1
00:00:04,046 --> 00:00:07,007
मैं तुम लोगों के साथ वापस नहीं
जाना चाहता हूँ। मुझे थोड़ा दिमाग़ शांत करना है।

2
00:00:07,674 --> 00:00:09,343
हाँ, ज़रूर। नहीं, बेशक़।

3
00:00:10,052 --> 00:00:13,555
ए। ए। बस... थोड़ा सावधान रहना, समझे?

4
00:00:15,098 --> 00:00:16,099
हाँ।

5
00:00:16,683 --> 00:00:17,976
ठीक है। और भूलना मत,

6
00:00:18,060 --> 00:00:22,064
कल गेम फ़िल्म में, अह,
कॉफ़ी लाने की बारी तुम्हारी है, समझे?

7
00:00:22,147 --> 00:00:23,357
-हाँ।
-जल्दी आना।

8
00:00:27,110 --> 00:00:28,946
ए, कोच। एक तीर से दो निशाने।

9
00:00:30,864 --> 00:00:32,323
मेरा मतलब वह नहीं था।

10
00:00:37,746 --> 00:00:39,164
वेम्ब्ली स्टेडियम

11
00:00:39,248 --> 00:00:43,627
ब्लू मून
तुमने मुझे अकेले खड़े देखा

12
00:00:44,169 --> 00:00:48,799
दिल में बिना सपने के

13
00:00:49,299 --> 00:00:52,010
बिना किसी चाहत के

14
00:00:56,849 --> 00:00:59,184
सावधानी से चढ़ें।

15
00:00:59,852 --> 00:01:03,272
यह दक्षिण दिशा में
ऑल्डगेट जाने वाली मेट्रोपोलिटन लाइन ट्रेन है।

16
00:01:07,651 --> 00:01:09,653
दरवाज़े बंद हो रहे हैं। कृपया दरवाज़ों से दूर रहें।

17
00:01:37,264 --> 00:01:40,184
टेड लास्सो

18
00:02:36,573 --> 00:02:38,492
यह शानदार पल थे।

19
00:02:38,575 --> 00:02:40,702
डेविड बनाम गोलायथ जैसा मैच,

20
00:02:41,245 --> 00:02:44,665
पर जिसमें एड नॉर्टन फ़िल्म की तरह गोलायथ ने

21
00:02:44,748 --> 00:02:46,500
डेविड को बुरी मात दी।

22
00:02:46,583 --> 00:02:47,918
"मूनराइज़ किंगडम?"

23
00:02:48,544 --> 00:02:49,545
उसी फ़िल्म की तरह, हाँ।

24
00:02:49,628 --> 00:02:53,048
हाँ। ख़ैर, मुझे तो यह मैच सिंडरेला की कहानी जैसी लगा।

25
00:02:53,590 --> 00:02:57,010
मानो उसकी काँच की चप्पल टूट गई हो
और कण्डरापेशी कट गई हो।

26
00:02:57,094 --> 00:02:58,846
थिएरी, क्या खिलाड़ियों का दिन ही बुरा था?

27
00:02:58,929 --> 00:03:00,055
जेन पेन

28
00:03:00,138 --> 00:03:01,557
या कोचिंग स्टाफ़ इसके ज़िम्मेदार हैं?

29
00:03:01,640 --> 00:03:03,725
सौ प्रतिशत कोचिंग स्टाफ़।

30
00:03:03,809 --> 00:03:05,435
वे अच्छे फुटबॉलर हैं।

31
00:03:06,061 --> 00:03:08,480
ऐसा लगा मानो रिचमंड ने कोई योजना नहीं बनाई थी।

32
00:03:08,564 --> 00:03:12,067
-और कोच बियर्ड का क्या?
-सही कहा, उसका क्या।

33
00:03:12,150 --> 00:03:15,070
कोच बियर्ड को पता था कि
आक्रामक रणनीति एक ग़लती थी।

34
00:03:15,153 --> 00:03:18,907
उन्हें टेड, नेथन और रॉय की बातों में नहीं आना चाहिए था।

35
00:03:18,991 --> 00:03:22,411
सही कहा, थिएरी। कोच बियर्ड टेड लास्सो के सहायक हैं।

36
00:03:22,494 --> 00:03:25,247
चुपचाप उसका आदेश मानने के बजाय,
उसे अपनी बात रखनी चाहिए।

37
00:03:26,248 --> 00:03:29,126
देखो, गैरी, वह आदमी प्रफुल्लित नहीं है।

38
00:03:29,209 --> 00:03:34,173
शतरंज वाली मेज़
"उदास, अविवाहित आदमी" का ही प्रतीक है?

39
00:03:36,008 --> 00:03:38,594
मुझे पता है मैं फ़्रेंच हूँ
और मुझे ऐसी बातें कहने की अनुमति है,

40
00:03:38,677 --> 00:03:41,805
पर मुझे कोच बियर्ड से नफ़रत है।

41
00:03:42,556 --> 00:03:45,100
चुप रहो, थिएरी हेनरी।

42
00:03:45,184 --> 00:03:47,519
रिचर्ड मॉन्टलॉर को रेड कार्ड मिलने के बाद,

43
00:03:47,603 --> 00:03:49,646
हालात बुरे से बदतर हो गए।

44
00:04:13,378 --> 00:04:14,379
टेड आ रहा है?

45
00:04:14,463 --> 00:04:15,506
नहीं।

46
00:04:15,589 --> 00:04:18,091
-जेन आ रही है?
-हमारा रिश्ता टूट गया।

47
00:04:18,175 --> 00:04:19,593
सुनकर हैरानी हुई।

48
00:04:19,676 --> 00:04:21,720
उसने मुझ पर ईर्ष्यालु होने का आरोप लगाया। मुझ पर।

49
00:04:22,513 --> 00:04:24,723
क्योंकि मैंने उससे कहा कि उसकी भावनाएँ समझना कठिन है,

50
00:04:24,806 --> 00:04:27,267
जो कि सच है,
क्योंकि वह कभी "तुमसे प्यार करती हूँ" नहीं कहती है।

51
00:04:27,351 --> 00:04:29,603
-पर क्या तुमने उससे कभी कहा?
-हाँ।

52
00:04:29,686 --> 00:04:31,855
-और उसने पलटकर नहीं कहा।
-कभी नहीं।

53
00:04:33,273 --> 00:04:34,983
मुझे दोबारा उसकी याद दिलाने के लिए धन्यवाद।

54
00:04:35,067 --> 00:04:37,819
ख़ैर, तुम्हें बेहद दुःख हो रहा होगा।

55
00:04:38,862 --> 00:04:41,657
प्रेम की अभिव्यक्ति में विचार शक्ति शक्तिहीन है।

56
00:04:42,157 --> 00:04:44,326
नह-अह। मेरा मतलब मैच से था।

57
00:04:44,409 --> 00:04:47,412
तुमने क्या सोचकर वह रणनीति अपनाई?

