1
00:00:32,950 --> 00:00:36,119
पिछली बार मैंने बिस्तर में इतना समय तभी बिताया था,
जब मेरी हैम्स्ट्रिंग खिंच गई थी।

2
00:00:48,924 --> 00:00:50,217
क्या हमें...

3
00:00:51,677 --> 00:00:52,886
सबको हमारे बारे में बताना चाहिए?

4
00:00:55,764 --> 00:00:57,474
मैं इस गोपनीयता का आनंद ले रही हूँ।

5
00:00:59,434 --> 00:01:01,353
काम पर चोरी छुपे मिलना।

6
00:01:03,021 --> 00:01:05,566
क्या यह रोमांचक और मज़ेदार नहीं लगता?

7
00:01:05,649 --> 00:01:09,278
नहीं। यह बहुत तनावपूर्ण है।

8
00:01:09,361 --> 00:01:10,904
मेरे बाल सफ़ेद हो रहे हैं।

9
00:01:10,988 --> 00:01:13,657
मैंने कहीं एक भी सफ़ेद बाल नहीं देखा।

10
00:01:13,740 --> 00:01:14,992
मेरे सिर के नहीं।

11
00:01:16,618 --> 00:01:19,663
वहाँ नहीं। मेरे बग़ल के बाल। देखा?

12
00:01:22,833 --> 00:01:24,251
समस्या सुलझ गई।

13
00:01:25,836 --> 00:01:29,339
पता है, अगर हम लोगों को हमारे बारे में बताएँ...

14
00:01:29,423 --> 00:01:30,966
…तो मैं यह सरेआम…

15
00:01:31,550 --> 00:01:32,551
कर सकूँगा।

16
00:01:33,385 --> 00:01:35,929
तुम ज़िद नहीं छोड़ोगे, है न?

17
00:01:36,013 --> 00:01:37,848
नहीं, नहीं छोड़ूँगा।

18
00:01:41,518 --> 00:01:43,061
इस सप्ताहांत छुट्टी है।

19
00:01:45,022 --> 00:01:46,190
तो मैं राज़ी हूँ।

20
00:01:47,524 --> 00:01:49,401
-हम कहाँ जाएँगे?
-ग्रीस कैसा रहेगा?

21
00:01:49,484 --> 00:01:51,028
हे भगवान, माँ!

22
00:01:53,405 --> 00:01:55,532
बढ़िया, अब समझ आया मेरी अतिरिक्त चाबी कहाँ गई।

23
00:01:56,116 --> 00:01:57,576
सैम, मेरी माँ याद है?

24
00:01:57,659 --> 00:02:00,204
औपचारिक रूप से आपसे मिलकर ख़ुशी हुई, डेब्रा।

25
00:02:00,287 --> 00:02:02,247
काश मैं अभी बॉक्सर में न होता।

26
00:02:02,873 --> 00:02:04,041
बॉक्सर ब्रीफ़।

27
00:02:04,708 --> 00:02:06,293
और बुरी प्रदर्शनी की तरह,

28
00:02:06,376 --> 00:02:08,336
सब कुछ साफ़ नज़र आता है।

29
00:02:08,419 --> 00:02:09,670
मुझे बेहद अफ़सोस है।

30
00:02:09,755 --> 00:02:12,633
हाँ, ठीक है, चलो जान-पहचान पूरी हुई।

31
00:02:12,716 --> 00:02:13,800
तो चलो, माँ।

32
00:02:14,343 --> 00:02:16,011
इस बार पिताजी ने क्या किया?

33
00:02:17,054 --> 00:02:18,138
वह मर गए।

34
00:02:40,786 --> 00:02:44,039
टेड लास्सो

35
00:02:49,419 --> 00:02:52,047
तो क्या लगता है उसके पिता अभी कहाँ होंगे?

36
00:02:52,130 --> 00:02:53,799
अंतिम संस्कार गृह की दराज़ में।

37
00:02:53,882 --> 00:02:56,635
नहीं। मेरा मतलब, अध्यात्मिक रूप से।

38
00:02:57,678 --> 00:02:59,304
अंतिम संस्कार गृह की दराज़ में।

39
00:03:00,013 --> 00:03:01,723
बचपन में, मुझे विश्वास था

40
00:03:01,807 --> 00:03:03,559
कि अगर अच्छा काम करो, तो स्वर्ग में जाते हो।

41
00:03:03,642 --> 00:03:05,519
बुरा काम करो, तो नर्क में जाते हो।

42
00:03:05,602 --> 00:03:09,731
आजकल, मुझे पता है हम दोनों करते हैं।
तो वह जहाँ भी हों, उम्मीद है वे ख़ुश होंगे।

43
00:03:10,315 --> 00:03:13,360
मुझे यह कल्पना करके अच्छा लगता है कि
स्वर्ग में जानवर प्रभारी हों

44
00:03:13,443 --> 00:03:14,862
और इंसान उनके पालतू हों।

45
00:03:15,863 --> 00:03:18,866
मैं अपनी बिल्ली
सिंडी क्लॉफर्ड के चरणों में आग के सामने लेटकर

46
00:03:19,700 --> 00:03:21,285
अनंत काल बिताना चाहूँगा।

47
00:03:21,368 --> 00:03:22,494
हाँ।

48
00:03:22,578 --> 00:03:24,621
मैं बाघ के रूप में पुनर्जन्म लेकर…

49
00:03:25,956 --> 00:03:28,166
उन्हें तबाह करना चाहूँगा जिन्होंने मेरे साथ बुरा किया।

50
00:03:30,460 --> 00:03:33,088
अगर मौत के बाद लाश का वज़न नापो,

51
00:03:33,172 --> 00:03:34,923
तो वह 21.3 ग्राम हल्की होती है,

52
00:03:35,507 --> 00:03:38,302
और कुछ लोग कहते हैं कि
आत्मा का वज़न उतना ही होता है।

53
00:03:39,636 --> 00:03:41,430
यह जिसने भी पता किया

54
00:03:41,513 --> 00:03:44,683
शायद उसने किसी का वज़न नापा,
उन्हें मारा, फिर दोबारा वज़न नापा।

55
00:03:46,101 --> 00:03:48,562
तुम जीते हो, मरते हो, काम ख़त्म।

56
00:03:48,645 --> 00:03:49,771
शुभरात्रि।

57
00:03:52,900 --> 00:03:55,569
-उसका मूड ख़राब है।
-हाँ।

58
00:03:56,987 --> 00:04:00,908
ए, तो हम अंतिम संस्कार में एक टीम के रूप में जा रहे हैं।

59
00:04:01,825 --> 00:04:05,954
तो इसका मतलब है टाई, शर्ट…

60
00:04:07,247 --> 00:04:09,374
-और कोई कोई ट्रेनर जूते नहीं।
-क्या?

61
00:04:10,792 --> 00:04:11,793
ठीक है।

62
00:04:11,877 --> 00:04:13,795
वैसे, अगर यीज़ीस ब्रांड के सुंदर जोड़े हुए तो?

63
00:04:13,879 --> 00:04:15,797
-हाँ।
-किस रंग के?

64
00:04:17,507 --> 00:04:18,591
चटक लाल।

65
00:04:21,637 --> 00:04:23,680
ठीक है, मैं फॉर्मल जूते पहन लूँगा।

66
00:04:24,765 --> 00:04:26,225
फॉर्मल जूते कहाँ मिलते हैं?

67
00:04:26,308 --> 00:04:28,143
मेरे पास आधी रात से सुबह तक पंक्ति में खड़े होकर

68
00:04:28,227 --> 00:04:30,020
नए जूते खरीदने का समय नहीं है।

69
00:04:30,103 --> 00:04:32,481
ऐसे जूतों के लिए वह करने की ज़रूरत नहीं है, दोस्त।

70
00:04:32,564 --> 00:04:33,941
वे जूते किसी को नहीं चाहिए।

71
00:04:47,704 --> 00:04:50,916
हे भगवान! यह कमबख़्त गाना!

72
00:04:51,500 --> 00:04:53,460
माँ, वह बंद करो!

73
00:04:54,336 --> 00:04:55,754
रुको, सॉसेज।

74
00:04:55,838 --> 00:04:57,130
रुको। मैं तुम्हें सुन नहीं पा रही।

75
00:04:57,214 --> 00:04:59,258
बेशक़ आप सुन नहीं पा रही।

76
00:05:00,676 --> 00:05:02,928
-तुम्हें क्या चाहिए?
-आप वह गाना क्यों बजा रही हैं?

77
00:05:03,011 --> 00:05:06,682
माफ़ करना। सुबह उठने के बाद
मुझे हर कमरे में यह बजाना पसंद है।

78
00:05:06,765 --> 00:05:08,308
इससे मुझे ख़ुशी होती है।

79
00:05:08,392 --> 00:05:11,103
वैसे, आपको आज ख़ुश नहीं होना चाहिए।

80
00:05:11,186 --> 00:05:13,397
तुम्हें हर दिन ख़ुश होना चाहिए, रेबेका।

81
00:05:13,480 --> 00:05:14,731
क्या इस बारे में बात करना चाहोगी?

