --> 00:32:17,145
ख़ासकर तब जब

598
00:32:17,229 --> 00:32:19,481
उन पर निचले डिवीज़न में जाने का ख़तरा है।

599
00:32:19,565 --> 00:32:22,401
पर मैकअडू को मुस्कुराते हुए देखकर अच्छा लग रहा है।

600
00:32:22,484 --> 00:32:25,320
पूरे सीज़न में उसकी ज़िंदादिली घटती जा रही थी।

601
00:32:25,404 --> 00:32:27,823
पता नहीं यह बदलाव कैसे आया।

602
00:32:27,906 --> 00:32:29,825
अरे, वाह। हाँ, चलो। चलो।

603
00:32:29,908 --> 00:32:32,327
बूम। बूम। बूम।

604
00:32:32,828 --> 00:32:33,829
पाव।

605
00:32:34,746 --> 00:32:36,623
शाबाश। ठीक है। सज्जन।

606
00:32:41,003 --> 00:32:43,714
आज बाहर काफ़ी ठंड है।
पक्का तुम्हें उसकी कमी नहीं खलती होगी, रॉय।

607
00:32:44,214 --> 00:32:45,257
क्या?

608
00:32:45,340 --> 00:32:47,593
मैंने कहा,
पक्का तुम्हें ठंड की कमी नहीं खलती होगी, रॉय?

609
00:32:49,178 --> 00:32:50,429
मुझे हर चीज़ की कमी खलती है।

610
00:32:52,181 --> 00:32:53,182
माफ़ करना।

611
00:32:54,057 --> 00:32:56,101
-तुम क्या कर रहे हो?
-माफ़ करना, दोस्तों।

612
00:32:56,685 --> 00:32:58,103
यह मेरा काम नहीं है।

613
00:33:03,192 --> 00:33:04,193
रॉय!

614
00:33:05,986 --> 00:33:08,989
जेफ़, मुझे जाना होगा।

615
00:33:26,882 --> 00:33:29,092
स्काई स्टूडियोज़

616
00:33:38,060 --> 00:33:40,229
धन्यवाद। चियर्स, बेन।

617
00:33:42,856 --> 00:33:44,691
-तुम रॉय केंट हो।
-नहीं, नहीं हूँ।

618
00:33:45,734 --> 00:33:47,819
ठीक है, हाँ हूँ। मुझे नेल्सन रोड ले चलो।

619
00:33:47,903 --> 00:33:49,112
नहीं। मैं घर जा रहा हूँ।

620
00:33:49,196 --> 00:33:51,573
आज मेरी सालगिरह है, दोस्त,
और मैंने तोहफ़ा भी नहीं खरीदा है।

621
00:33:55,702 --> 00:33:56,954
धत् तेरी की।

622
00:33:58,121 --> 00:34:00,332
वैसे, मेरी पत्नी को नकद पसंद है।

623
00:34:00,415 --> 00:34:01,416
चियर्स।

624
00:34:17,516 --> 00:34:18,891
मैच का दिन रास्ता बंद है

625
00:34:20,060 --> 00:34:22,478
माफ़ करना, दोस्त,
मैं तुम्हें बस यहीं तक पहुँचा सकता हूँ।

626
00:34:24,523 --> 00:34:27,442
मैं तुम्हें वही कहूँगा जो निकी सिक्स ने
"मॉटली क्रू बिहाइंड द म्यूज़िक" में कहा था।

627
00:34:27,525 --> 00:34:29,570
-"तुम्हें अपनी पत्नी को प्राथमिकता देनी चाहिए।"
-धन्यवाद, रॉय।

628
00:34:36,952 --> 00:34:38,203
धत् तेरी की!

629
00:34:39,288 --> 00:34:41,331
धत् तेरी की।

630
00:34:45,668 --> 00:34:46,795
ए, यह नई घड़ी देख रहे हो?

631
00:34:46,879 --> 00:34:49,214
मुझे दस मिनटों में नेल्सन रोड पहुँचा सके,
तो यह तुम्हारी होगी।

632
00:34:49,297 --> 00:34:50,299
बैठो।

633
00:35:08,525 --> 00:35:09,860
चियर्स।

634
00:35:11,028 --> 00:35:12,321
नहीं!

635
00:35:18,076 --> 00:35:19,703
-मुझे अंदर जाने दो।
-तुम्हारे पास टिकट है?

636
00:35:19,786 --> 00:35:22,623
-मैं बिना टिकट के किसी को अंदर जाने नहीं दे सकता।
-मैं रॉय केंट हूँ।

637
00:35:22,706 --> 00:35:23,999
-वह उस जैसा ही दिखता है।
-थोड़ा बहुत।

638
00:35:24,082 --> 00:35:25,209
मुँह वैसा ही है।

639
00:35:25,292 --> 00:35:26,376
चलो भी।

640
00:35:29,922 --> 00:35:32,216
तुम्हारे पास रीबा मैकइन्टायर के लिए टिकट होगी।

641
00:35:39,598 --> 00:35:41,642
आपको यहाँ वापस देखकर ख़ुशी हुई, रीबा।

642
00:35:43,393 --> 00:35:44,394
डैड।

643
00:35:44,478 --> 00:35:45,312
केवल वीआईपी टिकटें

644
00:35:48,357 --> 00:35:49,942
-मैच का आनंद लो।
-भाड़ में जाओ।

645
00:35:50,025 --> 00:35:51,026
यह तुम ही हो।

646
00:35:54,404 --> 00:35:56,114
धत् तेरी की।

647
00:36:36,363 --> 00:36:37,364
देखो!

648
00:36:38,991 --> 00:36:40,033
वह आ गया!

649
00:36:41,910 --> 00:36:45,163
-रॉय केंट!
-वाह।

650
00:36:45,247 --> 00:36:48,792
वह यहाँ है! वह वहाँ है! वह हर जगह है!

651
00:36:48,876 --> 00:36:52,004
रॉय केंट!

652
00:36:52,087 --> 00:36:54,381
वह यहाँ है! वह वहाँ है! वह हर जगह है!

653
00:36:54,464 --> 00:36:57,384
रॉय केंट!

654
00:37:19,740 --> 00:37:20,908
हैलो, कोच।

655
00:37:22,242 --> 00:37:23,952
-मुझे सच में ख़ुशी है कि तुम...
-चुप रहो।

656
00:37:24,453 --> 00:37:25,662
बस चुप रहो।

657
00:37:26,663 --> 00:37:28,373
मैं "कोच" सुनते ही मान गया था।

658
00:38:27,224 --> 00:38:29,226
उपशीर्षक अनुवादक: मून कलिता