58
00:04:47,496 --> 00:04:50,374
-मे।
-ठीक है। बियर का मज़ा लो।

59
00:04:54,169 --> 00:04:55,546
पर चलो भी।

60
00:04:55,629 --> 00:04:58,674
तुमने सोचा भी कैसे कि
आक्रामक होकर खेलना अच्छा विचार था।

61
00:04:59,341 --> 00:05:02,553
तुमने ज़ोहो को डिफेंड करने के लिए
पूरी तरह अकेले छोड़ दिया।

62
00:05:04,638 --> 00:05:05,931
सेमीफ़ाइनल में।

63
00:05:07,307 --> 00:05:09,184
सेमीफ़ाइनल में!

64
00:05:10,394 --> 00:05:11,478
जेन पेन

65
00:05:11,562 --> 00:05:13,272
मैंने परिणाम देखा। ऊफ़। मुझसे मिलना चाहोगे?

66
00:05:17,985 --> 00:05:20,904
तुम कहाँ हो?

67
00:05:23,949 --> 00:05:25,158
मैं एक क्लब में आई हूँ

68
00:05:29,454 --> 00:05:32,708
मैंने तुम्हें अपनी दिल की बात बताई थी
और अगर तुमने कदम नहीं बढ़ाया

69
00:05:32,791 --> 00:05:34,126
तो मैं यह जारी नहीं रख सकता

70
00:05:39,214 --> 00:05:41,425
ए, बियर्ड। तुमने चाबियाँ गिरा दीं।

71
00:05:42,384 --> 00:05:43,385
धन्यवाद।

72
00:05:43,468 --> 00:05:45,971
-मुश्किल मैच था, दोस्त।
-हमें लगा तुम्हें सहारे की ज़रूरत है।

73
00:05:47,139 --> 00:05:49,725
-मुझे लगा तुम्हें सहारे की ज़रूरत है।
-इस बारे में बात करना चाहते हो?

74
00:05:49,808 --> 00:05:51,351
अगर गेम की बातें न छेड़ो

75
00:05:51,435 --> 00:05:54,271
तो हम साथ बैठकर पी सकते हैं और बातें कर सकते हैं।

76
00:05:59,109 --> 00:06:01,612
-तुम कभी वेगास गए हो?
-टेड कैसा इंसान है?

77
00:06:01,695 --> 00:06:03,780
यह जानकर कि ब्रह्मांड अनंत है
पर तुम्हारी चेतना एक सेकंड में

78
00:06:03,864 --> 00:06:05,991
समाप्त हो सकती है, इससे कैसे निपटते हो?

79
00:06:11,872 --> 00:06:13,373
मैं कई बार वेगास गया हूँ।

80
00:06:13,457 --> 00:06:16,877
एक रात ठीक है, दो रातें उत्तम हैं,
तीन रातें ज़्यादा हो जाती हैं।

81
00:06:16,960 --> 00:06:19,630
टेड बस एक आदमी है। बस एक आदमी।

82
00:06:19,713 --> 00:06:23,550
और जब जीवन की नाज़ुकता की बात आती है,
मुझे ख़ुशी है कि आख़िरकार किसी ने यह सवाल पूछा।

83
00:06:23,634 --> 00:06:26,762
क्योंकि, हाँ, इस पर मेरे कुछ विचार हैं।

84
00:06:31,600 --> 00:06:35,229
और इसलिए, निष्कर्ष यह है कि,

85
00:06:35,312 --> 00:06:37,689
अगर यह सब सच में एक अनुकरण है,

86
00:06:37,773 --> 00:06:40,651
जो कि मेरे अनुभव में यह अनुकरण ही है,

87
00:06:41,151 --> 00:06:45,614
तो हम बस इसे स्वीकार करके
संचालन करने की कोशिश कर सकते हैं।

88
00:06:47,574 --> 00:06:49,576
बहुत हुआ, दोस्तों।

89
00:06:49,660 --> 00:06:53,956
ठीक उस आदमी के साथ डेट की तरह जो मुझे सुधारता रहा,

90
00:06:54,039 --> 00:06:55,040
बहुत हुआ।

91
00:06:55,123 --> 00:06:56,917
तुम रिचर्ड के साथ डेट पर गई थी?

92
00:06:57,709 --> 00:07:00,546
सच कहूँ तो, मे, हम दो बार डेट पर गए थे।

93
00:07:00,629 --> 00:07:01,630
निकलो।

94
00:07:02,464 --> 00:07:03,882
कॉफ़ी भी डेट थी।

95
00:07:06,718 --> 00:07:08,554
शायद तुम्हें यही चाहिए
मैं अपने पापों का प्रायश्चित कर रही हूँ।

96
00:07:13,350 --> 00:07:17,729
अगर तुम मेरे साथ नहीं आना चाहते,
तो उम्मीद है कि तुम मज़े कर रहे होगे।

97
00:07:20,399 --> 00:07:21,692
तो अब कहाँ चलें?

98
00:07:21,775 --> 00:07:24,945
बिस्तर पर। यह इंग्लैंड है, दोस्त।
पब 11:30 पर बंद हो जाते हैं।

99
00:07:25,028 --> 00:07:28,073
पर मैं सोने जाने को तैयार नहीं हूँ। कोई विचार?

100
00:07:28,156 --> 00:07:30,284
बोन्स एंड हनी चलें?

101
00:07:30,367 --> 00:07:31,743
पागल हो।

102
00:07:31,827 --> 00:07:34,830
प्राइवेट क्लब है, काफ़ी तड़क-भड़क वाला,
वहाँ घुसना असंभव है।

103
00:07:35,414 --> 00:07:38,166
हाँ, मैं सुना उन्होंने एक बार शेर को भी घुसने नहीं दिया।

104
00:07:38,250 --> 00:07:41,295
क्या तुम विश्वास करोगे उन्होंने ऐसा किया?

105
00:07:41,378 --> 00:07:42,880
ख़ैर…

106
00:07:44,464 --> 00:07:48,010
तो क्यों न हम वहाँ चलकर देखें क्या होता है?

107
00:07:49,761 --> 00:07:51,054
शायद हमें कपड़े बदलने होंगे।

108
00:07:52,431 --> 00:07:53,390
मिसप्लेस्ड एंड डिस्कवर्ड

109
00:08:00,856 --> 00:08:02,566
मे, मुझे तुमसे प्यार है!

110
00:08:16,997 --> 00:08:18,207
टैक्सी!

111
00:08:26,256 --> 00:08:27,925
-स्वागत है, जानेमन।
-धन्यवाद।

112
00:08:30,677 --> 00:08:31,845
नमस्ते।

113
00:08:33,138 --> 00:08:34,681
क्या हम एक-दूसरे को जानते हैं?

114
00:08:34,765 --> 00:08:38,059
मुझे ऐसा नहीं लगता, सर।
अपना सदस्यता कार्ड दिखाएँगे?

115
00:08:38,936 --> 00:08:41,313
यूनिवर्सिटी ऑफ़ बार्सिलोना, 2004 की क्लास?