82
00:05:15,524 --> 00:05:17,317
नहीं... मैं ख़ुश हूँ।

83
00:05:17,401 --> 00:05:19,570
मुझे आपसे कोई बात नहीं करनी है।

84
00:05:20,153 --> 00:05:22,698
पुरानी रेबेका को वह गाना पसंद था।

85
00:05:22,781 --> 00:05:24,825
हाँ, वैसे, पूरी दुनिया को वह गाना पसंद था।

86
00:05:24,908 --> 00:05:27,786
फिर हमने वह इतने बार सुना,
कि अब हमें वह पसंद नहीं रहा।

87
00:05:27,870 --> 00:05:29,746
वैसे, मैं वैसी नहीं हूँ।

88
00:05:29,830 --> 00:05:31,874
एक बार जब किसी चीज़ से प्यार करती हूँ,
तो हमेशा के लिए करती हूँ।

89
00:05:35,502 --> 00:05:37,921
आप इस कमरे को जैसे मर्ज़ी बदल सकती हैं।

90
00:05:38,839 --> 00:05:40,591
इसे मेरे लिए ऐसे रखने की ज़रूरत नहीं है।

91
00:05:42,134 --> 00:05:45,512
नहीं, यह मुझे याद दिलाता है कि हम कितने करीब थे।

92
00:05:45,596 --> 00:05:47,389
मुझे यह इसी तरह चाहिए।

93
00:05:48,765 --> 00:05:50,350
मैं समझ गई अगला गाना कौन सा बजाना चाहिए।

94
00:05:50,434 --> 00:05:52,352
अरे, नहीं!

95
00:05:52,436 --> 00:05:53,729
सुप्रभात, स्टिंकी।

96
00:05:58,775 --> 00:06:01,195
तुम क्या सोच रही थी?

97
00:06:01,278 --> 00:06:02,905
मैं देखना चाहती थी कि
मैं यह अब अभी कर सकती हूँ या नहीं।

98
00:06:03,405 --> 00:06:06,491
ट्रेसी एंडरसन के कसरतें काफ़ी असरदार हैं।

99
00:06:06,575 --> 00:06:07,951
नोरा, जल्दी करो!

100
00:06:08,035 --> 00:06:10,787
मैं धीरे-धीरे और सावधानी से चढ़ रही हूँ।

101
00:06:10,871 --> 00:06:13,081
जब मैं तुम्हारी उम्र की थी,
तो चंद सेकंड में चढ़ जाती थी।

102
00:06:13,165 --> 00:06:14,166
यह सच है।

103
00:06:14,249 --> 00:06:15,542
और वह भी, नशे में।

104
00:06:15,626 --> 00:06:17,753
फ्लोरेंस, जान, अरसे बाद मिले।

105
00:06:17,836 --> 00:06:19,838
-डेब्रा।
-आने के लिए धन्यवाद।

106
00:06:20,756 --> 00:06:23,383
कोई भी ज़रूरत हो तो नोरा और मैं हाज़िर हैं, ठीक है?

107
00:06:23,467 --> 00:06:24,718
है न, नोरा?

108
00:06:25,969 --> 00:06:27,888
-नोरा!
-हे भगवान।

109
00:06:30,849 --> 00:06:31,975
मैं ठीक हूँ।

110
00:06:37,564 --> 00:06:39,399
अंत्येष्टि अजीब होती हैं, है न?

111
00:06:39,483 --> 00:06:40,776
हाँ।

112
00:06:40,859 --> 00:06:41,944
हाँ।

113
00:06:42,986 --> 00:06:44,988
वे पार्टी की तरह ही होती हैं,

114
00:06:45,072 --> 00:06:46,365
पर उदास लोगों के लिए।

115
00:06:47,366 --> 00:06:50,118
जैसे सभी को पता है कि उन्हें वहाँ जाकर उदास होना है।

116
00:06:51,411 --> 00:06:52,829
शायद तुम उदास नहीं हो,

117
00:06:53,455 --> 00:06:55,123
पर तुम्हें वहाँ जाकर उदास होना होगा।

118
00:06:56,208 --> 00:06:57,334
मेरे ख़्याल से यह अजीब है।

119
00:06:57,417 --> 00:06:58,836
हाँ, वे भयानक हैं।

120
00:07:01,171 --> 00:07:04,299
रॉय, अगर तुम मरे,
तुम दफ़नाए जाना चाहोगे या जलाए जाना?

121
00:07:04,383 --> 00:07:06,802
जैसे, अगर आज तुम्हें किसी बस ने ठोक दिया,
तो मैं क्या करुँगी?

122
00:07:07,970 --> 00:07:11,181
मेरे साथ ऐसा करने के कारण बस ड्राइवर को सज़ा देना।

123
00:07:11,265 --> 00:07:12,850
मेरे बदला लेना, कीली।

124
00:07:12,933 --> 00:07:14,393
मेरे बदला लेना!

125
00:07:16,311 --> 00:07:18,230
इस अंत्येष्टि के कारण तुम परेशान हो, है न?

126
00:07:18,313 --> 00:07:19,982
मुझे यह कंपनी मिली,

127
00:07:20,899 --> 00:07:23,861
और वे तुम्हें बायोडिग्रेडेबल थैले में दफ़नाते हैं।

128
00:07:23,944 --> 00:07:25,779
तो जब तुम्हारा शरीर सड़ जाता है,

129
00:07:25,863 --> 00:07:28,240
यह फल के पेड़ के बीजों को फ़र्टिलाइज़ करता है।

130
00:07:28,323 --> 00:07:29,616
मुझे यही चाहिए।

131
00:07:29,700 --> 00:07:31,785
क्योंकि तब तुम और मेरे सारे चहेते

132
00:07:31,869 --> 00:07:33,537
मेरे पेड़ से फल खा सकेंगे।

133
00:07:33,620 --> 00:07:35,247
यह पागलपन है।

134
00:07:35,330 --> 00:07:38,959
यह वह आदमी कह रहा है जो चाहता है कि
मैं उस बस ड्राइवर का जीवन बर्बाद करूँ

135
00:07:39,042 --> 00:07:42,171
जिसने बच्चे को बचाने के लिए तुम्हें ठोका।

136
00:07:42,254 --> 00:07:44,256
मुझे बच्चे के बारे में पता नहीं था।

137
00:07:46,800 --> 00:07:49,595
मुझे यह विचार पसंद है कि
मेरी मौत लोगों का पोषण करेगी।

138
00:07:49,678 --> 00:07:51,972
तुम्हारी सड़ती लाश से बने फलों से?

139
00:07:52,598 --> 00:07:53,891
मैं वह नहीं खाऊँगा।

140
00:07:54,808 --> 00:07:57,227
पर वह कबाब खाओगे जिसमें बाल मिले?

141
00:07:57,311 --> 00:07:59,188
यह ठीक है अगर मुझे पता हो कि बाल किसका है।

142
00:07:59,271 --> 00:08:01,398
यह आम बात है। वह अच्छा आदमी है।

143
00:08:03,192 --> 00:08:05,736
-तुम सच में गुस्सा नहीं हो न?
-हाँ, मैं सच में गुस्सा हूँ।

144
00:08:06,236 --> 00:08:08,906
और अब मुझे अंत्येष्टि में जाकर
उदास होने का नाटक करना होगा।

145
00:08:12,201 --> 00:08:13,327
वैसे, अब मैं उदास हूँ।

146
00:08:42,105 --> 00:08:45,025
टेड, तुमने मेरे लिए जो भी किया
उसके लिए धन्यवाद - नेथन

147
00:08:57,162 --> 00:08:58,372
धत् तेरी की।

148
00:09:08,006 --> 00:09:10,050
हमें तुम्हारे लिए खेद है।

149
00:09:10,133 --> 00:09:12,886
हे भगवान। विश्वास नहीं होता आप आए।

150
00:09:12,970 --> 00:09:15,597
-बेशक़।
-डैड को आप दोनों हमेशा से पसंद थे।

151
00:09:19,768 --> 00:09:20,936
वे कौन हैं?

152
00:09:21,019 --> 00:09:22,187
मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

153
00:09:22,855 --> 00:09:24,523
मेरी प्यारी, डेब्रा।

154
00:09:24,606 --> 00:09:25,649
रुपर्ट।

155
00:09:25,732 --> 00:09:27,776
मेरी हार्दिक सहानुभूति।

156
00:09:29,319 --> 00:09:30,654
मैंने सोचा नहीं था तुम आओगे।

157
00:09:31,238 --> 00:09:32,781
रेबेका, पॉल परिवार था।

158
00:09:32,865 --> 00:09:34,700
नहीं, मेरा मतलब क्योंकि तुम्हें आमंत्रित नहीं किया था।

159
00:09:35,576 --> 00:09:37,661
तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई, रूपी।

160
00:09:41,331 --> 00:09:43,166
और डायेन का परिचय करवाने।

161
00:09:44,710 --> 00:09:46,253
कितनी गोलू-मोलू बच्ची है।

162
00:09:47,671 --> 00:09:50,632
बधाई हो, माँ। आपने मोटी कहकर बच्ची को रुला दिया।

163
00:09:50,716 --> 00:09:52,134
यहाँ आओ।

164
00:09:57,723 --> 00:10:00,517
यह देखो, जादुई स्पर्श।

165
00:10:00,601 --> 00:10:02,019
यह कोई जादू नहीं है।

166
00:10:02,102 --> 00:10:05,355
मैंने कच्चा गर्भनाल खाया और उसे यह पता है।

167
00:10:07,107 --> 00:10:09,151
हाँ, मैंने घर के सारे टीवी हटवा दिए।

168
00:10:09,234 --> 00:10:11,153
मैं बस दिन भर बैठकर उन्हें ही देखता हूँ।

169
00:10:11,236 --> 00:10:12,571
कितना प्यारा है।

170
00:10:12,654 --> 00:10:14,114
माफ़ करना।

171
00:10:19,036 --> 00:10:20,871
हैशटैग हम रिचमंड हैं

172
00:10:23,040 --> 00:10:24,917
-मेरी संवेदनाएँ।
-धन्यवाद, लेस्ली।

173
00:10:26,043 --> 00:10:27,294
मुझे खेद है, मिस वेल्टन।

174
00:10:29,713 --> 00:10:30,797
मुझे आपके लिए खेद है।

175
00:10:30,881 --> 00:10:33,342
-कितने आए?
-सभी।

176
00:10:37,721 --> 00:10:40,015
और किसी ने भी ट्रेनर नहीं पहने।

177
00:10:40,098 --> 00:10:41,767
उन्हें तुम्हारी काफ़ी परवाह है।

178
00:10:43,644 --> 00:10:46,772
-पैरों में दर्द हो रहा है, यार।
-हम जल्द ही बैठ जाएँगे, दोस्त।

179
00:10:48,440 --> 00:10:49,441
गहरी साँसें लो, दोस्त।

180
00:10:50,567 --> 00:10:52,361
-रेबेका।
-सैम।

181
00:10:52,945 --> 00:10:57,157
और कॉलिन, और आइज़ैक और नेथन।

182
00:10:57,783 --> 00:11:00,744
यहाँ आने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

183
00:11:00,827 --> 00:11:02,287
आपके लिए खेद है।

184
00:11:02,371 --> 00:11:03,830
हाँ, आपके लिए खेद है।

185
00:11:04,706 --> 00:11:05,958
हाँ...