116
00:08:41,395 --> 00:08:43,774
मैं वॉरविक गई थी, 2007 में।

117
00:08:44,399 --> 00:08:45,817
माफ़ करना, तुम्हारी उम्र थोड़ी ज़्यादा लगी।

118
00:08:46,527 --> 00:08:47,528
आप यहाँ के सदस्य हैं?

119
00:08:47,611 --> 00:08:49,947
यहाँ का? नहीं। भगवान, नहीं। कभी नहीं।

120
00:08:50,739 --> 00:08:54,618
ख़ैर, अगर आप सदस्य नहीं हैं,
तो आप प्रवेश नहीं कर सकते।

121
00:08:54,701 --> 00:08:56,495
यह बोन्स एंड हनी है।

122
00:08:57,621 --> 00:08:58,747
तुम बेहद अशिष्ट हो।

123
00:08:59,957 --> 00:09:01,124
तुम्हारा नाम क्या है?

124
00:09:01,208 --> 00:09:04,294
मेरा नाम सैरा कूम्ब्स है। आपका नाम क्या है?

125
00:09:04,378 --> 00:09:07,256
इससे मेरा कोई वास्ता नहीं।

126
00:09:19,059 --> 00:09:20,561
बोन्स एंड हनी, मैं आपकी क्या सेवा करूँ?

127
00:09:21,645 --> 00:09:22,855
थोड़ा पीछे हटेंगे?

128
00:09:24,606 --> 00:09:25,607
बोलिए।

129
00:09:25,691 --> 00:09:27,818
हैलो, मैं अग्निशमन विभाग से बोल रहा हूँ।

130
00:09:27,901 --> 00:09:31,613
हमें तुरंत संपर्क करना है...

131
00:09:31,697 --> 00:09:33,866
-सैरा कूम्ब्स।
-सैरा कूम्ब्स से।

132
00:09:34,449 --> 00:09:35,701
वह आप ही हैं।

133
00:09:35,784 --> 00:09:38,620
ख़ैर, बताते हुए खेद है, मैडम,
पर आपके फ़्लैट में आग लगी है।

134
00:09:38,704 --> 00:09:40,873
आपको तुरंत यहाँ आना होगा।

135
00:09:42,749 --> 00:09:44,376
-अब क्या?
-बेफ़िक्र दिखो।

136
00:09:47,838 --> 00:09:48,839
ओरायन्ज़ बेल्ट!

137
00:09:51,425 --> 00:09:52,467
यह शानदार है।

138
00:09:54,428 --> 00:09:56,597
हम अंदर चल रहे हैं।

139
00:10:00,392 --> 00:10:01,435
तुमने कर दिखाया।

140
00:10:02,102 --> 00:10:03,979
तुमने वह किया जो शेर भी न कर सकी।

141
00:10:05,147 --> 00:10:07,065
मुझे दरअसल सैरा कूम्ब्स के लिए बुरा लग रहा है।

142
00:10:07,149 --> 00:10:08,942
नहीं। सोचो वह कितनी उत्तेजित होगी

143
00:10:09,026 --> 00:10:11,945
जब उसे पता चलेगा कि उसका घर असल में नहीं जला।

144
00:10:12,029 --> 00:10:14,740
कल सैरा कूम्ब्स की ज़िंदगी का सबसे सुंदर दिन होगा।

145
00:10:15,532 --> 00:10:17,367
हमारे अपने घरों के मुक़ाबले

146
00:10:17,451 --> 00:10:19,536
उसे उसका अपार्टमेंट ज़्यादा शानदार दिखेगा।

147
00:10:21,413 --> 00:10:22,414
चलो चलें।

148
00:10:25,584 --> 00:10:27,336
ठीक है, सज्जनों, योजना सुनो।

149
00:10:30,672 --> 00:10:32,132
क्या हुआ?

150
00:10:35,469 --> 00:10:37,012
यह जगह हमारे लायक नहीं है।

151
00:10:37,721 --> 00:10:39,264
बकवास बंद करो।

152
00:10:39,932 --> 00:10:40,933
यह तुम्हारे लायक ही है।

153
00:10:42,142 --> 00:10:44,061
अगर तुम कहीं जा सको, तो कहाँ जाना चाहोगे?

154
00:10:44,728 --> 00:10:45,812
यहाँ, है न?

155
00:10:47,105 --> 00:10:48,482
तो वैसा ही बर्ताव करो।

156
00:10:50,651 --> 00:10:52,277
अब किसे अत्यधिक कीमती बियर पीनी है?

157
00:10:54,530 --> 00:10:56,490
किसे अत्यधिक कीमती बियर पीनी है
जिसका भुगतान मैं करूँगा?

158
00:10:58,575 --> 00:10:59,868
हमारे लिए जगह ढूँढो।

159
00:10:59,952 --> 00:11:02,663
और... तुम इठलाकर चल सकते हो।

160
00:11:28,063 --> 00:11:29,273
आपको क्या दूँ, सर?

161
00:11:30,148 --> 00:11:33,151
-कृपया, चार बियर।
-क्या गिलास में डालकर दूँ, सर?

162
00:11:33,235 --> 00:11:34,528
नहीं।

163
00:11:49,001 --> 00:11:51,587
आराम से, दोस्तों। बस सही कोण से खेलो।

164
00:11:51,670 --> 00:11:53,839
शायद अगर तुमने त्रिक में ध्यान दिया होता,
तो अच्छा खेल पाते।

165
00:11:55,549 --> 00:11:58,802
क्या हम इस शॉट पर थोड़ा दाँव लगाएँ?

166
00:11:59,386 --> 00:12:00,888
करीब, 20 क्विड?

167
00:12:00,971 --> 00:12:01,972
रुको।

168
00:12:02,556 --> 00:12:03,932
यह त्रिक क्या होता है?

169
00:12:07,144 --> 00:12:08,228
त्रिकोणमिति।

170
00:12:08,312 --> 00:12:09,938
गणित। हाँ?

171
00:12:10,647 --> 00:12:11,732
-हाँ। हाँ।
-हाँ।

172
00:12:11,815 --> 00:12:13,817
माफ़ करना, पर तुम लोगों ने कहाँ पढ़ाई की थी?

173
00:12:15,152 --> 00:12:18,197
तुम लोग यहाँ हो। हा। मैं तुम्हें ही ढूँढ रहा था।

174
00:12:18,280 --> 00:12:21,241
न मिलते तो मैं क्या करता? उदास और अकेले।

175
00:12:22,034 --> 00:12:23,160
नमस्ते, सज्जनों।

176
00:12:23,243 --> 00:12:25,329
तो तुम मेरे छात्रों से मिल चुके हो।

177
00:12:25,412 --> 00:12:27,539
मैं प्रोफ़ेसर डेक्लन पैट्रिक एलोशियस मैकमैनस हूँ।

178
00:12:27,623 --> 00:12:29,875
तुम्हारी सेवा में। तुमसे मिलकर बेहद ख़ुशी हुई।

179
00:12:29,958 --> 00:12:35,339
पर, मैं बता देता हूँ,
यह लड़के ऑक्सफ़ोर्ड के बेहतरीन छात्र थे।

180
00:12:36,423 --> 00:12:39,468
और अब, हम बस रीयूनियन का जश्न मना रहे हैं, है न?

181
00:12:40,511 --> 00:12:42,804
-ऑक्सफ़ोर्ड?
-हाँ, आप किसके प्रोफ़ेसर थे?

182
00:12:42,888 --> 00:12:45,349
अर्थशास्त्र और प्रबंधन, रिटायर होने तक।

183
00:12:45,432 --> 00:12:47,226
ऑक्सफ़ोर्ड में।

184
00:12:47,809 --> 00:12:48,810
सही कहा।

185
00:12:49,436 --> 00:12:50,687
हम भी ऑक्सफ़ोर्ड में थे।

186
00:12:52,731 --> 00:12:53,732
क्राइस्ट चर्च।

187
00:12:55,025 --> 00:12:56,527
आप किस कॉलेज में थे?

188
00:12:58,737 --> 00:12:59,863
क्राइस्ट चर्च?

189
00:13:01,073 --> 00:13:02,241
हमारे मुख्य प्रतिद्वंदी।

190
00:13:03,492 --> 00:13:05,285
मैं मर्टन में था।

191
00:13:05,369 --> 00:13:06,995
मर्टन।

192
00:13:08,497 --> 00:13:09,706
आप कहाँ रहते थे?

193
00:13:09,790 --> 00:13:11,750
चैपल के विपरीत।

194
00:13:12,543 --> 00:13:15,963
सुबह 8:15 पर डॉब्सन ऑर्गन की आवाज़ सुनकर
उठने का मज़ा ही कुछ और है,

195
00:13:16,046 --> 00:13:17,214
है न?

196
00:13:20,926 --> 00:13:23,220
मर्टन कमीने कहीं के।

197
00:13:25,764 --> 00:13:28,684
आप कैसे हैं, सर? आप रिटायर कब हुए?

198
00:13:28,767 --> 00:13:31,436
2015 में। जिस साल हमने कैंब्रिज को नौका दौड़ में

199
00:13:31,520 --> 00:13:33,939
साढ़े छह फुट से हराया था, भूलना मत।

200
00:13:34,022 --> 00:13:36,525
मैं उसी टीम में था। मैं ही कर्णधार था।

201
00:13:36,608 --> 00:13:38,652
हाँ, वह तुम ही थे, कमीने कहीं के।

202
00:13:40,779 --> 00:13:43,740
हैरी गिल यहाँ मौजूद है! हैरी गिल, इस पब में है!

203
00:13:43,824 --> 00:13:45,200
ए!

204
00:13:46,076 --> 00:13:47,578
यह शानदार है।

205
00:13:48,453 --> 00:13:49,997
प्रोफ़ेसर मैकगोनैगल ने हमें काफ़ी कुछ सिखाया।

206
00:13:50,873 --> 00:13:53,750
पर जो मुख्य चीज़ उन्होंने हमें सिखाई,
वह है पैसे का मूल्य।

207
00:13:54,793 --> 00:13:56,795
बीस पाउंड। मंज़ूर है।

208
00:14:03,135 --> 00:14:04,928
मेरे पास हैं।

209
00:14:05,012 --> 00:14:06,263
मेरे पास पाँच हैं।

210
00:14:07,973 --> 00:14:10,601
-एक कबाब के लिए बचाना।
-और चाहिए?

211
00:14:10,684 --> 00:14:11,768
अव्यवस्थित जीनियस।

212
00:14:11,852 --> 00:14:12,978
हाँ।

213
00:14:13,061 --> 00:14:17,774
सत्रह, 18, 19, 20।

214
00:14:17,858 --> 00:14:19,526
त्रिकोणमिति देख ली?

215
00:14:21,069 --> 00:14:22,279
बीस पाउंड हो गए।

216
00:14:37,169 --> 00:14:38,170
हाँ!

217
00:14:40,047 --> 00:14:43,091
-उचित खेल!
-शाबाश।

218
00:14:43,967 --> 00:14:46,178
अगला राउंड... हमारी तरफ़ से।

219
00:14:46,261 --> 00:14:47,471
जो भी तुम्हें चाहिए।

220
00:14:47,554 --> 00:14:50,057
-तीन गिलास एल?
-यह आदमी भी न।

221
00:14:52,809 --> 00:14:56,146
ए। तुम्हें ऑक्सफ़ोर्ड के बारे में इतना कुछ कैसे पता?

222
00:14:57,314 --> 00:15:00,526
मैंने ऑक्सफ़ोर्ड की एक प्रोफ़ेसर को डेट किया था।
और मैं बोलता कम सुनता ज़्यादा हूँ।

223
00:15:03,195 --> 00:15:04,530
मैं अभी आया।

224
00:15:06,365 --> 00:15:07,366
ए।

225
00:15:07,866 --> 00:15:09,826
तुम तो दिग्गज हो!

226
00:15:57,666 --> 00:15:59,585
ऐसा मैच भूलना आसान नहीं है।

227
00:16:00,627 --> 00:16:03,505
पता है किससे मदद होगी?
जिस महिला से प्यार करते हो, उससे मिलने से।

228
00:16:04,548 --> 00:16:06,216
बिल्कुल। पर मुझे साफ़ पता है

229
00:16:06,300 --> 00:16:09,011
कि कोच बियर्ड को लगता है कि वे जेन के लायक नहीं हैं।

230
00:16:09,094 --> 00:16:10,345
अरे, मुझे पता है।

231
00:16:10,429 --> 00:16:14,850
बियर्ड का आत्म-सम्मान इतना कम है,
कि आत्महत्या करने के लिए उसका उत्साह बढ़ाना होगा,

232
00:16:14,933 --> 00:16:17,686
और मैं ख़ुद उत्साहवर्धन करना चाहूँगा।

233
00:16:17,769 --> 00:16:19,271
चुप रहो, थिएरी हेनरी।

234
00:16:22,024 --> 00:16:24,067
धत् तेरी की!

235
00:16:25,903 --> 00:16:27,070
क्या कोई समस्या है?

236
00:16:27,154 --> 00:16:30,282
हाँ। कबाड़ी से ली गई इस नक़ली फ़ारसी कॉफ़ी टेबल ने

237
00:16:30,365 --> 00:16:31,491
मेरी पैंट फाड़ दी।

238
00:16:31,575 --> 00:16:33,660
सर, कृपया, सदस्यता कार्ड दिखाएँगे?