186
00:11:07,042 --> 00:11:10,462
पिता वे होते हैं जो साइकिल…

187
00:11:14,132 --> 00:11:17,010
माफ़ करना... मैं वह नहीं कहना चाहता था
जो उन्होंने कहा, तो मैं...

188
00:11:17,594 --> 00:11:18,679
तुम्हारे लिए खेद है।

189
00:11:37,072 --> 00:11:38,115
सैसी।

190
00:11:38,699 --> 00:11:41,076
अरे, बेहूदा आदमी।

191
00:11:41,159 --> 00:11:45,205
अरे, चलो भी, सैस। चलो बीती बातें भूल जाएँ, एह?

192
00:11:45,289 --> 00:11:48,041
अब मेरी एक बेटी भी है। मैं बदल गया हूँ।

193
00:11:48,125 --> 00:11:49,376
अरे, हाँ।

194
00:11:49,960 --> 00:11:51,712
अपने जीवनकाल में

195
00:11:51,795 --> 00:11:54,882
महिलाओं के साथ जो तुमने बुरी चीज़ें कीं,
बेटी पैदा करने से वे मिट जाती हैं।

196
00:11:54,965 --> 00:11:56,008
बढ़िया है।

197
00:11:56,842 --> 00:12:02,306
रुपर्ट, मैं तुम्हारी मौत के बारे में रोज़ सोचती हूँ।

198
00:12:02,973 --> 00:12:03,974
मैं बेसब्र हूँ।

199
00:12:05,184 --> 00:12:07,394
मैं तुम्हारी अंत्येष्टि में लाल पहनूँगी।

200
00:12:08,020 --> 00:12:12,941
वहाँ अन्य तीन लोगों के लिए
मैं उम्मीद की किरण बनूँगी।

201
00:12:15,152 --> 00:12:16,403
मिलकर ख़ुशी हुई, सैसी।

202
00:12:16,486 --> 00:12:18,614
भाड़ में जाकर मर जाओ, रुपर्ट।

203
00:12:22,117 --> 00:12:25,370
कोच लास्सो

204
00:12:28,248 --> 00:12:29,583
सुप्रभात, टेड।

205
00:12:32,961 --> 00:12:34,129
ठीक है।

206
00:12:35,255 --> 00:12:38,300
टेड, तुम... टेड, तुम ठीक हो।

207
00:12:38,383 --> 00:12:39,885
बस साँस लो।

208
00:12:40,636 --> 00:12:43,263
बस चार-सात-आठ प्रक्रिया से साँस लेने पर ध्यान हो।

209
00:12:45,015 --> 00:12:47,351
तुम कर सकोगे। चलो। बस साँस लो।

210
00:12:47,434 --> 00:12:48,894
मैं आ रही हूँ।

211
00:12:59,154 --> 00:13:00,239
वह बच्ची बेकार है।

212
00:13:01,323 --> 00:13:03,116
मेरे लिए ऐसा कहने की ज़रूरत नहीं है।

213
00:13:03,200 --> 00:13:04,785
मैं यूँ ही नहीं कर रही हूँ। मैं गंभीर हूँ।

214
00:13:05,744 --> 00:13:07,996
वह बच्ची बेकार है। मुझे उससे नफ़रत है।

215
00:13:09,456 --> 00:13:11,750
-मुझे तुमसे प्यार है।
-मुझे भी।

216
00:13:12,876 --> 00:13:15,003
-कुछ भी चाहिए, तो मुझे बताना।
-ठीक है।

217
00:13:16,088 --> 00:13:17,381
मैं तुम्हारे साथ ही रहूँगी।

218
00:13:17,965 --> 00:13:21,635
-जोंस!
-सैसी! हे भगवान!

219
00:13:23,470 --> 00:13:24,972
हैलो!

220
00:13:26,640 --> 00:13:27,850
मैं इसका आदी हो चुका हूँ।

221
00:13:28,767 --> 00:13:30,018
तुम्हारे लिए खेद है।

222
00:13:30,686 --> 00:13:33,730
-तुम शानदार दिख रही हो!
-तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। धन्यवाद।

223
00:13:33,814 --> 00:13:35,649
तुम ठीक हो। चलते रहो।

224
00:13:35,732 --> 00:13:36,942
भगवान।

225
00:13:37,609 --> 00:13:39,027
शायद हमें उदास होना चाहिए।

226
00:13:39,111 --> 00:13:40,863
हाँ।

227
00:13:40,946 --> 00:13:42,656
अंत्येष्टि इतनी अजीब होती हैं।

228
00:13:42,739 --> 00:13:45,242
मैं भी यही कह रही थी।

229
00:13:45,742 --> 00:13:48,620
-तुम भी मरने के बाद पेड़ बनना चाहती हो?
-बिल्कुल।

230
00:13:48,704 --> 00:13:50,622
या कोई मूर्ख कुत्ता।

231
00:13:51,748 --> 00:13:53,208
कोई भी एक बढ़िया जीवन होगा।

232
00:13:54,126 --> 00:13:55,169
हाँ।

233
00:13:55,252 --> 00:13:56,503
तो टेड कहाँ है?

234
00:13:57,421 --> 00:13:59,882
-सैसी और टेड, पेड़ में बैठे हैं।
-हे भगवान।

235
00:13:59,965 --> 00:14:03,427
-संभोग कर रहे हैं।
-चुप रहो, कमीनी कहीं की।

236
00:14:04,595 --> 00:14:07,806
माफ़ करना। मैं सुंदर महिलाओं को बुरा-भला कहती हूँ।

237
00:14:07,890 --> 00:14:09,474
धन्यवाद, सैस।

238
00:14:10,893 --> 00:14:12,853
वैसे, सुनकर हैरान हो जाओगी,

239
00:14:12,936 --> 00:14:15,314
पर शायद रेबेका चोरी-छुपे किसी को डेट कर रही है।

240
00:14:15,397 --> 00:14:16,982
-क्या?
-हफ़्तों से।

241
00:14:17,566 --> 00:14:19,610
अब, क्या आज का दिन

242
00:14:19,693 --> 00:14:23,071
उससे पूछने या उगलवाने के लिए उचित है?

243
00:14:23,822 --> 00:14:25,407
कोशिश नहीं करेंगे तो पता नहीं चलेगा।

244
00:14:31,705 --> 00:14:33,248
-कीली।
-जेमी।

245
00:14:33,749 --> 00:14:35,125
वाह, सूट अच्छा है।

246
00:14:36,126 --> 00:14:37,586
तुम सभी को देखो।

247
00:14:40,088 --> 00:14:42,257
देखो। ए। यहाँ आओ।

248
00:14:42,341 --> 00:14:44,551
क्या यह... यह वही सूट है जो टेड ने दिलवाया था?

249
00:14:45,135 --> 00:14:46,386
-क्या, यह?
-हाँ।

250
00:14:47,304 --> 00:14:48,514
मुझे याद नहीं है...

251
00:14:48,597 --> 00:14:50,766
हाँ। हाँ।

252
00:14:50,849 --> 00:14:52,226
हाँ, यह... हाँ।

253
00:14:52,309 --> 00:14:53,894
-बढ़िया, यह सच में बढ़िया है।
-धन्यवाद।

254
00:14:53,977 --> 00:14:57,022
जब दूसरा आदमी कपड़े खरीदकर दे,
तो बच्चा जैसा महसूस होता है, है न?

255
00:15:00,526 --> 00:15:01,985
धत् तेरी की।

256
00:15:02,986 --> 00:15:06,323
नहीं। वह मेरे सारे कपड़े नहीं खरीदता है।

257
00:15:06,406 --> 00:15:08,492
ज़्यादातर कपड़े मेरी माँ ने तोहफ़े में दिए हैं।

258
00:15:10,118 --> 00:15:11,453
चलो चलें।

259
00:15:16,834 --> 00:15:18,168
क्या वह सेब है?

260
00:15:18,252 --> 00:15:19,253
हाँ।

261
00:15:20,212 --> 00:15:21,880
मैंने बाहर एक पेड़ से तोड़ा।

262
00:15:22,464 --> 00:15:23,841
मृत लोगों जैसा स्वाद है।

263
00:15:23,924 --> 00:15:25,843
यह मज़ाकिया नहीं है, रॉय।

264
00:15:25,926 --> 00:15:29,179
नहीं, पर यह स्वादिष्ट है।

265
00:15:32,808 --> 00:15:35,686
मुस्कुराओ, कीली। यह एक अंत्येष्टि है।

266
00:15:41,859 --> 00:15:44,152
मुझे फॉर्मल जूतों से नफ़रत है, जेमी।

267
00:15:45,654 --> 00:15:47,281
पता है, दोस्त।

268
00:15:47,364 --> 00:15:49,616
क्योंकि याद रहे, वे हम जैसे लोगों के लिए नहीं बने हैं।

269
00:15:50,284 --> 00:15:51,618
वे कमज़ोरों के लिए बने हैं।

270
00:15:52,703 --> 00:15:54,621
वे आम इंसानों के लिए बने हैं।

271
00:15:55,539 --> 00:15:56,832
वे मूर्खों के लिए बने हैं।

272
00:15:56,915 --> 00:16:00,711
जब मैं घर पहुँचूँगा, मैं इन्हें आग लगा दूँगा,
और इनकी यादें नर्क में जलेंगी।

273
00:16:00,794 --> 00:16:02,296
भगवान, डैनी।

274
00:16:03,463 --> 00:16:06,967
इन जूतों की बातचीत में भगवान की कोई जगह नहीं है।

275
00:16:43,045 --> 00:16:44,254
कैसा महसूस कर रहे हो, टेड?