239
00:16:38,707 --> 00:16:39,958
मेरे दोस्त अंदर रह गए।

240
00:16:42,336 --> 00:16:43,337
धत् तेरी की।

241
00:16:45,589 --> 00:16:48,175
पक्का तुम्हें पता होगा कि तुम्हारी पैंट फट गई है।

242
00:16:51,887 --> 00:16:53,347
यह डिज़ाइन ही ऐसा है।

243
00:16:54,598 --> 00:16:56,600
मुझे परवाह नहीं लोग क्या कहेंगे।

244
00:16:58,560 --> 00:17:01,438
सावधान। यहाँ इंग्लैंड में अश्लीलता के लिए भी क़ानून है।

245
00:17:01,522 --> 00:17:02,648
तुम गिरफ़्तार हो सकते हो।

246
00:17:02,731 --> 00:17:05,108
मुझे पता नहीं था यहाँ क़ानून इतने प्रतिबंधात्मक हैं।

247
00:17:05,858 --> 00:17:08,487
अरे, हाँ। हम एक दमित राष्ट्र हैं।

248
00:17:09,195 --> 00:17:12,657
नग्न पिछवाड़ा साम्राज्य गिरा सकता है।

249
00:17:13,742 --> 00:17:15,868
प्रिंस एंड्रू के बारे में ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की।

250
00:17:17,037 --> 00:17:18,204
मैं तुम्हारी पैंट सिल सकती हूँ।

251
00:17:19,540 --> 00:17:21,208
मैं वहाँ रहती हूँ।

252
00:17:22,416 --> 00:17:23,836
उस नुकीली इमारत में?

253
00:17:24,795 --> 00:17:25,796
नहीं।

254
00:17:49,361 --> 00:17:50,571
अपनी पैंट उतारो।

255
00:17:51,989 --> 00:17:53,198
तुम मुझे आदेश नहीं दे सकती।

256
00:18:01,164 --> 00:18:03,333
मैं तुम्हें पहनने के लिए कुछ और देती हूँ।

257
00:18:13,802 --> 00:18:16,430
मेरे जीवन में लोग आते-जाते रहते हैं।

258
00:18:16,513 --> 00:18:18,807
मैं हमेशा उनकी पैंट रख लेती हूँ।

259
00:18:20,934 --> 00:18:22,769
यह रैक मेरी संस्मरण जैसी है।

260
00:18:25,522 --> 00:18:26,523
यह फिट हो जानी चाहिए।

261
00:18:27,733 --> 00:18:29,067
यह किसकी पैंट है?

262
00:18:29,151 --> 00:18:30,402
एक पुराने प्रेमी की।

263
00:18:30,485 --> 00:18:31,695
अब वह कहाँ है?

264
00:18:31,778 --> 00:18:32,821
मर गया।

265
00:18:35,365 --> 00:18:36,575
तुमने अपनी चाबियाँ गिरा दीं।

266
00:18:43,207 --> 00:18:46,168
कभी किसी रिश्ते के टूटने पर पछतावा हुआ है?

267
00:18:47,336 --> 00:18:48,420
दिन भर से पछता ही रहा हूँ।

268
00:18:49,421 --> 00:18:51,673
मैंने अपने जीवन में आए हर आदमी से प्यार किया,

269
00:18:51,757 --> 00:18:55,010
पर मुझे किसी से भी रिश्ता टूटने का पछतावा नहीं है।

270
00:18:55,761 --> 00:18:59,139
जब मैं अकेला था, तब मैं बेहद ख़ुश था।

271
00:19:01,767 --> 00:19:02,893
यही बात मुझे परेशान करती है।

272
00:19:10,817 --> 00:19:12,027
कभी प्यार में पड़े हो?

273
00:19:15,489 --> 00:19:17,783
अभी मेरे जीवन में कोई है जो…

274
00:19:20,118 --> 00:19:22,871
शायद यह रसायनों या फ़ेरोमोंस की वजह से होता है, पर…

275
00:19:25,040 --> 00:19:29,795
मैं हर लम्हा उसी के साथ बिताना चाहता हूँ।

276
00:19:31,463 --> 00:19:33,632
क्या यही प्यार है, या मुझे बस कोई समस्या है?

277
00:19:33,715 --> 00:19:35,133
दोनों ही क्यों नहीं हो सकते?

278
00:19:39,805 --> 00:19:40,889
मेरा फ़ोन उठाओगे?

279
00:19:44,893 --> 00:19:46,144
लिखा है, "मत उठाओ।"

280
00:19:47,187 --> 00:19:48,438
मज़ाक में यह नाम रखा।

281
00:19:51,692 --> 00:19:54,194
ए, जान, मैं आ गया, पर मैं अपनी चाबियाँ भूल आया।

282
00:19:55,946 --> 00:19:57,364
तुम कौन हो?

283
00:19:57,447 --> 00:19:58,490
मैं बियर्ड हूँ।

284
00:19:59,283 --> 00:20:01,618
वह बस एक बिना पैंट वाला आदमी है
जिससे मैं बोन्स एंड हनी में मिली थी।

285
00:20:01,702 --> 00:20:02,953
क्या कहा?

286
00:20:03,036 --> 00:20:05,205
ए, मूर्ख!

287
00:20:05,289 --> 00:20:08,625
मैं तुम्हारे दाँत तोड़कर

288
00:20:08,709 --> 00:20:11,545
तुम्हें ही खिलाऊँगा।

289
00:20:12,296 --> 00:20:13,297
अरे, धत् तेरी की।

290
00:20:14,464 --> 00:20:16,258
-मुझे चेतावनी दे सकती थी।
-उसकी परवाह मत करो।

291
00:20:16,341 --> 00:20:17,759
वह बस थोड़ा ईर्ष्यालु है।

292
00:20:19,178 --> 00:20:22,097
दरवाज़ा खोलो। मैं तुम्हें नहीं छोड़ूँगा।

293
00:20:23,724 --> 00:20:24,975
भागो।

294
00:20:30,647 --> 00:20:31,815
वह कहाँ है?

295
00:20:57,841 --> 00:20:59,134
अब भाग नहीं सकते।

296
00:21:45,639 --> 00:21:46,765
ए!

297
00:21:58,610 --> 00:22:01,446
एन22 ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस - रिचमंड
फुलवेल - रिचमंड

298
00:22:09,371 --> 00:22:10,622
अब भी भाग सकता हूँ!

299
00:22:25,345 --> 00:22:27,514
ए, इसने किराया नहीं भरा है।

300
00:22:29,600 --> 00:22:32,436
किराया न भरने तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे।

301
00:22:33,228 --> 00:22:35,939
बेशक़। बेशक़ भरूँगा।

302
00:22:48,368 --> 00:22:49,661
माफ़ करना, मैडम।

303
00:22:52,873 --> 00:22:55,250
भाड़ में जाओ, कमबख़्त चोर।

304
00:23:04,676 --> 00:23:06,720
द एवरी जेम्स

305
00:23:17,314 --> 00:23:18,315
नमस्ते, सर।

306
00:23:20,025 --> 00:23:21,360
आप यहाँ रुकना चाहेंगे?

307
00:23:21,443 --> 00:23:23,654
नहीं। नहीं।

308
00:23:23,737 --> 00:23:25,113
आह, ख़ैर। आपकी शाम शुभ हो।

309
00:23:26,615 --> 00:23:28,450
क्या मैं फ़ोन इस्तेमाल कर सकता हूँ?

310
00:23:29,826 --> 00:23:32,287
मुझे खेद है,
पर होटल के फ़ोन अतिथियों के लिए हैं, सर।

311
00:23:34,581 --> 00:23:35,582
ठीक है।

312
00:23:36,333 --> 00:23:39,378
-मैं तुम्हारा फ़ोन इस्तेमाल कर सकता हूँ?
-मेरा निजी फ़ोन?

313
00:23:39,461 --> 00:23:42,464
हाँ, मेरा फ़ोन और बटुआ खो गया है,
और मैं घर पहुँचने की कोशिश में हूँ।

314
00:23:42,548 --> 00:23:44,550
और आप मेरे निजी फ़ोन का इस्तेमाल किस लिए करेंगे?

315
00:23:45,717 --> 00:23:46,718
कैब बुक करने के लिए।

316
00:23:46,802 --> 00:23:49,054
नहीं। मैं इस झाँसे में नहीं आऊँगा।

317
00:23:49,137 --> 00:23:50,681
मैं तुम्हें झाँसा नहीं दे रहा।

318
00:23:50,764 --> 00:23:52,558
एक चालबाज़ यही कहेगा।

319
00:23:54,226 --> 00:23:56,353
मैं अपना ही खाता इस्तेमाल करूँगा।

320
00:23:56,436 --> 00:23:59,273
शुरुआत ऐसे ही होती है, है न? पहले तुम कैब बुक करोगे।

321
00:23:59,356 --> 00:24:01,733
फिर अगले ही पल, मेरा फ़ोन तुम्हारे नेटवर्क से जुड़ जाएगा

322
00:24:01,817 --> 00:24:05,362
और अचानक, तुम और नक़ली मेलनिआ
मेरे बैंक विवरण डाउनलोड कर लोगे

323
00:24:05,445 --> 00:24:07,197
और अपने निजी द्वीप पर अफ़ीम पहुँचाने के लिए

324
00:24:07,281 --> 00:24:09,199
मेरी पहचान का इस्तेमाल करोगे।

325
00:24:09,992 --> 00:24:11,201
नहीं। आज रात नहीं।

326
00:24:11,285 --> 00:24:13,453
मैं यह खेल अच्छी तरह जानता हूँ।

327
00:24:13,537 --> 00:24:15,998
-कैसा खेल?
-तुम्हें मेरा फ़ोन नहीं मिलेगा।

328
00:24:16,081 --> 00:24:18,041
क्योंकि चंद सेकंड में, तुम्हारे पास मेरी माँ का नाम,

329
00:24:18,125 --> 00:24:19,334
मेरे सारे क्रिप्टोकर्रेंसी होंगे।

330
00:24:19,418 --> 00:24:20,836
ऐसा नहीं है कि मेरे पास है।

331
00:24:21,461 --> 00:24:24,047
अगले ही पल, तुम्हारे छल की वजह से
डाउनलोड हुए अवैध तस्वीरों के कारण

332
00:24:24,131 --> 00:24:26,675
एमआई5 मेरा हार्ड ड्राइव जब्त कर लेंगे।

333
00:24:26,758 --> 00:24:29,094
अरे, नहीं। तुम मुझे बेवकूफ़ नहीं बना सकते।

334
00:24:29,178 --> 00:24:31,930
न तुम। और न ही डेम जूडी डेंच की हमशक़्ल।

335
00:24:32,014 --> 00:24:34,683
कभी नहीं। तुम पर लानत है, सर! शुभरात्रि।

336
00:25:01,752 --> 00:25:03,045
हैलो।

337
00:25:07,382 --> 00:25:09,301
ए, परेशान करने के लिए माफ़ करना।

338
00:25:10,886 --> 00:25:12,930
मैं घर पहुँचने की कोशिश में हूँ और मेरा फ़ोन खो गया है।

339
00:25:14,097 --> 00:25:16,308
तुम लोग मेरी जान बचाने वाले हो।

340
00:25:20,187 --> 00:25:21,522
आह, धत् तेरी की।

341
00:25:23,106 --> 00:25:24,691
अरे, देखो यह कौन है।

342
00:25:24,775 --> 00:25:26,902
दोबारा मिलकर ख़ुशी हुई, श्री. टार्ट।

343
00:25:27,528 --> 00:25:30,364
उस मुक्के के लिए माफ़ करना।
क्यों न तुम अपना काम जारी रखो...

344
00:25:30,989 --> 00:25:32,533
कोई बात नहीं। कोई जल्दबाज़ी नहीं है।

345
00:25:34,910 --> 00:25:36,370
सुनो, दोस्तों।

346
00:25:36,453 --> 00:25:41,083
क्यों न हम चमकीली पैंट पहने, कोच को यह सिखाएँ...

347
00:25:42,668 --> 00:25:44,753
कि फुटबॉल दरअसल क्या होता है।

348
00:25:45,754 --> 00:25:47,297
क्योंकि वह मैदान में खेला नहीं जाता है।

349
00:25:47,381 --> 00:25:48,674
नहीं।

350
00:25:49,716 --> 00:25:51,051
सड़कों पर खेला जाता है।

351
00:25:52,928 --> 00:25:53,929
समझे?

352
00:25:55,138 --> 00:25:56,473
या…

353
00:25:57,474 --> 00:25:58,475
पकड़ो उसे!

354
00:26:00,561 --> 00:26:01,812
चलो!

355
00:26:17,578 --> 00:26:19,663
लगता है बियर्ड का काम तमाम हुआ, है न?

356
00:26:19,746 --> 00:26:23,500
गैरी, मुझे लगता है कि
बियर्ड सच में आज रात पिटना चाहता था।

357
00:26:23,584 --> 00:26:25,085
सही कहा, थिएरी।

358
00:26:25,169 --> 00:26:26,879
यह साफ़ है कि अपने चहेतों का प्यार

359
00:26:26,962 --> 00:26:29,965
और समर्थन स्वीकार करने के बजाय
वह ख़ुद को ही सजा देना चाहता है।

360
00:26:30,048 --> 00:26:33,510
मुझे लगने लगा है कि कोच बियर्ड ख़ुद से नफ़रत करता है।

361
00:26:33,594 --> 00:26:35,053
चुप रहो, थिएरी हेनरी।

362
00:26:45,272 --> 00:26:46,231
हह, दोस्त?

363
00:26:48,609 --> 00:26:51,195
-उसे और मारो।
-कमीने!

364
00:26:54,364 --> 00:26:55,866
तुम निकम्मे हो!

365
00:27:13,509 --> 00:27:14,885
यह लो!

366
00:27:17,429 --> 00:27:18,680
नीचे पड़े रहो!

367
00:27:23,810 --> 00:27:25,020
अरे, धत् तेरी की।

368
00:27:28,315 --> 00:27:29,733
अरे, धत् तेरी की।

369
00:27:31,026 --> 00:27:32,778
-मैंने तुम्हें कहा...
-दोस्तों!

370
00:27:34,154 --> 00:27:35,531
क्यों न हम इसे ड्रॉ कहें?