276
00:16:45,631 --> 00:16:46,757
बेहतर, समझी?

277
00:16:46,840 --> 00:16:48,175
बढ़िया नहीं, पर बेहतर।

278
00:16:48,967 --> 00:16:49,968
अच्छा है।

279
00:16:53,138 --> 00:16:54,431
क्योंकि जब कोई बढ़िया महसूस नहीं करता है,

280
00:16:54,515 --> 00:16:56,433
तो मैं दख़ल देकर समस्या सुलझा सकती हूँ।

281
00:16:57,976 --> 00:16:58,977
हाँ।

282
00:17:00,812 --> 00:17:02,064
मैं बैठ जाऊँ?

283
00:17:02,147 --> 00:17:03,690
हाँ, बैठ जाओ।

284
00:17:11,114 --> 00:17:13,534
कुछ पीना चाहोगी? चाय या कुछ?

285
00:17:13,617 --> 00:17:15,993
नहीं, धन्यवाद। मुझे चाय से नफ़रत है।

286
00:17:16,078 --> 00:17:17,579
गीले पेपर बैग जैसा स्वाद आता है।

287
00:17:22,416 --> 00:17:23,794
मैं तुम्हें सब बताऊँगा।

288
00:17:28,924 --> 00:17:31,802
मुझे नहीं लगता मैं कभी किसी…

289
00:17:31,885 --> 00:17:34,721
अंग्रेज़ी चर्च में पहले आया हूँ, और…

290
00:17:36,098 --> 00:17:38,976
मुझे तुम्हारी याद आ रही है, और काश तुम भी यहाँ होती।

291
00:17:39,059 --> 00:17:41,770
काश। मुझे अंत्येष्टि पसंद हैं।

292
00:17:41,854 --> 00:17:43,188
क्या ताबूत खुला है?

293
00:17:43,272 --> 00:17:45,524
भगवान, उम्मीद है। मैं देखना चाहूँगा।

294
00:17:46,316 --> 00:17:47,317
मैं भी।

295
00:17:48,527 --> 00:17:49,695
पता है क्या?

296
00:17:51,780 --> 00:17:53,115
हाँ, हाँ।

297
00:17:55,158 --> 00:17:58,871
-तुम मज़ाक कर रही हो।
-मैं गंभीर हूँ!

298
00:18:00,038 --> 00:18:01,540
क्या हुआ? मैं सच कह रही हूँ।

299
00:18:01,623 --> 00:18:04,293
जब मैं छोटी थी, मुझे चर्च की
एक ही बात पसंद थी, पाप-स्वीकारोक्ति।

300
00:18:04,376 --> 00:18:05,377
दिल हल्का हो जाता था।

301
00:18:05,460 --> 00:18:08,046
मैं बस वहाँ बैठकर दिमाग़ में आने वाली
हर गंदी बात बक देती थी।

302
00:18:09,464 --> 00:18:12,843
हे भगवान। एक बार, मेरी वजह से पादरी
एक ही समय में शर्माया और उल्टी भी कर दी।

303
00:18:13,760 --> 00:18:15,095
हाँ।

304
00:18:15,179 --> 00:18:18,390
मुझसे कहा गया कि
मैं आकर तुम्हें आवाज़ धीमा करने को कहूँ।

305
00:18:20,017 --> 00:18:21,435
पर मैं यह भी लेकर आई।

306
00:18:21,518 --> 00:18:24,229
-अरे, शाबाश।
-अरे, वाह।

307
00:18:24,313 --> 00:18:26,023
मैंने यह सफ़ेद लबादे पहने एक छोटे लड़के से चुराई।

308
00:18:26,106 --> 00:18:27,983
नहीं, सैस।

309
00:18:28,066 --> 00:18:30,027
तो, स्टिंकी।

310
00:18:30,527 --> 00:18:33,864
-तुम किसके साथ चोरी-छुपे संभोग कर रही हो?
-क्या?

311
00:18:33,947 --> 00:18:36,241
चलो ढोंग मत करो, ठीक है?

312
00:18:36,992 --> 00:18:39,036
तुम क्या कह रही हो?

313
00:18:39,620 --> 00:18:42,164
डेट के बाद वह बकवास संदेश आना,

314
00:18:42,247 --> 00:18:44,958
काम के बाद तुम मुझसे दो हफ़्तों से नहीं मिली हो,

315
00:18:45,792 --> 00:18:47,794
और भले ही आज तुम्हारी पिता की अंत्येष्टि है,

316
00:18:47,878 --> 00:18:50,047
तुम ऐसे चमक रही हो
मानो अभी-अभी संभोग करके आई हो।

317
00:18:50,714 --> 00:18:51,715
भगवान।

318
00:18:53,926 --> 00:18:55,052
धत् तेरी की।

319
00:18:56,386 --> 00:18:59,640
-मुझे पता था!
-हे भगवान! तुम सही हो!

320
00:18:59,723 --> 00:19:03,310
मुझसे कहा गया कि
मैं आकर तुम्हें आवाज़ धीमा करने को कहूँ।

321
00:19:03,393 --> 00:19:05,437
पादरी को देखकर लगा कि वह गाली देना चाहते हैं।

322
00:19:05,521 --> 00:19:06,813
क्या सब ठीक है?

323
00:19:06,897 --> 00:19:07,898
हाँ, बेशक़।

324
00:19:07,981 --> 00:19:10,275
हम बस पता करने की कोशिश में हैं कि
रेबेका किसके साथ संभोग कर रही है।

325
00:19:10,359 --> 00:19:11,652
अरे, मुझे पता है।

326
00:19:12,569 --> 00:19:13,779
और वह अच्छा है।

327
00:19:13,862 --> 00:19:14,947
माँ।

328
00:19:15,030 --> 00:19:17,115
चलो भी... रुको। रुको।

329
00:19:17,199 --> 00:19:18,784
ठीक है, चलो 20 सवालों वाला खेल खेलें।

330
00:19:18,867 --> 00:19:21,995
-हाँ! हाँ।
-अरे, वाह... यह रोमांचक है।

331
00:19:22,079 --> 00:19:23,872
क्या वह लंबा है?

332
00:19:24,957 --> 00:19:25,958
हाँ।

333
00:19:26,542 --> 00:19:29,211
-क्या वह सैम है?
-तुम्हें कैसे पता?

334
00:19:29,920 --> 00:19:32,214
-हे भगवान! मुझे पता था!
-नहीं!

335
00:19:34,341 --> 00:19:36,218
कृपया, मुझे माफ़ करना।

336
00:19:37,177 --> 00:19:38,178
क्या?

337
00:19:39,346 --> 00:19:41,348
-मुझे पता था!
-हे भगवान!

338
00:19:41,431 --> 00:19:42,558
बहुत हुआ!

339
00:19:42,641 --> 00:19:43,725
हे, भग...

340
00:19:44,393 --> 00:19:46,895
कृपया, परिवार के अलावा सभी बाहर जाएँ।

341
00:19:46,979 --> 00:19:48,480
तुम इतनी बदमाश हो।

342
00:19:49,731 --> 00:19:51,108
हाँ।

343
00:19:54,486 --> 00:19:55,737
माफ़ करना।

344
00:19:56,572 --> 00:19:59,074
शाबाश।

345
00:20:00,826 --> 00:20:02,119
माफ़ करना, फ़ादर।

346
00:20:04,413 --> 00:20:06,248
माफ़ करना, यह बुरा व्यवहार था।

347
00:20:12,129 --> 00:20:14,756
टेड, यह हैरानी की बात नहीं कि तुम्हें दौरा पड़ा।

348
00:20:15,841 --> 00:20:17,801
यह संभव है कि इस अंत्येष्टि में जाने से

349
00:20:17,885 --> 00:20:20,554
तुम्हारे अपने पिता की अंत्येष्टि की यादें ताज़ा हो जातीं।

350
00:20:22,723 --> 00:20:24,016
नहीं। नहीं।

351
00:20:24,099 --> 00:20:25,726
मैं अपने पिता की अंत्येष्टि में नहीं गया था।

352
00:20:26,226 --> 00:20:27,603
ठीक है, क्यों नहीं?

353
00:20:28,187 --> 00:20:29,438
क्योंकि वे उम्मीद हार बैठे थे।

354
00:20:31,899 --> 00:20:33,317
अपने परिवार से।

355
00:20:34,610 --> 00:20:35,986
ख़ुद से।

356
00:20:38,488 --> 00:20:41,658
और इसलिए मुझे उनसे नफ़रत थी।

357
00:20:45,412 --> 00:20:47,164
शायद इस वजह से मुझे अब भी उनसे नफ़रत है।

358
00:20:50,000 --> 00:20:51,376
शायद यह सच है, टेड।

359
00:20:54,546 --> 00:20:55,881
और कोई बात नहीं।

360
00:20:56,798 --> 00:20:58,258
तुम्हारे पिता के साथ जो हुआ था

361
00:20:58,342 --> 00:21:01,136
वह किसी के लिए भी समझना कठिन था,

362
00:21:01,220 --> 00:21:03,096
ख़ासकर उनके किशोर बेटे के लिए।

363
00:21:09,102 --> 00:21:10,354
तुम सहमत हो?