371
00:27:43,956 --> 00:27:45,457
तुम्हें हमें भड़काना ही था, है न?

372
00:27:46,917 --> 00:27:48,460
तुम गए काम से।

373
00:28:08,689 --> 00:28:10,607
आह। चलो भी।

374
00:28:10,691 --> 00:28:13,026
हमारे बीच कुछ नहीं हुआ।
वह बस मेरी पैंट सिल रही थी।

375
00:28:13,110 --> 00:28:15,863
नहीं। नहीं, नहीं।

376
00:28:18,031 --> 00:28:19,867
तुम यह हमारे फ़्लैट में छोड़ आए थे।

377
00:28:22,202 --> 00:28:23,787
मैं तुम्हें ही ढूँढ रहा था।

378
00:28:30,085 --> 00:28:31,378
ख़ैर, धन्यवाद।

379
00:28:34,423 --> 00:28:36,758
नहीं, माफ़ करना मैंने आपा खो दिया।

380
00:28:36,842 --> 00:28:38,385
मैरी ने बताया क्या हुआ था।

381
00:28:39,303 --> 00:28:41,847
सच यह है कि हमें बच्चा होने वाला है।

382
00:28:42,598 --> 00:28:46,268
और इससे मुझे एहसास हुआ कि
वह मेरे लिए कितनी कीमती है,

383
00:28:46,351 --> 00:28:50,731
और मैं यह सोचकर बौखला गया कि
वह मुझे धोखा दे रही है।

384
00:28:50,814 --> 00:28:51,815
अह-हह।

385
00:28:51,899 --> 00:28:53,483
पर मुझे यह भी एहसास हुआ कि

386
00:28:53,567 --> 00:28:56,695
शायद मुझे धोखे को लेकर कुछ ज़्यादा ही भ्रम होता है।

387
00:28:56,778 --> 00:28:58,530
क्योंकि मैं ख़ुद पहले धोखा देता था।

388
00:28:59,239 --> 00:29:01,283
पर अब मैं सुधर गया हूँ।

389
00:29:01,366 --> 00:29:03,869
-अब मैं वैसा नहीं रहा।
-यह बढ़िया है।

390
00:29:03,952 --> 00:29:04,953
हाँ, चियर्स।

391
00:29:05,037 --> 00:29:08,582
ख़ैर, मैं बस तुम्हारी चीज़ें लौटाना चाहता था।

392
00:29:09,750 --> 00:29:12,002
पर मैरी ने कहा वह तुम्हारी पैंट रखेगी।

393
00:29:12,669 --> 00:29:14,796
उसे यह करना पसंद है।

394
00:29:15,464 --> 00:29:16,882
उसने कहा तुम यह पैंट रख सकते हो।

395
00:29:18,133 --> 00:29:20,260
-धन्यवाद।
-वैसे, यह पैंट तुम पर जँचती है।

396
00:29:21,220 --> 00:29:22,387
जानता हूँ।

397
00:29:22,971 --> 00:29:25,265
आज के मैच के लिए खेद है।

398
00:29:26,183 --> 00:29:30,604
और मैं तो रिचमंड प्रशंसक भी नहीं हूँ,
पर, अरे-अरे, वह बेहद दुखद था।

399
00:29:37,569 --> 00:29:38,779
तुमने यह गिरा दी थीं।

400
00:29:41,156 --> 00:29:42,157
ठीक है।

401
00:29:44,868 --> 00:29:46,119
तुम्हें मेरी शुभकामनाएँ, हाँ?

402
00:29:47,371 --> 00:29:48,664
मैं कोशिश कर रहा हूँ।

403
00:29:55,921 --> 00:29:57,297
बावन संदेश
72 मिस्ड कॉल

404
00:29:57,381 --> 00:30:00,384
अरे, नहीं। नहीं। नहीं।

405
00:30:01,218 --> 00:30:02,511
अरे, नहीं। नहीं।

406
00:30:02,594 --> 00:30:03,804
मैं सच में तुमसे प्यार करती हूँ
मैंने कहा मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

407
00:30:03,887 --> 00:30:05,389
मैं तुम्हारा कहा मान रही हूँ
भाड़ में जाओ बियर्ड।

408
00:30:08,559 --> 00:30:10,060
मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ!

409
00:30:11,061 --> 00:30:15,816
नहीं, नहीं! नहीं!

410
00:30:29,246 --> 00:30:30,247
ऑनलाइन
हेट

411
00:30:30,330 --> 00:30:32,124
पास्ता
जहाँ सारे सॉस को अहमियत दी जाती है

412
00:30:32,207 --> 00:30:33,750
नया स्वाद

413
00:30:33,834 --> 00:30:35,961
सबसे बढ़िया कोक?

414
00:30:38,088 --> 00:30:39,173
मैनचेस्टर सिटी 5
ए.एफ़.सी रिचमंड 0

415
00:30:54,521 --> 00:30:56,607
ए, समुराई!

416
00:30:56,690 --> 00:31:00,777
हमें मिली लीमो
हमें मिली लीमो

417
00:31:01,445 --> 00:31:03,363
-अंदर बैठो! चलो!
-देखो, हमें लीमो मिल गई!

418
00:31:04,740 --> 00:31:06,575
वे लोग बेहद अच्छे थे।

419
00:31:06,658 --> 00:31:08,202
और पूल खेलने में इतने बुरे थे।

420
00:31:08,285 --> 00:31:09,703
हमने उन्हें अपनी असलियत बताई,

421
00:31:09,786 --> 00:31:12,539
और फिर भी उन्होंने हमें
ईस्टर पर अपने घर आमंत्रित किया।

422
00:31:12,623 --> 00:31:14,416
मुझे पता नहीं मैं क्या पहनूँगा।

423
00:31:15,000 --> 00:31:19,755
हमने उनसे इतने पैसे लूटे, कि उससे लीमो ही ले ली!

424
00:31:19,838 --> 00:31:21,965
-कहाँ चलूँ, सर?
-जहाँ मर्ज़ी चलो।

425
00:31:22,049 --> 00:31:23,926
यह रात कभी ख़त्म नहीं होगी।

426
00:31:24,009 --> 00:31:25,385
कृपया, घर ले चलो।

427
00:31:32,601 --> 00:31:34,186
इस शानदार रात के लिए धन्यवाद।

428
00:31:34,978 --> 00:31:36,730
तुम इस पते पर जाओगे

429
00:31:37,272 --> 00:31:40,484
और रेने से कहोगे कि बियर्ड ने बताया कोई बात नहीं।

430
00:31:42,361 --> 00:31:43,362
धन्यवाद, दोस्तों।

431
00:31:46,114 --> 00:31:49,952
बस एक कॉर्नेटो

432
00:31:50,035 --> 00:31:52,579
मुझे दो

433
00:31:52,663 --> 00:31:56,416
स्वादिष्ट आइसक्रीम

434
00:31:56,500 --> 00:32:00,045
इटली की

435
00:32:17,938 --> 00:32:18,939
नहीं।

436
00:32:21,233 --> 00:32:22,234
नहीं।

437
00:32:26,446 --> 00:32:29,825
नहीं!

438
00:33:48,570 --> 00:33:49,863
आप इस दुनिया में हैं भी, भगवान?

439
00:33:50,531 --> 00:33:52,366
यह मैं हूँ, मार्गरेट का बेटा।

440
00:33:54,243 --> 00:33:57,454
बस सुनता आ रहा हूँ, पर कभी प्रार्थना नहीं की।
और मुझे पता है शायद आप व्यस्त हैं,

441
00:33:57,538 --> 00:34:01,416
क्योंकि आपको महत्वपूर्ण काम हैं।

442
00:34:02,793 --> 00:34:05,295
बेशक़ हैं। पर एक लड़की है।

443
00:34:06,880 --> 00:34:10,884
यह महिला है, जेन।

444
00:34:12,010 --> 00:34:14,763
उपनाम पेन है। पे-न।

445
00:34:14,847 --> 00:34:17,349
पर शायद आप जानते ही हैं, पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।

446
00:34:20,226 --> 00:34:22,980
और मैं उसकी दिल से परवाह करता हूँ।

447
00:34:24,565 --> 00:34:27,067
आज रात मैं उसके साथ हो सकता था, पर अंत में आपके साथ हूँ।

448
00:34:32,531 --> 00:34:35,449
और मुझे पता है
कि वह मेरी परेशानी दूर नहीं कर सकती है।

449
00:34:37,619 --> 00:34:39,871
पर जब मैं उसके साथ होता हूँ, दुनिया बस...

450
00:34:42,123 --> 00:34:43,625
ज़्यादा दिलचस्प लगती है।

451
00:35:11,069 --> 00:35:12,362
यह कैसी जगह है?

452
00:35:15,073 --> 00:35:17,159
यह रहा। 2-3-7।

453
00:35:19,077 --> 00:35:21,205
प्रवेश निषिद्ध

454
00:35:21,288 --> 00:35:22,623
-ख़ैर, दस्तक दो।
-तुम क्यों नहीं देते?

455
00:35:22,706 --> 00:35:23,874
बस दस्तक दो।

456
00:35:27,419 --> 00:35:28,420
क्या हुआ?

457
00:35:28,921 --> 00:35:30,172
आप रेने हैं?

458
00:35:30,255 --> 00:35:31,423
तुम कौन हो?

459
00:35:32,966 --> 00:35:34,176
हमें कोच बियर्ड ने भेजा।

460
00:35:42,142 --> 00:35:43,393
बत्ती जलाओ।

461
00:35:45,604 --> 00:35:47,397
इस तरफ़ आओ।

462
00:35:47,481 --> 00:35:48,690
चलो।

463
00:35:51,735 --> 00:35:52,736
चलो।

464
00:35:53,237 --> 00:35:54,238
चलो।

465
00:36:13,382 --> 00:36:14,424
हे भगवान।

466
00:36:14,508 --> 00:36:15,759
यह सुंदर है।

467
00:36:15,843 --> 00:36:17,052
क्या यह स्वर्ग है?

468
00:36:18,220 --> 00:36:20,848
नहीं। यह नेल्सन रोड है।

469
00:36:31,233 --> 00:36:33,402
दर्शकों को हाथ दिखाओ!

470
00:37:03,599 --> 00:37:05,058
हाँ!

471
00:37:12,107 --> 00:37:13,358
हाँ!

472
00:38:41,738 --> 00:38:42,865
यह आज़माओ।

473
00:39:36,960 --> 00:39:39,296
-यहाँ खाना भी उपलब्ध है?
-मेरे लिए, हाँ।

474
00:40:41,775 --> 00:40:44,778
-वह कहाँ है?
-अगर बियर्ड नहीं आ रहा, तो मैं कॉफ़ी लाता हूँ।

475
00:40:44,862 --> 00:40:47,072
रुको। एक सेकंड रुको। वह आ जाएगा।

476
00:40:47,155 --> 00:40:48,699
बियर्ड मेलमैन जैसा है, समझे?

477
00:40:48,782 --> 00:40:50,826
वह हमेशा समय पर आता है और शॉर्ट्स में बढ़िया दिखता है।

478
00:40:52,661 --> 00:40:53,829
सुप्रभात, दोस्तों।

479
00:40:53,912 --> 00:40:56,206
-मैंने क्या कहा था?
-यह लो।

480
00:40:58,041 --> 00:41:00,043
फ़्लैट वाइट। कॉफ़ी, ब्लैक। पेप्परर्मिंट लाटे।

481
00:41:01,003 --> 00:41:02,004
चियर्स।

482
00:41:03,338 --> 00:41:04,339
धन्यवाद, कोच।

483
00:41:05,382 --> 00:41:06,466
तुम…

484
00:41:08,552 --> 00:41:10,387
सब ठीक है?

485
00:41:10,470 --> 00:41:14,641
हाँ। बस, अह, ज़्यादा देर तक सोया।
शायद बिस्तर से गिर गया था।

486
00:41:14,725 --> 00:41:16,977
अरे, हाँ। हाँ, नहीं। ऐसा... ऐसा अक्सर होता है।

487
00:41:17,060 --> 00:41:19,062
ठीक है, तो कौन कल का मैच देखने को तैयार है?

488
00:41:19,146 --> 00:41:21,523
-नहीं।
-मैं कई बार देख चुका हूँ।

489
00:41:21,607 --> 00:41:24,818
-हमें नहीं देखना चाहिए। ज़रूरत नहीं है।
-ए, अब, देखो। मुझे पता है।

490
00:41:24,902 --> 00:41:27,821
-पर इसी तरह हम बेहतर बनेंगे, समझे?
-ठीक है।

491
00:41:27,905 --> 00:41:32,576
क्योंकि कभी-कभी, अचानक किसी दिन,
मैच इतना बुरा होता है, इतना...

492
00:41:33,285 --> 00:41:34,745
भद्दा?

493
00:41:34,828 --> 00:41:35,954
डरावना?

494
00:41:36,038 --> 00:41:38,540
महाकाव्य अनुपात की तबाही जैसा।

495
00:41:38,624 --> 00:41:42,002
कि इसे केवल दस गुना ज़्यादा तेज़ चलाकर

496
00:41:42,085 --> 00:41:45,214
और बेनी हिल के थीम संगीत के साथ ही
देखा जा सकता है। चलो शुरू करें।

497
00:41:50,552 --> 00:41:51,762
धत् तेरी की।

498
00:42:00,354 --> 00:42:01,605
धत् तेरी की।

499
00:42:09,905 --> 00:42:10,906
ठीक है।

500
00:42:11,823 --> 00:42:13,450
मज़बूत जीत

501
00:42:13,534 --> 00:42:14,743
विश्वास करो

502
00:42:14,826 --> 00:42:15,953
# हम रिचमंड हैं

503
00:42:54,491 --> 00:42:56,493
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