364
00:21:13,732 --> 00:21:14,858
हाँ, ठीक है।

365
00:21:15,484 --> 00:21:16,610
ठीक है, अच्छा है।

366
00:21:17,945 --> 00:21:19,988
मुझे बताते क्यों नहीं कि क्या हुआ था?

367
00:21:31,875 --> 00:21:33,836
तुमने सोचा तुम प्रशस्ति में क्या कहोगी?

368
00:21:35,254 --> 00:21:36,630
मैं कुछ नहीं कहना चाहती।

369
00:21:36,713 --> 00:21:37,840
रेबेका।

370
00:21:38,423 --> 00:21:41,468
यह बुरा दिखेगा
अगर तुम अपने पिता की अंत्येष्टि में कुछ भी न कहो।

371
00:21:41,552 --> 00:21:42,719
मुझे परवाह नहीं है।

372
00:21:43,345 --> 00:21:45,138
मेरे पास कहने को कुछ अच्छा नहीं है।

373
00:21:45,222 --> 00:21:46,473
तुम्हें क्या हुआ है?

374
00:21:46,557 --> 00:21:49,935
वह एक अच्छे पिता, शानदार पति थे।

375
00:21:51,436 --> 00:21:52,437
सच में?

376
00:21:53,105 --> 00:21:54,356
तुम इतनी नाराज़ क्यों हो?

377
00:21:54,940 --> 00:21:57,985
मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। आज नहीं।

378
00:21:58,068 --> 00:21:59,987
यह बचकाना बर्ताव बंद करो।

379
00:22:00,612 --> 00:22:02,322
ठीक है, आप सच में जानना चाहती हैं?

380
00:22:02,406 --> 00:22:05,534
क्योंकि मैं राज़ छुपाकर थक गई हूँ।

381
00:22:07,494 --> 00:22:11,206
डैड ने आपको धोखा दिया, और मैंने ख़ुद देखा।

382
00:22:14,334 --> 00:22:15,419
जब आप नहीं थीं,

383
00:22:15,502 --> 00:22:18,297
और मुझे सैसी के साथ रात बितानी था।

384
00:22:19,214 --> 00:22:22,050
मुझे तारीख़ भी याद है। वह 13 शुक्रवार था, 199...

385
00:22:22,134 --> 00:22:23,635
…1, सितंबर।

386
00:22:25,012 --> 00:22:27,806
मुझे तारीख़ याद है
क्योंकि मैं और हाई स्कूल के मेरे कुछ दोस्त

387
00:22:27,890 --> 00:22:31,351
उस रात जेसन की सारी फ़िल्में देखने वाले थे।

388
00:22:33,770 --> 00:22:36,607
तो मैं, हमेशा की तरह स्कूल से लौटा

389
00:22:37,566 --> 00:22:40,360
और अपने कमरे में गया…

390
00:22:40,444 --> 00:22:42,696
…आपकी कैबिनेट से वाइन की बोतल चुराने,

391
00:22:43,697 --> 00:22:45,699
और जब हमने दरवाज़ा खोला,

392
00:22:45,782 --> 00:22:46,783
मैंने सुना...

393
00:22:46,867 --> 00:22:47,993
बैंग!

394
00:22:49,077 --> 00:22:51,246
तो हम जाँच करने गए।

395
00:22:52,206 --> 00:22:54,124
मैंने दरवाज़ा खोला, और…

396
00:22:56,877 --> 00:22:58,045
वे वहाँ पड़े थे।

397
00:22:58,670 --> 00:23:05,260
मिसेज़ रेनॉल्ड्स के साथ लिपटे थे
जो उनका नाम चिल्ला रही थी।

398
00:23:09,681 --> 00:23:12,059
और जीवन में पहली बार

399
00:23:12,142 --> 00:23:14,019
सैसी ने कुछ नहीं कहा, और मैं बस...

400
00:23:14,102 --> 00:23:17,231
चिल्लाया और मेरा दम घुटा। रोया।

401
00:23:17,314 --> 00:23:19,691
और वे अपने लबादे में मेरे पीछे भागते हुए आए,

402
00:23:19,775 --> 00:23:21,276
मुझसे रुकने की भीख माँगते हुए, पर मैं बस...

403
00:23:21,360 --> 00:23:22,861
ऊपर भागा, 911 को फ़ोन किया।

404
00:23:24,821 --> 00:23:28,116
फ्रिज के पास गया, उनकी एक बियर उठाई।

405
00:23:28,200 --> 00:23:29,451
वह पी।

406
00:23:31,537 --> 00:23:34,873
फिर मैंने माँ को फ़ोन किया
और बताया कि उन्हें घर आना होगा।

407
00:23:37,626 --> 00:23:39,628
और अगले दिन, जब मैं लौटी,

408
00:23:39,711 --> 00:23:42,422
उन्होंने उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा।

409
00:23:43,757 --> 00:23:47,594
और इसीलिए मैं इतनी नाराज़ हूँ, ठीक है?

410
00:23:50,430 --> 00:23:52,182
इसीलिए मुझे हमेशा से उनसे नफ़रत थी।

411
00:23:56,979 --> 00:23:58,480
और अब भी नफ़रत है।

412
00:24:00,816 --> 00:24:01,859
मुझे पता है।

413
00:24:01,942 --> 00:24:03,694
नहीं, आपको नहीं पता मुझे कैसा महसूस हो रहा है।

414
00:24:03,777 --> 00:24:07,948
मेरा मतलब, मुझे पता था वह धोखा दे रहा था।

415
00:24:09,283 --> 00:24:10,450
सब पता था।

416
00:24:11,118 --> 00:24:12,744
आपको पता था, और आपने कुछ नहीं किया?

417
00:24:12,828 --> 00:24:15,038
बेशक़ पता था। मुझे सब पता रहता है।

418
00:24:17,082 --> 00:24:18,375
तो फिर मुझे आपसे भी नफ़रत है।

419
00:24:22,504 --> 00:24:24,840
मुझे आपसे नफ़रत है कि
आपने उन्हें अपने साथ ऐसा करने दिया।

420
00:24:28,260 --> 00:24:29,803
मुझे खेद है कि तुम्हारे साथ ऐसा हुआ, टेड।

421
00:24:30,470 --> 00:24:31,680
हाँ, मुझे भी।

422
00:24:33,098 --> 00:24:35,225
और मैं समझती हूँ कि तुम उनसे क्यों नाराज़ हो।

423
00:24:36,935 --> 00:24:38,437
उन्होंने तुमसे काफ़ी कुछ छीना।

424
00:24:38,520 --> 00:24:39,730
और मेरी माँ से भी।

425
00:24:40,606 --> 00:24:42,524
और तुम्हारी माँ से भी, हाँ।

426
00:24:44,568 --> 00:24:45,986
मैं कुछ जानना चाहती हूँ।

427
00:24:47,237 --> 00:24:48,822
वह कैसे इंसान थे?

428
00:24:50,532 --> 00:24:52,117
वह अच्छे इंसान थे।

429
00:24:53,577 --> 00:24:55,412
काफ़ी बातूनी थे, विश्वास करो या न करो।

430
00:24:57,331 --> 00:25:01,210
शायद बेहतर होता कि
वे कभी-कभी सुनने में भी अच्छे होते।

431
00:25:04,630 --> 00:25:06,131
उनके बारे में क्या अच्छा लगता था?

432
00:25:10,969 --> 00:25:12,262
क्यों?

433
00:25:12,346 --> 00:25:14,223
तुमने बताया कि उनसे क्यों नफ़रत करते हो।

434
00:25:14,723 --> 00:25:18,101
मुझे कुछ ऐसा सुनकर ख़ुशी होगी
जो तुम्हें अच्छा महसूस करवाए।

435
00:25:32,491 --> 00:25:35,911
जब मैं पाँचवीं या छठी क्लास में था,
"जॉनी ट्रीमेइन" नामक एक किताब थी,

436
00:25:36,620 --> 00:25:39,498
और एक महीने के लिए हमारा होमवर्क था
कि हम वह किताब पढ़ें।

437
00:25:41,416 --> 00:25:44,878
महीने के अंत तक, मैंने थोड़ी भी नहीं पढ़ी थी।

438
00:25:46,255 --> 00:25:48,257
और हमें परीक्षा देनी थी,

439
00:25:48,340 --> 00:25:49,716
महत्वपूर्ण परीक्षा, अगले ही दिन।

440
00:25:50,259 --> 00:25:52,511
और एक रात पहले, मैं पूरी तरह बेचैन था,

441
00:25:52,594 --> 00:25:53,637
और सो नहीं पा रहा था,

442
00:25:53,720 --> 00:25:55,722
और मेरे डैड मुझसे पूछने लगे।

443
00:25:56,473 --> 00:25:57,891
और मैं रोने लगा।

444
00:25:57,975 --> 00:26:00,143
और उन्होंने कहा, "व्हो, बेटे। क्या हुआ?"

445
00:26:00,227 --> 00:26:01,478
और मैंने उन्हें सब बताया।

446
00:26:02,646 --> 00:26:04,481
और उन्होंने कहा, "ए, चिंता मत करो, ठीक है।

447
00:26:04,565 --> 00:26:06,692
बस अपने कमरे में जाओ, सिर के नीचे तकिया लो

448
00:26:06,775 --> 00:26:09,236
और कुछ ऐसा सोचो जिसका तुम्हें इंतज़ार है।"

449
00:26:09,319 --> 00:26:10,571
तो मैंने वही किया।

450
00:26:11,446 --> 00:26:13,031
अगली सुबह, मैं उठा, और उन्होंने कहा, "ए,

451
00:26:13,115 --> 00:26:15,492
तुम साइकिल लेकर स्कूल नहीं जाओगे।
मैंने तुम्हें गाड़ी से छोड़ आऊँगा।"

452
00:26:15,576 --> 00:26:16,827
और मैंने कहा, "ठीक है।"

453
00:26:17,995 --> 00:26:21,874
और स्कूल जाते समय, उन्होंने पूरी किताब का वर्णन किया,

454
00:26:22,583 --> 00:26:24,877
मानो वह कोई कहानी हो।

455
00:26:26,086 --> 00:26:28,505
क्योंकि वह रात भर जगे रहे, पूरी रात,

456
00:26:29,506 --> 00:26:30,966
और उन्होंने पूरी किताब पढ़ी,

457
00:26:31,633 --> 00:26:35,846
क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि
उनका नन्हा बेटा किसी बचकानी परीक्षा से परेशान हो।

458
00:26:37,264 --> 00:26:39,349
और मुझे अंत में ए मिला।

459
00:26:39,433 --> 00:26:40,642
बूम।

460
00:26:45,314 --> 00:26:46,565
वह अच्छे डैड थे।

461
00:26:50,903 --> 00:26:52,654
और मुझे नहीं लगता उन्हें यह पता था।

462
00:26:58,076 --> 00:27:00,871
शायद अगर उन्हें पता होता कि वे उन चीज़ों में

463
00:27:00,954 --> 00:27:03,707
कितने अच्छे थे
जिनमें अच्छे होने की उन्हें परवाह नहीं थी, तो वह...

464
00:27:04,666 --> 00:27:06,418
मुझे नहीं लगता तो वह ऐसा करते...

465
00:27:10,005 --> 00:27:11,381
और काश मैंने उन्हें बताया होता।

466
00:27:11,465 --> 00:27:13,300
काश मैंने उन्हें और बताया होगा।

467
00:27:17,763 --> 00:27:19,389
मैं बस उनसे इतना नाराज़ था।

468
00:27:21,141 --> 00:27:22,392
क्योंकि वह हमेश काम पर जाते रहते थे

469
00:27:22,476 --> 00:27:24,311
और दोस्तों के साथ समय बिताया करते थे,

470
00:27:24,394 --> 00:27:25,729
और अचानक चल बसे।

471
00:27:31,235 --> 00:27:34,154
और मुझे तुरंत समझ आ गया कि
मैं बिना यह समझे किसी को जाने नहीं दूँगा

472
00:27:34,238 --> 00:27:37,241
कि शायद वे अंदर से उदास हैं।

473
00:27:39,034 --> 00:27:40,410
क्योंकि जीवन कठिन है।

474
00:27:44,164 --> 00:27:45,165
यह सच में कठिन है।

475
00:27:50,879 --> 00:27:52,172
धन्यवाद, टेड।

476
00:27:57,678 --> 00:27:59,972
पता नहीं यह वैध है या नहीं,

477
00:28:00,055 --> 00:28:01,098
पर क्या मुझे गले लगाओगी?

478
00:28:01,682 --> 00:28:02,683
ज़रूर।

479
00:28:09,398 --> 00:28:10,774
कोई बात नहीं।

480
00:28:11,358 --> 00:28:13,068
क्या तुम मुझसे इस सेशन के पैसे लोगी?

481
00:28:14,319 --> 00:28:15,320
बेशक़ लूँगी।

482
00:28:15,404 --> 00:28:17,197
-ठीक है।
-घर आने के लिए।

483
00:28:17,281 --> 00:28:18,615
तुम्हारी ईमानदारी की सराहना करता हूँ।

484
00:28:19,199 --> 00:28:20,576
तुम्हारा स्वागत है।

485
00:28:26,123 --> 00:28:27,291
माफ़ करना, रेबेका, पर...

486
00:28:29,918 --> 00:28:31,211
मैं तुम्हारी जितनी शक्तिशाली नहीं हूँ।

487
00:28:32,713 --> 00:28:35,132
मैं उसे छोड़ने से डरती थी।

488
00:28:35,215 --> 00:28:37,843
आपको नहीं लगता कि मैं रुपर्ट को छोड़ने से डरती थी?

489
00:28:39,011 --> 00:28:40,470
मैं भयभीत थी।

490
00:28:41,013 --> 00:28:43,640
और वह उचित था क्योंकि मैं बता दूँ, अकेले रहना

491
00:28:44,391 --> 00:28:45,976
डरावना है।

492
00:28:48,478 --> 00:28:50,147
पर यह ज़रूरी था।

493
00:28:54,943 --> 00:28:57,613
क्योंकि अब यह मज़ेदार लगने लगा है।

494
00:29:00,365 --> 00:29:01,617
ख़ैर, मुझे यह सुनकर ख़ुशी हुई।

495
00:29:04,286 --> 00:29:06,663
वैसे भी, रुपर्ट आत्म-धर्मी नालायक था।

496
00:29:07,414 --> 00:29:09,166
तो उससे हमेशा अच्छा बर्ताव क्यों करती हो?

497
00:29:09,249 --> 00:29:11,877
क्योंकि, जान,
ऐसे लोगों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है

498
00:29:11,960 --> 00:29:14,379
उन्हें एहसास दिलाना कि
तुम उनसे प्रभावित नहीं होती हो।

499
00:29:15,255 --> 00:29:17,549
ख़ैर, अंत में,

500
00:29:18,300 --> 00:29:21,970
क्या ज़्यादा ज़रूरी है, प्यार देना या सही काम करना?

501
00:29:24,056 --> 00:29:26,350
मुझे इतना गर्व हुआ था जब तुमने उसे छोड़ा था।

502
00:29:27,601 --> 00:29:29,186
तुम्हें पता था कि तुम बेहतर की हक़दार हो।

503
00:29:32,105 --> 00:29:34,024
अब, मुझे कई भावनात्मक समस्याएँ हैं,

504
00:29:34,900 --> 00:29:37,277
पर जब मैं किसी चीज़ से प्यार करती हूँ,
तो हमेशा के लिए करती हूँ।

505
00:29:37,361 --> 00:29:38,779
और मैं तुम्हारे पिता से प्यार करती थी।

506
00:29:40,155 --> 00:29:41,782
इसके बावजूद कि उन्होंने आपके साथ ऐसा बर्ताव किया?

507
00:29:41,865 --> 00:29:42,866
हाँ।

508
00:29:44,284 --> 00:29:45,994
वह उत्तम नहीं था। पर इसकी ज़रूरत भी नहीं थी।

509
00:29:46,078 --> 00:29:47,079
वह हमेशा मेरा पास लौट आता था।

510
00:29:51,083 --> 00:29:53,502
दरअसल मुझे सुनकर ख़ुशी हुई कि
तुम मुझसे नफ़रत करती हो।

511
00:29:54,962 --> 00:29:58,882
इन सालों में, मुझे लगता था कि
तुम्हारे मन में मेरे लिए कोई भावना है ही नहीं।

512
00:30:00,884 --> 00:30:03,595
मैं तुम्हारी उपेक्षा के मुक़ाबले तुम्हारे गुस्से से ही ख़ुश हूँ।

513
00:30:08,308 --> 00:30:09,309
समय हो गया है।

514
00:30:09,977 --> 00:30:12,479
और धीरे बोलने के लिए धन्यवाद।

515
00:30:18,652 --> 00:30:19,653
तो फिर, चलो।

516
00:30:30,956 --> 00:30:32,499
चलो प्रार्थना करें।

517
00:30:34,751 --> 00:30:36,461
हे हमारे पिता…

518
00:30:36,545 --> 00:30:40,549
…तू जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र माना जाए।

519
00:30:41,175 --> 00:30:45,679
अद्भुत अनुग्रह

520
00:30:45,762 --> 00:30:49,099
कितनी मीठी ध्वनि

521
00:30:49,183 --> 00:30:50,601
"यहोवा मेरा चरवाहा है।

522
00:30:51,185 --> 00:30:53,270
मुझे कुछ घटी न होगी।

523
00:30:53,896 --> 00:30:56,899
वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है।"

524
00:30:56,982 --> 00:30:58,192
धन्यवाद।

525
00:31:00,277 --> 00:31:03,655
अब, आमतौर पर मैं झूठ बोलता

526
00:31:03,739 --> 00:31:06,200
कि मैं मृतक को कितनी अच्छी तरह जानता हूँ।

527
00:31:06,742 --> 00:31:09,995
पर इस मामले में, मैं पॉल को सच में अच्छी तरह जानता था।

528
00:31:10,996 --> 00:31:13,498
वह हर सप्ताहांत चर्च में आता था,

529
00:31:14,124 --> 00:31:15,792
वहाँ बैठता था,

530
00:31:16,502 --> 00:31:20,255
और अपने फ़ोन पर

531
00:31:20,923 --> 00:31:23,759
रिचमंड मैच का हर विवरण ध्यान से सुनता था।

532
00:31:26,845 --> 00:31:29,515
-पर मुझे पॉल को कभी…
-…हे भगवान।

533
00:31:29,598 --> 00:31:31,517
…इस बारे में डांटना नहीं पड़ा।

534
00:31:31,600 --> 00:31:34,186
-यह उसके प्रिय खेल के प्रति उसके जुनून…
-हे भगवान।

535
00:31:34,269 --> 00:31:36,438
…और अपनी टीम के प्रति

536
00:31:36,522 --> 00:31:40,025
उसके द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता का संकेत था।

537
00:31:41,735 --> 00:31:44,488
यह वही जुनून और प्रतिबद्धता है

538
00:31:45,072 --> 00:31:48,951
जो उसने एक पति और पिता के रूप में

539
00:31:49,535 --> 00:31:51,578
अपने परिवार को दिखाई।

540
00:31:54,540 --> 00:31:59,920
और अब हम पॉल की बेटी, रेबेका से,
उसकी प्रशस्ति सुनेंगे।

541
00:32:06,760 --> 00:32:08,136
अलविदा।

542
00:32:15,811 --> 00:32:17,646
मुझे सच में नहीं पता मैं क्या कहूँ।

543
00:32:48,635 --> 00:32:49,803
अम, मेरे पिता…

544
00:32:51,597 --> 00:32:53,140
वह…

545
00:33:03,317 --> 00:33:05,068
हम प्यार से अनभिज्ञ नहीं हैं।

546
00:33:07,196 --> 00:33:08,697
तुम्हें नियम पता हैं…

547
00:33:11,617 --> 00:33:13,744
और मुझे भी पता हैं

548
00:33:15,495 --> 00:33:19,625
मुझे बस संपूर्ण प्रतिबद्धता चाहिए

549
00:33:21,335 --> 00:33:25,714
तुम्हें यह किसी अन्य इंसान से नहीं मिलेगी

550
00:33:31,386 --> 00:33:32,596
मैं…

551
00:33:34,014 --> 00:33:37,434
बस बताना चाहती हूँ मैं कैसा महसूस कर रही हूँ

552
00:33:38,977 --> 00:33:42,397
तुम्हें समझाने की कोशिश कर रही हूँ

553
00:33:44,107 --> 00:33:47,277
तुमसे कभी उम्मीद नहीं हारूँगी

554
00:33:48,237 --> 00:33:50,864
तुम्हें कभी निराश नहीं करुँगी

555
00:33:53,075 --> 00:33:56,119
कभी भागूँगी नहीं

556
00:33:57,287 --> 00:33:59,748
तुम्हें अकेला नहीं छोड़ूँगी

557
00:34:02,209 --> 00:34:05,087
तुम्हें कभी नहीं रुलाऊँगी

558
00:34:07,256 --> 00:34:09,341
कभी नहीं कहूँगी…

559
00:34:18,891 --> 00:34:21,228
कभी अलविदा नहीं कहूँगी

560
00:34:25,232 --> 00:34:29,570
कभी झूठ बोलकर तुम्हें चोट नहीं पहुँचाऊँगी

561
00:34:30,737 --> 00:34:33,114
तुमसे कभी उम्मीद नहीं हारूँगी

562
00:34:33,197 --> 00:34:36,076
तुम्हें कभी निराश नहीं करुँगी

563
00:34:36,159 --> 00:34:41,248
कभी भागकर तुम्हें अकेला नहीं छोड़ूँगी

564
00:34:41,331 --> 00:34:43,876
तुम्हें कभी नहीं रुलाऊँगी

565
00:34:43,958 --> 00:34:46,587
कभी अलविदा नहीं कहूँगी

566
00:34:46,670 --> 00:34:51,425
कभी झूठ बोलकर तुम्हें चोट नहीं पहुँचाऊँगी

567
00:34:52,676 --> 00:34:54,928
तुमसे कभी, तुमसे कभी

568
00:34:55,012 --> 00:34:57,014
उम्मीद नहीं हारूँगी

569
00:34:58,182 --> 00:34:59,683
तुमसे कभी, तुमसे कभी

570
00:34:59,766 --> 00:35:01,810
उम्मीद नहीं हारूँगी

571
00:35:04,646 --> 00:35:05,814
धन्यवाद।

572
00:35:15,240 --> 00:35:17,075
रुपर्ट, आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

573
00:35:17,159 --> 00:35:19,244
डैड को बेहद ख़ुशी हुई होती।

574
00:35:19,828 --> 00:35:21,705
क्या तुम घर पर आना चाहोगे, रूपी?

575
00:35:21,788 --> 00:35:23,040
कुछ अन्य लोग आ रहे हैं,

576
00:35:23,123 --> 00:35:26,502
और रेबेका मुझसे नाराज़ होगी
अगर मैंने तुम्हें आमंत्रित नहीं किया।

577
00:35:28,795 --> 00:35:31,215
दोनों का धन्यवाद...

578
00:35:31,882 --> 00:35:33,800
ख़ैर, मुझे खेद है कि हमें जाना होगा।

579
00:35:34,384 --> 00:35:35,469
यह सोने का समय है।

580
00:35:35,552 --> 00:35:37,721
तुम्हारे या बच्चे के? बूम!

581
00:35:39,723 --> 00:35:41,517
हाँ, दरअसल, माँ और बच्ची के।

582
00:35:41,600 --> 00:35:44,228
हाँ, वह पालने में नहीं सोएगी जब तक मैं साथ न सोऊँ।

583
00:35:44,311 --> 00:35:46,396
-अरे, सच में?
-कितना प्यारा है।

584
00:35:46,480 --> 00:35:47,773
ख़्याल रखना।

585
00:35:51,235 --> 00:35:52,694
रेबेका, मैं बताना चाहता था।

586
00:35:54,404 --> 00:35:56,782
मैंने बेक्स को मना लिया है कि
वह रिचमंड में उसके शेयर छोड़ दे।

587
00:35:56,865 --> 00:36:00,327
इन दिनों, फुटबॉल के लिए समय ही नहीं है।

588
00:36:00,410 --> 00:36:02,663
तो, हमें तुम्हें वह देकर ख़ुशी होगी।

589
00:36:04,122 --> 00:36:06,250
अंत्येष्टि के तोहफ़े के रूप में?

590
00:36:07,209 --> 00:36:09,378
तुम बहुत उदार हो, रूपी।

591
00:36:09,461 --> 00:36:11,672
हाँ। बहुत-बहुत धन्यवाद, रुपर्ट।

592
00:36:32,568 --> 00:36:34,945
-हाँ, तुमने सही कहा।
-हाँ।

593
00:36:36,864 --> 00:36:38,782
शायद मुझे सैम से रिश्ता तोड़ना होगा।

594
00:36:38,866 --> 00:36:40,200
-क्या?
-क्यों?

595
00:36:40,284 --> 00:36:42,244
-उम्र के कारण नहीं, है न?
-नहीं। मैं...

596
00:36:42,327 --> 00:36:43,412
मुझे पता नहीं...

597
00:36:43,495 --> 00:36:46,164
-रुको, क्या तुम्हें प्रेस की चिंता है?
-शायद।

598
00:36:46,248 --> 00:36:47,791
मुझे पता है।

599
00:36:47,875 --> 00:36:49,168
लिंग ज़्यादा बड़ा है।

600
00:36:49,251 --> 00:36:50,711
तुम्हारी नन्ही सी योनि में दर्द होता है।

601
00:36:51,920 --> 00:36:52,921
हाँ, यही कारण है।

602
00:36:56,049 --> 00:36:57,301
…सुनिश्चित करना कि उनमें हवा हो।

603
00:36:57,384 --> 00:36:58,802
जिससे याद आया।

604
00:37:04,433 --> 00:37:05,851
-ए।
-हैलो।

605
00:37:05,934 --> 00:37:07,561
मैं और बिली उधर जा रहे थे…

606
00:37:07,644 --> 00:37:09,188
-ठीक है।
-…1966 के बारे में बात करने।

607
00:37:11,064 --> 00:37:12,274
कैसी हो?

608
00:37:15,819 --> 00:37:17,654
वह वहाँ है।

609
00:37:17,738 --> 00:37:19,740
हाँ, मुझे शुभकामनाएँ दो।

610
00:37:20,449 --> 00:37:22,117
तुम यह कर लोगी।

611
00:37:22,201 --> 00:37:23,535
सब ठीक हो जाएगा।

612
00:37:23,619 --> 00:37:25,704
पर बस नरमी से पेश आना, हाँ?

613
00:37:27,247 --> 00:37:29,541
हे भगवान, वह मुस्कुरा रहा है।
मुझे उसे ऐसे देखना पसंद नहीं है।

614
00:37:33,670 --> 00:37:37,633
रेबेका, बहुत-बहुत धन्यवाद।
मैं दोबारा अपने पैर महसूस कर सकता हूँ।

615
00:37:41,845 --> 00:37:44,014
मुझे ख़ुशी है कि हमारे पैरों के आकार एक ही हैं।

616
00:37:44,765 --> 00:37:46,517
अच्छा है। मुझे भी।

617
00:37:46,600 --> 00:37:47,809
तुम वह रख सकते हो।

618
00:37:47,893 --> 00:37:50,062
तुम सच में बहुत उदार हो।

619
00:38:08,539 --> 00:38:10,541
हैलो, जेमी। तुम्हें ड्रिंक चाहिए?

620
00:38:11,875 --> 00:38:13,919
सच कहूँ तो, पता नहीं कहाँ से शुरुआत करूँ। मेरा दिमाग़...

621
00:38:14,002 --> 00:38:15,170
काम नहीं कर रहा है।

622
00:38:15,754 --> 00:38:17,172
बियर से शुरुआत करना चाहोगे?

623
00:38:18,924 --> 00:38:21,218
नहीं, धन्यवाद। सुनो, कीली।

624
00:38:22,886 --> 00:38:25,305
मुझे पता है कि तुम रॉय के साथ हो और तुम ख़ुश हो,

625
00:38:25,389 --> 00:38:28,725
पर आज मुझे एहसास हुआ कि
मैं ख़ुद से नफ़रत करूँगा अगर मैंने यह कहा नहीं…

626
00:38:30,769 --> 00:38:34,565
…कि मैं केवल अपने डैड से दूर होने के लिए
रिचमंड वापस नहीं लौटा।

627
00:38:34,648 --> 00:38:36,942
मैं तुम्हारे लिए भी वापस लौटा।

628
00:38:39,945 --> 00:38:43,949
आख़िरकार मुझे लगता है कि मैं बेहतर इंसान बन रहा हूँ,

629
00:38:44,032 --> 00:38:46,118
वही इंसान जो तुम हमेशा से जानती थी
कि मैं बन सकता हूँ।

630
00:38:48,912 --> 00:38:53,834
और मुझे पता है
कि यह बुरा है और पागलपन है, पर…

631
00:38:57,087 --> 00:38:59,506
मुझे तुमसे प्यार है, कीली।

632
00:39:05,512 --> 00:39:06,597
माफ़ करना।

633
00:39:14,104 --> 00:39:15,314
ए।

634
00:39:17,149 --> 00:39:20,819
सुनो, आज मैंने बचकाने मज़ाक करके बेवकूफ़ी की।

635
00:39:20,903 --> 00:39:23,739
मृत्यु से मैं असहज महसूस करता हूँ

636
00:39:24,364 --> 00:39:25,782
क्योंकि जब मेरे दादाजी मरे थे,

637
00:39:25,866 --> 00:39:29,995
मैंने पूरा साल हर रात प्रार्थना करके बिताया

638
00:39:30,078 --> 00:39:33,624
कि मैं एक बार उनसे बात कर सकूँ,
या उन्हें एक बार और देख सकूँ

639
00:39:33,707 --> 00:39:35,959
मानो कि वे ओबी-वान केनोबी या कुछ हों।

640
00:39:36,043 --> 00:39:37,878
और ऐसा कुछ नहीं हुआ।

641
00:39:39,713 --> 00:39:41,381
पर इससे मुझे यह एहसास ज़रूर हुआ,

642
00:39:42,758 --> 00:39:44,551
हमें बस एक ही ज़िंदगी मिलती है…

643
00:39:46,220 --> 00:39:48,013
और मैं इसका एक भी पल बर्बाद नहीं करना चाहता।

644
00:39:50,098 --> 00:39:51,225
मुझे तुमसे प्यार है, कीली।

645
00:39:52,476 --> 00:39:53,560
मुझे माफ़ कर दो।

646
00:40:07,449 --> 00:40:08,450
माफ़ करना।

647
00:40:10,369 --> 00:40:13,914
मैं दिन भर से यह करना चाहता था,
पर मुझे मौका नहीं मिला।

648
00:40:31,598 --> 00:40:32,599
सैम,

649
00:40:33,433 --> 00:40:36,770
तुम इतने उदार और प्यारे

650
00:40:36,854 --> 00:40:39,231
और… समझदार हो।

651
00:40:42,276 --> 00:40:43,652
-पर...
-अरे, नहीं।

652
00:40:44,444 --> 00:40:46,154
मुझे इस "पर" शब्द से नफ़रत है।

653
00:40:46,655 --> 00:40:50,534
बस एक ही समस्या है जिससे...

654
00:40:52,327 --> 00:40:55,080
बस एक ही समस्या है जिससे मैं उभर नहीं पा रही।

655
00:40:55,163 --> 00:40:56,415
कैसी समस्या?

656
00:40:57,124 --> 00:40:58,250
तुम शानदार हो।

657
00:40:58,750 --> 00:41:00,711
और यह बुरा क्यों है?

658
00:41:00,794 --> 00:41:04,089
क्योंकि तुम मुझे चोट पहुँचा सकते हो।

659
00:41:05,090 --> 00:41:06,717
पर तुम भी मुझे चोट पहुँचा सकती हो।

660
00:41:07,301 --> 00:41:08,719
तो, क्या तुम्हें इससे डर नहीं लगता?

661
00:41:08,802 --> 00:41:09,970
नहीं।

662
00:41:12,055 --> 00:41:13,682
-तुम्हें इससे डर लगता है?
-हाँ।

663
00:41:17,603 --> 00:41:20,856
और मुझे लगता है कि मुझे इसका जवाब ढूँढना होगा।

664
00:41:23,775 --> 00:41:24,860
ख़ुद से।

665
00:41:31,783 --> 00:41:33,035
मैं समझता हूँ।

666
00:41:34,411 --> 00:41:35,704
जितना चाहिए समय ले लो।

667
00:41:37,664 --> 00:41:38,665
कोई बात नहीं।

668
00:41:41,585 --> 00:41:42,794
धन्यवाद।

669
00:41:46,048 --> 00:41:49,384
पर, रेबेका, मैं तुम्हें एक चेतावनी ज़रूर देना चाहूँगा।

670
00:41:50,010 --> 00:41:51,053
क्या?

671
00:41:51,637 --> 00:41:53,263
कि मैं बस ज़्यादा शानदार बनता जाऊँगा।

672
00:41:56,099 --> 00:41:57,309
मुझे पता है।

673
00:42:14,368 --> 00:42:17,955
-खाना शानदार था। बहुत-बहुत धन्यवाद।
-आने के लिए धन्यवाद, थिएरी।

674
00:42:18,038 --> 00:42:19,039
हाँ।

675
00:42:19,122 --> 00:42:20,832
-अलविदा, आइज़ैक।
-धन्यवाद, आइज़ैक।

676
00:42:20,916 --> 00:42:22,042
देवियों।

677
00:42:24,461 --> 00:42:25,671
तुम्हारे लिए खेद है, देवियों।

678
00:42:25,754 --> 00:42:27,130
नहीं, टेड।

679
00:42:27,214 --> 00:42:28,549
तुमने तो उसे नहीं मारा, है न?

680
00:42:28,632 --> 00:42:29,758
माँ।

681
00:42:29,842 --> 00:42:32,427
वैसे, माफ़ करना मुझे आने में देरी हुई। वह ठीक है?

682
00:42:32,511 --> 00:42:34,179
हाँ, सब ठीक है?

683
00:42:34,263 --> 00:42:35,722
सब? बिल्कुल नहीं। नहीं।

684
00:42:35,806 --> 00:42:37,099
पर मैं? हाँ, मैं ठीक हूँ।

685
00:42:37,182 --> 00:42:38,308
-ठीक है।
-हाँ।

686
00:42:39,059 --> 00:42:41,854
और, ए, मैं श्री. वेल्टन से बस एक ही बार मिला,

687
00:42:41,937 --> 00:42:45,566
पर, उन्हें "सिंगिंग इन द रेन" से

688
00:42:45,649 --> 00:42:48,277
डॉनल्ड ओ'कॉनर का डांस करते देखकर

689
00:42:49,278 --> 00:42:51,864
मुझे अपने बुढ़ापे के लिए काफ़ी प्रेरणा मिली।

690
00:42:51,947 --> 00:42:53,949
पॉल को दो चीज़ों से प्यार था:

691
00:42:54,032 --> 00:42:57,578
ध्यान खींचना और इसे हँसाना।

692
00:42:59,913 --> 00:43:01,707
मैं यह भूल गई थी। धन्यवाद, टेड।

693
00:43:02,499 --> 00:43:04,084
ख़ैर, शुभरात्रि।

694
00:43:05,544 --> 00:43:06,587
चलें?

695
00:43:09,673 --> 00:43:12,301
फ्लोरेंस को भावुक मर्द ही पसंद हैं, है न?

696
00:43:14,178 --> 00:43:15,179
चलो इस तरफ़ चलें।

697
00:43:15,929 --> 00:43:17,389
हाँ, सही कहा।

698
00:43:21,727 --> 00:43:22,936
…वे बढ़िया हैं, दोस्त।

699
00:43:27,399 --> 00:43:29,151
तुम और सैम कुछ समय के लिए अलग हो रहे हो?

700
00:43:33,238 --> 00:43:34,740
आपको कैसे पता चला?

701
00:43:35,324 --> 00:43:37,075
मैं तुम्हारी माँ हूँ। मुझे सब पता है।

702
00:43:37,910 --> 00:43:41,038
वैसे भी, मैंने उस अलमारी से उदास होकर निकलते देखा।

703
00:43:45,083 --> 00:43:46,084
हाँ।

704
00:43:46,877 --> 00:43:48,212
चलिए ड्रिंक लें।

705
00:43:48,295 --> 00:43:49,505
तो फिर, चलो।

706
00:43:57,346 --> 00:44:00,015
देखो। तुम छोटे लड़के की तरह दिख रही हो।

707
00:44:00,516 --> 00:44:01,850
आपने मेरे बाल काट दिए थे।

708
00:44:01,934 --> 00:44:03,477
हाँ, मुझे हमेशा से एक बेटा चाहिए था।

709
00:44:05,145 --> 00:44:07,689
-यहाँ और क्या है?
-देखो मेरे बाल कितने लंबे थे।

710
00:44:07,773 --> 00:44:08,982
सन '79 की गर्मियाँ

711
00:44:10,317 --> 00:44:12,736
-होम वीडियो।
-मैं इस पर दोबारा टेप किया था।

712
00:44:12,819 --> 00:44:14,696
उम्मीद है तुमने न किया हो।

713
00:44:14,780 --> 00:44:17,324
आपके गाल की हड्डी देखो। हे भगवान।

714
00:44:21,203 --> 00:44:22,788
मैं कटोरे में क्यों बैठी हूँ?

715
00:44:23,956 --> 00:44:25,832
नहीं, तुमने उसे हमारा पूल बनाया था।

716
00:44:26,834 --> 00:44:28,794
पड़ोस के वे सभी बच्चे जिनके पास पूल थे,

717
00:44:28,877 --> 00:44:31,630
वे ख़ास तुम्हारे कटोरे में तैरने के लिए आते थे।

718
00:44:31,713 --> 00:44:34,466
-वह अच्छा कटोरा है।
-हाँ।

719
00:44:36,677 --> 00:44:38,971
-तुम अब भी मेरी नन्ही परी हो।
-अरे, माँ।

720
00:44:39,054 --> 00:44:40,597
तुम मेरी नन्ही परी हो।

721
00:44:51,900 --> 00:44:54,695
शायद आपको रिक ऐश्ली हमेशा से पसंद था, माँ।

722
00:44:54,778 --> 00:44:57,531
शायद। पर यह वह नहीं है, है न?

723
00:44:57,614 --> 00:44:58,615
हाँ, बेशक़ वही है।

724
00:45:02,077 --> 00:45:03,328
नहीं, मुझे लगा था वह अश्वेत है।

725
00:45:05,330 --> 00:45:06,540
वह रिक ऐश्ली है?

726
00:45:06,623 --> 00:45:07,624
हाँ।

727
00:45:58,050 --> 00:46:00,052
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

